रेडियो रवीश

रेडियो रवीश

By Ravish KumarNewsPolitics
Download on the App Store

रेडियो रवीश episodes

  • केदारनाथ धाम से 228 किलो सोना ग़ायबशंकराचार्य
    July 15, 2024, 04:08PM
    July 15, 2024, 04:08PM
    228 किलो सोना ग़ायब होने के आरोप के बाद क्या केंद्र सरकार जांच कराएगी? एक साल से सोना ग़ायब होने के आरोप लग रहे हैं। राज्य सरकार ने अपने स्तर पर जांच की है लेकिन शंकराचार्य ने नए सिरे से आरोप लगाकर इस मामले को नया मोड़ दे दिया है।दिल्ली में केदारनाथ धाम का प्रतीकात्म रुप बन रहा है लेकिन जब इसका शिलान्यास हुआ तो इसके प्रचार और खबरों में धाम का ही इस्तेमाल होता रहा। इससे संदेश गया कि केदारनाथ धाम का विकल्प बन रहा है। इस पर भी शंकराचार्य ने आपत्ति जताई है। देखिए वीडियो।
    17 min
  • क्या पूजा खेड़कर ने IAS बनने के लिए फर्ज़ी प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल किया
    July 16, 2024, 12:45PM
    July 16, 2024, 12:45PM
    IAS पूजा खेड़कर की कहानी के पीछे हज़ारों कहानियां इंतज़ार कर रही हैं। इस मामले में जांच का इंतज़ार कीजिए। पूजा खेड़कर के बारे में दो ख़बरें आ रही हैं जिन्हें देख कर लग रहा है कि सिस्टम में और कई लोग इसी रास्ते घुस चुके होंगे। आर्थिक रुप से कमज़ोर तबके के आरक्षण के कोटे को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। EWS सर्टिफिकेट पाने के लिए मां-बाप के बीच तलाक से लेकर कई तरह की तरकीबें निकाली जा रही हैं। क्रीमी लेयर को ओबीसी कोटे का लाभ नहीं मिलता है लेकिन क्रीमी लेयर में नहीं आने के लिए भी कई तरह का जुगाड़ निकाल लिया गया है। अगर ईमानदारी से जांच हो जाए तो देश की कई परीक्षाओं में भयंकर आरक्षण घोटाला निकल सकता है।
    21 min
  • जम्मू में बढ़ता आतंकी हमला, क्यों फेल हो रही है सरकार
    July 17, 2024, 11:44AM
    July 17, 2024, 11:44AM
    जम्मू के डोडा में बड़ा आतंकी हमला हुआ। जम्मू के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी हमलों और उनसे एनकाउंटर की संख्या बढ़ती जा रही है। 9 जून के बाद से ही जम्मू क्षेत्र में आतंकी हमला हुआ है। लेकिन प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? अख़बारों में जम्मू कश्मीर में सेना की रणनीति की गंभीर ख़ामियों की चर्चा हो रही है। सरकार को कम से कम उन सभी सवालों पर जवाब देना चाहिए। इस वीडियो में काफी कुछ है, पूरा देखिएगा।
    20 min
  • क्या योगी हटाए जाएंगे या उन्हें हटाने वाले हटाए जाएंगे
    July 17, 2024, 02:51PM
    July 17, 2024, 02:51PM
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटाने की चर्चा नई नहीं है। योगी को हटाने की चर्चा कई बार चल पड़ी है। इन चर्चाओं से यूपी की राजनीति के कई चेहरे सामने आ जाते हैं। योगी योगी नारे लगाने वाले चुप हो जाते हैं। विधायक से लेकर सांसद तक आगे आकर नहीं कहते कि योगी नहीं हटेंगे। इन चर्चाओं को चलाने वाले कौन हैं? क्या योगी इस बार चुप रह जाएंगे या आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे, इसी पर है हमारा आज का वीडियो।
    21 min
  • 100 दिनों का एजेंडा, जो तैयार हो चुका था, कहां है
    July 19, 2024, 12:21PM
    July 19, 2024, 12:21PM
    4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए। 9 दिन को मोदी सरकार शपथ लेती है। किसी भी तरह से 40-44 दिन बीत चुके हैं और 100 दिनों के एजेंडा का पता नहीं। जबकि अखबारों में फरवरी के महीने से इसे लेकर ख़बरें छप रही हैं। 100 दिन के एजेंडो को लेकर इतना शोर मचा मगर अब जब 44 दिन हो चुके हैं, 100 दिन के एजेंडे में क्या था, क्या है, किसी को पता नहीं। इस वीडियो को आप ज़रूर देखें। पता चलेगा कि कैसे किसी एक थीम पर महीनों ख़बरें छपती हैं और धारणा बनाई जाती है कि सरकार कितना काम करती है। बस ये नहीं बताया जाता कि काम क्या किया है।
