रेडियो रवीश

रेडियो रवीश

By Ravish KumarNewsPolitics
Download on the App Store

रेडियो रवीश episodes

  • ममता का मार्च, बीजेपी का रास्ता जाम, डॉक्टरों का आंदोलन तेज़
    August 16, 2024, 02:10PM
    August 16, 2024, 02:10PM
    कोलकाता में डॉक्टर पीड़िता के इंसाफ़ की लड़ाई कई मोर्चों पर खुल गई है। टीएमसी, सीपीएम और बीजेपी ने अलग-अलग आंदोलनों का एलान कर दिया है तो डॉक्टर भी अपनी मांग को लेकर मुखर होते जा रहे हैं। उन्होंने अपना आंदोलन ख़त्म नहीं किया। लेकिन इस बीच एक और लड़ाई चुनौती बन गई है। अफ़वाहों से निपटने की चुनौती ने। कोलकाता कांड ने कोलकाता शहर के नागरिकों के किरदार को भी सामने लाया है। लोग राजनीतिक दल छोड़ कर डॉक्टरों के साथ सड़क पर आ रहे हैं। पूरा वीडियो देखिएगा।
    40 min
  • जम्मू कश्मीर में चुनाव की घोषणा, महाराष्ट्र का क्यों नहीं हुआ एलान
    August 16, 2024, 03:22PM
    August 16, 2024, 03:22PM
    370 हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव होंगे। वैसे दस साल बाद वहां चुनाव हो रहे हैं। क्या राज्य का दर्जा बहाल होगा? क्या बीजेपी इस बार घाटी में अपने उम्मीदवार उतारेगी?
    दूसरा मुद्दा महाराष्ट्र का है? हरियाणा के साथ महाराष्ट्र की घोषणा क्यों नहीं हुई? वजह बारिश है या रेवड़ी है? देखिए हमारा पूरा वीडियो
    21 min
  • राहुल को पीछे क्यों बिठाया
    August 17, 2024, 11:39AM
    August 17, 2024, 11:39AM
    15 अगस्त को लाल क़िले के कार्यक्रम में राहुल गांधी को पीछे की पंक्ति में बिठा दिया गया। इसे लेकर बहस हो गई कि नेता प्रतिपक्ष का अपमान किया गया है। इसी बहाने हमने दिखाया है कि कैसे नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद बीजेपी के सांसदों और मोदी सरकार के मंत्रियों का नज़रिया राहुल को लेकर बदल जाता है। लाल क़िले पर जो हुआ, उसी रणनीति का हिस्सा है। वीडियो देखिएगा।
    34 min
  • क्या आपके नमक में प्लास्टिक है
    August 18, 2024, 09:57AM
    August 18, 2024, 09:57AM
    पर्यावरण के मामलों में अध्ययन करने वाली संस्था टॉक्सिक्स लिंक ने आपके नमक और चीनी के नमूनों की जाँच कर पाया है कि इनमें माइक्रोप्लास्टिक के कण मिल रहे हैं। यह प्लास्टिक के सूक्ष्म कण होते हैं जो सालों तक पर्यावरण और आपके शरीर में रह सकते हैं। ज़ाहिर है आपकी सेहत पर इसका प्रभाव अच्छा नहीं है। इस अध्ययन में टेबल नमक, सेंधा नमक, समुद्री नमक और स्थानीय कच्चे नमक के नमूने जाँचे गए और सभी में फाइबर, छर्रों, फिल्मों के टुकड़ों सहित विभिन्न रूपों में माइक्रोप्लास्टिक्स के टुकड़े पाए गए। ज़रूरी है कि इन मुद्दों पर बात हो और जागरूकता बढ़ाने के अलावा क़ानूनी स्तर पर भी इसे लेकर कार्रवाई हो।
    16 min
  • कोलकाता कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, क्याक्या पूछा कोर्ट ने
    August 20, 2024, 01:32PM
    August 20, 2024, 01:32PM
    कोलकाता बलात्कार कांड के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई हुई। कोर्ट की भूमिका से लगा कि अब वह इस मामले में जांच की प्रगति पर नज़र रखेगी। 22 अगस्त तक सीबीआई को जांच के मामले में स्टेटस रिपोर्ट देनी है और पश्चिम बंगाल सरकार को बताना है कि अस्पताल में जो हिंसा हुई थी, उस मामले में क्या कार्रवाई की जा रही है। लेकिन पीड़िता के मामले में FIR में देरी से लेकर प्रिंसिपल की भूमिका लेकर कोर्ट ने पसीने छुड़ा दिए। क्या राज्य सरकार जवाब दे पाई? देखिए पूरा वीडियो।
    31 min
  • क्यों वापस लिया मोदी सरकार ने लैटरल एंट्री का विज्ञापन
    August 20, 2024, 03:33PM
    August 20, 2024, 03:33PM
