Radio Sabrang

Radio Sabrang

By Radio SabrangSociety & Culture
Download on the App Store

Radio Sabrang episodes

  • Your Turn Now: What is Rushabh's viral concept?

    आपमें से जिन लोगों ने सलमान ख़ान की फ़िल्म जय हो देखी होगी उन्हें याद होगा कि उस फ़िल्म में बताए गए कॉन्सेप्ट, कि आप तीन लोगों की मदद करिए और उनसे कहिए कि वो तीन और लोगों की मदद करें- इस तरह एक दूसरे की मदद की एक चेन सी बन सकती है। ये फ़िल्म आई थी साल 2014 में।

    मगर उसके पहले से ही ये कॉन्सेप्ट इस्तेमाल में ला रहे हैं रुषभ तुरखिया। रुषभ लोगों में काइन्डनेस यानी उनके दयालु होने के इसी तरह के सिस्टम की वकालत करते हैं- जिसका नाम है योर टर्न नाउ।

    रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान ने सबसे पहले उनसे पूछा कि ये योर टर्न नाउ का क्या कॉन्सेप्ट है-

    20 min
  • Bani Yadav: India's ace woman rally driver

    मोटर स्पोर्ट्स का नाम लिया जाए तो तुरंत चेहरा उभरता है व्हील के पीछे बैठे किसी यंग आदमी का. मगर इस इमेज को तोड़ने वाली एक शख़्सियत हैं 51 साल की डॉक्टर बानी यादव. वो एक जानी मानी रैली ड्राइवर हैं और सबसे तेज़ ड्राइवर्स में एक मानी जाती हैं. वो लेडीज़ क्लास में एशिया पैसिफ़िक रैली कप की डबल विनर हैं. रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान ने बात की बानी यादव से.

    16 min
  • Tasneem Fatima: Story of wheelchair bound basketball player

    हर रोज़ गिरकर मुकम्मल खड़े हैं, ऐ ज़िंदग़ी देख मेरे हौसले तुझसे भी बढ़े हैंअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिलिए एक ऐसी प्रतिभाशाली बास्केटबॉल खिलाड़ी से जिन्हें एक दुर्घटना के चलते व्हील चेयर पर आना पड़ा मगर उनकी लगन ने उनकी तमाम मुश्किलें दूर की हैं। रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान ने तसनीम फ़ातिमा से बात की, जो कि दिल्ली बास्केटबॉल फ़ेडरेशन की प्रमुख भी हैं।

    16 min
  • Exam stress tips for parents

    परीक्षाओं के दिनों में बच्चों के साथ ही बहुत बार उनके माँ-बाप भी काफ़ी तनाव ले लेते हैं। उनके मन में यही चलता रहता है कि कैसे बच्चों के नंबर बेहतर आएँ। मगर इस तनाव से क्या उनका या बच्चों का कोई फ़ायदा होता भी है? क्लिनिकल साइकॉलॉजिस्ट डॉक्टर वंदना प्रकाश से रेडियो सबरंग की रमणी श्याम ने बात की और पूछा कि कैसे इस स्ट्रेस या तनाव का सामना करना चाहिए।

    10 min
  • Children's Day Special: Using AI to help blind

    चिल्ड्रन्स डे पर रेडियो सबरंग के ख़ास एपिसोड में हम आपकी मुलाक़ात करवाएँगे दो ऐसे बच्चों से जिनकी प्रतिभा हमारे लिए उम्मीद जगाती है। सबसे पहले मिलिए रायबरेली के बाल विज्ञानी नैतिक श्रीवास्तव से। नैतिक ने आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस की मदद से ऐसा चश्मा तैयार किया है जो नेत्रहीन व्यक्तियों को सेंसर की मदद से व्यक्ति या वस्तु के बारे में सचेत करता है। उनके अलावा मुलाक़ात होगी कथक डांसर पृथ्वी प्रकाश से भी। 

