Radio Sabrang

Radio Sabrang

By Radio SabrangSociety & Culture
Download on the App Store

Radio Sabrang episodes

  • Story of 11 Rudras

    क्या आप जानते हैं कि शिव जी कैसे अस्तित्व में आए और ब्रह्मा जी को धरती पर जीवन शुरू करने में किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था?

    उनके चारों पुत्रों ने भी सृष्टि को आगे बढ़ाने में उनकी सहायता करने से इनकार कर दिया था।

    रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान के साथ सुनिए सृष्टि के निर्माण से लेकर जीवन के अस्तित्व में आने की कथा।

    7 min
  • Why Vishnu ji is called Madhusudan?

    जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि बनाई तो उस समय हर तरफ़ जल ही जल था। तो आख़िर धरती कैसे बनी?

    क्या आप जानते हैं कि एक हिंदू मान्यता के अनुसार ब्रह्मा जी ने ये दो असुरों की चर्बी और हड्डी से बनाई थी.

    अपने एक वीडियो में हमने आपको बताया था कि ब्रह्मा जी ने आख़िर सृष्टि कैसे बनाई थी.

    तो बात इसके आगे कैसे बढ़ी. जानिए रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान के साथ-

    8 min
  • Hindu units of time, do you know?

    अगर कोई आपसे पूछे कि समय यानी टाइम की सबसे छोटी इकाई या यूनिट क्या है, तो शायद आप कहेंगे सेकेंड. मगर ज़रा सोचिए कि कई बार हम मुहावरों में ये भी तो कहते हैं कि पल भर में तक़दीर बदल गई. तो क्या पल भी टाइम का कोई यूनिट है और है तो कितना बड़ा या छोटा?

    तो आइए जानते हैं कि हिंदू धर्म और संस्कृति में समय बड़े से बड़ा कितना और छोटे से छोटा किस हिस्से में बाँटा गया है। पूरी जानकारी रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान के साथ-

    4 min
  • Akhadas in Mahakumbh: What is the story behind them?

    महाकुंभ में होने वाले शाही स्नान या अब जिन्हें अमृत स्नान कहा जाता है उनकी काफ़ी चर्चा रहती है, मगर आप जानते हैं कि ये क्या हैं और उनके नहाने का क्रम कैसे तय होता है?

    अखाड़े, भारत के साधु-संतों के ऐसे समूह हैं, जो धर्म की रक्षा, योग और तपस्या के प्रचार-प्रसार के लिए बनाए गए हैं। तो सवाल उठता है कि अखाड़ों की स्थापना किसने की?

    जानिए रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान से-

    6 min
  • Mahakumbh: All you need to know

    दुनिया में श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा जमावड़ा होता है भारत में जब कुंभ का आयोजन होता है। इस साल 13 जनवरी से 26 फ़रवरी के बीच तीर्थराज प्रयाग में इसका आयोजन हुआ है, जहाँ करोड़ों लोग संगम पर पवित्र डुबकी लगाते हैं। ऐपल के को-फ़ाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी इस कुंभ में शामिल होने आईं।

    कुंभ मेले को खगोलीय घटनाओं यानी ऐस्ट्रोनॉमिकल इवेंट्स, आध्यात्मिक परंपराओं, और सांस्कृतिक समागम का संगम माना जाता है।  क्या आप जानते हैं कि कुंभ का आयोजन कैसे और कहाँ होता है- इसकी कहानी क्या है।

    6 min
  • Sagar Manthan: Do you know the story?

    इन दिनों प्रयागराज में कुंभ मेला चल रहा है। उसकी कहानी सागर मंथन से जुड़ी है और उस मंथन से निकली 14 चीज़ें आप जानते हैं कौन-कौन सी थीं? 

    8 min
  • Story of Saptarshis and the one who created Gayatri Mantra

    आप जानते हैं कि हिंदुओं में सप्त ऋषियों की क्या कहानी है? वे कहाँ से पैदा हुए और उन्होंने कैसे इस धरती पर जीवन को दिशा दी। रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान बता रही हैं कि कौन से ऋषि से देवता पैदा हुए तो कौन से ऋषि थे जिन्होंने गायत्री मंत्र की रचना की थी।

    5 min
  • How was the Universe created?

    आप भी सोचते होंगे कि आख़िर इस सृष्टि की रचना कैसे हुई और हम सब कैसे बने? इस बारे में सनातन में कुछ विचार हैं उनमें से एक विचार के बारे में जानिए रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान के साथ। आख़िर कैसे पारब्रह्म से हिरण्यगर्भ, त्रिदेव, युगों, काल और पंचभूतों की रचना हुई। #creation #universe #Brahma

    5 min
  • Lalithaa Nayak's shelter home for children of sex workers

    इस एपिसोड में हम बात करेंगे एक ऐसी शख्सियत की जिन्होंने समाज के उन हिस्सों में उजाला फैलाने का काम किया है, जहां अक्सर अंधकार छाया रहता है।

    दिल्ली का जी.बी. रोड वो रेड लाइट एरिया है जहाँ रहने वाली सेक्स वर्कर्स के बच्चों को समाज ने किनारे कर दिया मगर उनके भविष्य को एक नई दिशा देने का काम कर रही हैं, समाज सेविका ललिता नायक।

    उन्होंने अपनी ज़िंदगी इन बच्चों को समर्पित कर दी और वो चाहती हैं कि इन बच्चों को वे मौके मिलें जो हर बच्चे का हक होता है– एक अच्छी शिक्षा, एक उज्जवल भविष्य, और समाज में सम्मान से जीने का हक।

    उनके एस.एम.एस. सेंटर में बच्चों को न सिर्फ शिक्षा दी जाती है, बल्कि उन्हें आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता के गुर भी सिखाए जाते हैं। ये सेंटर उनके लिए एक उम्मीद की किरण है, जो समाज के इस अंधेरे कोने में पल रहे हैं।

    रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान ने वहाँ जाकर बात की ललिता नायक से-

    22 min
  • MPs & MLAs: What's the difference?

    क्या आप जानते हैं कि संसद सदस्यों यानी जिन्हें एम पी कहा जाता है और विधायक जिन्हें एम एल ए कहा जाता है, उनके कामों में क्या अंतर होता है? रेडियो सबरंग की रमणी श्याम और अनुराधा श्रीवास्तव से जानिए इस अंतर के बारे में।

    5 min

About Radio Sabrang

From the publisher's feed

Radio Sabrang is a podcast for the people of Ghaziabad, Uttar Pradesh. This podcast is run by a group of women led by Swati Chauhan (Ex-BBC). From inspirational stories to interviews from…