    तीन दिन के भीतर मोदी सरकार ने लैटरल एंट्री का विज्ञापन वापस ले लिया। यह कहानी बहुत लंबी है। आरक्षण को लेकर इतना विरोध हुआ कि मोदी सरकार झेल नहीं पाई और विज्ञापन वापस ले लिया। एक सवाल और है। अगर आरक्षण दिया जाए तो क्या लैटरेल एंट्री से संयुक्त सचिव बनाना सही होगा? पूरा वीडियो देखिएगा।
    27 min
  • भारत बंद कितनी एकजुटता, कितना विरोध
    August 21, 2024, 12:20PM
    August 21, 2024, 12:20PM
    21 अगस्त का भारत बंद व्यापक रहा है। कई शहरों में प्रचंड रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति और जनजाति समाज के आरक्षण में उप -वर्गीकरण का आदेश दिया है। इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ आज देश भर में प्रदर्शन हुआ है। लेकिन क्या इस बंद में वह जातियां भी शामिल हुई हैं जिनके लिए सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसला दिया है। राजनीतिक दलों के भीतर उप-वर्गीकरण के विरोध को लेकर साफ़-साफ़ बयान क्यों नहीं हैं? क्या उन्हे भी लग रहा है कि समाज का एक बड़ा तबका उप-वर्गीकरण के साथ है। इस वीडियो में आप इन तमाम अंतर्विरोधों और चुनौतियों की झलक देख पाएंगे। पूरा देखना पड़ेगा।
    45 min
  • महाराष्ट्र के बदलापुर में क्या हुआ क्यों विपक्ष ने महाऱाष्ट्र बंद का एलान किया है
    August 21, 2024, 02:40PM
    August 21, 2024, 02:40PM
    महाराष्ट्र के बदलापुर में मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की घटना भयानक है। उससे भी ज़्यादा दुखद है FIR दर्ज करने में पुलिस की देरी। ठीक इस समय में जब कोलकाता कांड को लेकर ममता सरकार से FIR को लेकर कड़े सवाल पूछे जा रहे हैं, बदलापुर में वही सवाल सामने आ खड़े हुए हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में इस घटना से भूचाल आ गया है। देखिए हमारा वीडियो
    17 min
  • ईकॉमर्स फैला तो आ जाएगी तबाही, क्यों कहा पीयूष गोयल ने
    August 22, 2024, 12:52PM
    August 22, 2024, 12:52PM
    ई-कॉमर्स को लेकर जो कहा जा रहा था, अब मंत्री पीयूष गोयल भी वही कहने लगे हैं। बस उन्हें ये बात दस साल बाद समझ आई है कि ई-कॉमर्स का जाल फैलता है तो गली-मोहल्ले की दुकानें बंद हो जाती हैं। कई देशों ने इसे रोकने के लिए सख़्त नियम बना दिए हैं कि कुछ चीज़ें आपको नुक्कड़ की दुकानों से ही लेनी होगी। बड़ी बात यह है कि गोयल ने ई-कॉमर्स से रोज़गार बढ़ने का दावा करने वाली रिपोर्ट को ही रिजेक्ट कर दिया। ऐसा कभी नहीं हुआ है। पूरा वीडियो देखिएगा।
    25 min
  • वीलचेयर पर तेजस्वी की रैलियों की डबल सेंचुरी
    May 22, 2024, 11:41AM
    May 22, 2024, 11:41AM
    तेजस्वी यादव ने 200 सभाओं को संबोधित करने का आंकड़ा पार कर लिया है। तेजस्वी के कार्यक्रमों को देख कर लगता है कि वे एक साथ नगर निगम से लेकर पंचायत और विधानसभा से लेकर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। तेजस्वी को डाक्टरों ने सलाह दी है कि वे तीन सप्ताह के लिए बेड रेस्ट करें। कोई भी मरीज़ होता तो यही करता, लेकिन जिस तरह से तेजस्वी हर दिन रैलियां कर रहे हैं, अपने स्वास्थ्य को जोखिम में डाल रहे हैं। इस हाल में भी कोई सात सात सभाएं रोज़ करे इससे पता चलता है कि तेजस्वी यादव इस चुनाव में अपना कितना कुछ दांव पर लगा रहे हैं। रैली रिपोर्ट में आज बात तेजस्वी यादव की।
    22 min

About रेडियो रवीश

From the publisher's feed

इस पॉडकास्ट में, जिसे रवीश होस्ट करते हैं, हम आपको सामान्य समाचारों की पारंपरिक सीमाओं से बाहर ले जाते हैं, ऐसी कहानियों का अन्वेषण करते हैं जो गहराई और अंतर्दृष्टि से भरपूर हैं। हमारे साथ जुड़ें…