    22 min
  • अग्निवीर बनने का संघर्ष और UPSC का चेयरमैन बनने का सौभाग्य
    July 20, 2024, 11:15AM
    July 20, 2024, 11:15AM
    इस देश का हर नौजवान किसी भी नौकरी के लिए हाड़-तोड़ मेहनत करता है। उसके लिए हर परीक्षा एक आख़िरी मौक़ा है। कितनी रातों का जागता है तब जाकर उसे सफ़लता मिलती है। अग्निवीर की भर्ती के लिए आए नौजवान किस तरह से खुली सड़क पर रात गुज़ारते हैं, इस वीडियो में देखिएगा। दूसरी तरफ UPSC के चीफ हैं मनोज सोनी है, जो 2017 से UPSC के सदस्य हैं और 2022 से चेयरमैन। 2029 तक के लिए कार्यकाल। मनोज सोनी ने कोई प्रतियोगिता परीक्षा नहीं दी लेकिन सरकार के नियमों में ही ऐसे प्रावधान है कि मनोज सोनी जैसे लोग 40 साल की उम्र से वाइस चांसलर और आयोग का अध्यक्ष बने हुए हैं। तभी हमने आज के वीडियो में सवाल उठाया है कि आप क्या बनना चाहेंगे, मनोज सोनी या अग्निवीर?
    22 min
  • NEET पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, संसद में बहस
    July 22, 2024, 01:09PM
    July 22, 2024, 01:09PM
    जुलाई बीतने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट में नीट यूजी की परीक्षा को लेकर सुनवाई अगले दिन के लिए टल चुकी है। सवाल अब भी सबके सामने है। क्या परीक्षा दोबारा होगी? उधर लोकसभा में सरकार और विपक्ष के बीच बहस हो गई। एक तीसरा पक्ष और है। राजस्थान के सीकर से हज़ारों छात्र सफल हुए हैं। क्या केवल कोचिंग संस्थानों का ही कमाल रहा होगा? वीडियो देखिए।
    28 min
  • नौकरी पर जवाबदेही से बचती सरकार, आर्थिक सर्वे में बहानों की भरमार
    July 23, 2024, 06:51AM
    July 23, 2024, 06:51AM
    आर्थिक सर्वेक्षण में नौकरी और नौकरी के डेटा को लेकर काफी कुछ कहा गया है। इस सर्वे में केंद्र सरकार अपनी जवाबदेही प्राइवेट सेक्टर और राज्यों पर टालती नज़र आ रही है। हमने पड़ताल की है कि कैसे रोज़गार के डेटा को खत्म किया गया और अब कहा जा रहा है कि सही समय पर डेटा होना चाहिए। इन बहानों पर इस रिपोर्ट को देखिए। आर्थिक सर्वे को ख़ुद भी पढ़िए और हिन्दी में मौलिक विचार-विमर्श कीजिए।
    19 min
  • बजट में बिहार को क्या मिला क्यों ख़ुश हैं नीतीश कुमार
    July 23, 2024, 11:24AM
    July 23, 2024, 11:24AM
    बजट से एक बात साफ हो गई। मोदी सरकार अपने सहयोगियों को नाराज़ होने का मौका नहीं देगी और सहयोगी भी एक हद से ज़्यादा नाराज़ होने का प्रयास नहीं करेंगे। फिलहाल के लिए आप कह सकते हैं कि गठबंधन की पहली चुनौती मोदी सरकार ने पार कर ली। जिनका विरोध करते रहे हैं, उनके साथ चलना आ गया। लेकिन बिहार को जो दिया जा रहा है, क्या वह वही है जिसकी मांग बिहार करता रहा है, इन्हीं सब सवालों को लेकर यह वीडियो बनाया गया है। पूरा देखिएगा।
    23 min
  • बजट 2024 फ़्लैट, सोना और शेयर पर बढ़ा टैक्स
    July 23, 2024, 03:30PM
    July 23, 2024, 03:30PM
    मिडल क्लास को इस बजट में क्या मिला है? बजट के बाद पूरे दिन सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएँ आती रहीं। हमने काफ़ी छानबीन की और यह जानने की कोशिश की कि मिडल क्लास इस बजट के बारे में क्या सोचता है। अंत में यही समझ आया कि कहीं राहत मिली है तो कहीं पर टैक्स बढ़ा है। कैपिटल गेन टैक्स में किए गए बदलाव को लेकर ख़ासतौर पर चिंता व्यक्त की जा रही है कि इस से मिडल क्लास पर बुरा असर पड़ने वाला है।
    17 min

About रेडियो रवीश

From the publisher's feed

इस पॉडकास्ट में, जिसे रवीश होस्ट करते हैं, हम आपको सामान्य समाचारों की पारंपरिक सीमाओं से बाहर ले जाते हैं, ऐसी कहानियों का अन्वेषण करते हैं जो गहराई और अंतर्दृष्टि से भरपूर हैं। हमारे साथ जुड़ें…