    27 min
  • Delhi Smog: Health tips, Dos and Don'ts

    सीने में जलन, आँखों में तूफ़ान सा क्यूँ है... ग़ज़ल की ये लाइनें पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोगों की रूमानियत नहीं बल्कि सेहत बयाँ कर रहे हैं। शहर में वायु प्रदूषण बेहद ख़तरनाक स्तर पर है। दीपोत्सव की धूम के बीच लोगों की चिंता अपनी सेहत को लेकर भी है। ऐसे में ट्रैफ़िक के पॉल्यूशन के साथ ही निर्माण कार्य के चलते भी स्मॉग बढ़ा है और दीपावली के दौरान उसके और ख़तरनाक स्तर पर जाने की आशंका है। रेडियो सबरंग की रंजीता गुप्ता ने बात की श्वास रोग विशेषज्ञ भारद्वाज हॉस्पिटल के रेस्पिरेटरी ऐंड क्रिटिकल केयर हेड और काश्वी मल्टिस्पेशियलटी हॉस्पिटल के फ़ाउंडर डॉक्टर आशीष जायसवाल से और जाना कि इस दौरान सेहत का ख़्याल बेहतर ढंग से कैसे रखा जाए.

    22 min
  • Sucheta Singh: Celebrating girl child in a unique way

    नवरात्र का समय आते ही माँ दुर्गा के नव रूपों की पूजा शुरू हो जाती है और हर जगह कन्याओं के महत्त्व का अहसास होने लगता है। मगर अब भी कई घर ऐसे हैं जहाँ लड़की के जन्म लेते ही मायूसी का माहौल हो जाता है। स्थितियाँ अब सुधर रही हैं और शहरों में काफ़ी प्रगति हुई है। गाँवों में भी लोग प्रयास कर रहे हैं सोच बदलने की। ऐसी ही एक कोशिश की है ग़ाज़ियाबाद के भोजपुर ब्लॉक की प्रमुख सुचेता सिंह ने। क्या है वो कोशिश आइए जानते हैं रेडियो सबरंग की रमणी श्याम के साथ-

    21 min
  • Ram Lila: Traditional performance of Ramayana by kids of Indirapuram

    भागती-दौड़ती ज़िंदग़ी में हमारे त्यौहार एक हल्की फुहार लेकर आते हैं। ऐसा समय जब हम परिवार, समाज और अपनी संस्कृति से वापस जुड़ते हैं। रामायण हमारे घरों का एक अभिन्न हिस्सा रहा है जिसने जीवन के कई पाठ सिखाए हैं। ऐसे में राम लीला के ज़रिए हम तक वो सीख एक क़िस्से-कहानी और नाटक की तरह आते रहे हैं। आज की पीढ़ी भी वो उसी तरह समझ सके इसके लिए ग़ाज़ियाबाद में इंदिरापुरम् के शिप्रा कृष्णा विस्टा में कुछ सदस्य बच्चों से राम-लीला का मंचन करवा रहे हैं। रेडियो सबरंग की अनुराधा श्रीवास्तव उन बच्चों से मिलने पहुँचीं-

    9 min
  • Why Soil from Brothels is Used to Make Goddess Durga's Idols?

    देश-दुनिया में आपने तरह-तरह के पंडालों के बारे में सुना, पढ़ा-देखा होगा। इस समय हम-आप भी माँ का आशीर्वाद लेने उन पंडालों में जाते हैं, माँ की पूजा-आराधना करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि माँ दुर्गा की जो मूर्ति इन पंडालों में लाई जाती है, उसे बनाने में वेश्यालय की मिट्टी मिलाने की एक परंपरा रही है। इंदिरापुरम् के शिप्रा सनसिटी में भी दुर्गा-पूजा की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। इन्हीं तैयारियों के बीच हमारी साथी लोपामुद्रा दुबे ने बात की शरदोत्सव की आयोजन करने वाली समिति बॉन्गोतोरु के शुवेन्दु मजुमदार से-

    12 min
  • Kati Bihu: Know how this festival is celebrated

    त्यौहारों के इस मौसम में जहाँ एक ओर दुर्गा पूजा की धूम है तो वहीं असम में कटी बिहू या कोंगाली बिहू की रौनक है। ये त्यौहार इस साल 18 अक्तूबर को देश भर में मनाया जा रहा है। ये बिहू अन्य बिहू से किस मायने में अलग है और क्या ख़ास होता है इस बिहू में, ये जानने के लिए रेडियो सबरंग की रमणी श्याम ने बात की टीम की साथी रूबी ठाकुरिया से जो असम क्षेत्र से ही आती हैं, जहाँ ये त्यौहार प्रमुखता से मनाया जाता है। 

    9 min

About Radio Sabrang

From the publisher's feed

Radio Sabrang is a podcast for the people of Ghaziabad, Uttar Pradesh. This podcast is run by a group of women led by Swati Chauhan (Ex-BBC). From inspirational stories to interviews from…