रेडियो रवीश

रेडियो रवीश

By Ravish KumarNewsPolitics
Download on the App Store

रेडियो रवीश episodes

  • परीक्षा रद्द करने से पहले सुप्रीम कोर्ट को चाहिए कई सवालों के जवाब
    July 08, 2024, 02:23PM
    July 08, 2024, 02:23PM
    NEET UG की परीक्षा में पेपर लीक को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने कई सवाल पूछे। सारे सवालों को देख कर लगता है कि पेपर लीक कब हुआ, इसी एक सवाल पर टिका है परीक्षा का रद्द होना।
    कोर्ट ने आज NTA से कहा है कि वह सभी छात्रों के नतीजे प्रकाशित करे। अगर ऐसा हुआ तो मां-बाप को मौका मिलेगा कि वे रिज़ल्ट का अपनी तरफ से विश्लेषण कर सकें। पता लगा सकें कि पहले सौ टॉपर में जो गड़बड़ियां हुई हैं, वैसी गड़बड़ियां नीचे तक तो नहीं हुई हैं। पूरा वीडियो देखिए।
    13 min
  • मॉब लीचिंग लिखने से FIR मॉब लीचिंग की घटना क्यों नहीं रुक रही है
    July 09, 2024, 01:23PM
    July 09, 2024, 01:23PM
    4 जून के बाद भीड़ की हिंसा के कई मामले आए हैं। ऐसे मामलों में पुलिस की जांच पर हमेशा ही सवाल उठे हैं। लेकिन क्या मॉब लीचिंग लिखने पर पत्रकारों के ख़िलाफ़ FIR होनी चाहिए? क्या यह ज़रूरी है कि पुलिस के बयान को ही अंतिम सत्य मान लिया जाए। तब हम उस भीड़ पर क्यों नहीं FIR होती है जो किसी की जान लेने वालों के पक्ष में जमा होती है और पुलिस पर ही दबाव डालती है कि भीड़ की हिंसा में जो मरा है उसी के ख़िलाफ़ मुकदमा हो। पुलिस का काम आसान नहीं लेकिन पुलिस के काम में राजनीति भी तो है।
    हमारे आस-पास कई तरह की भीड़ दिखाई देती है। एक भीड़ है तो अपने स्तर पर सक्रिय हो जाती है और किसी मुस्लिम युवक को घेर कर मार देती है। बाद में उस पर तरह-तरह के इल्ज़ाम लगा दिए जाते हैं। एक भीड़ है जो किसी को भी घेर कर मार देती है। वह गुस्साई होती है। भीड़ की हिस्सा का एक तीसरा रुप है, कुछ गुंडे किसी महिला को पीट रहे होते हैं और वहां पर जमा भीड़ चुुपचाप देख रही होती है।
    24 min
  • रिज़र्व बैंक कहता है नौकरी बढ़ी है, लेकिन नौकरी है कहां
    July 10, 2024, 01:03PM
    July 10, 2024, 01:03PM
    पिछले एक दो महीने में नौकरी को लेकर कई तरह की रिपोर्ट आई हैं। अगर आप उन सभी रिपोर्ट को एक जगह रख कर देखिए तो पता चलेगा कि भारत में किस तरह की नौकरियां मिल रही हैं।अच्छी नौकरियों के दिन तो लापता से हो गए हैं। रिज़र्व बैंक कहता है कि नौकरियों में उछाल आया है लेकिन बाकी आंकड़ों से तो नहीं लगता। इस पूरी रिपोर्ट को देखिएगा।
    27 min
  • अयोध्या में किसकिस ने ज़मीन ख़रीदी, सर्कल रेट क्यों नहीं बढ़े
    July 10, 2024, 02:43PM
    July 10, 2024, 02:43PM
    इंडियन एक्सप्रेस में श्यामलाल यादव की एक खोजी रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि राजनीति और नौकरशाही के प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों ने वहां ज़मीनें ख़रीदीं। इनमें से कई बीजेपी के नेता भी हैं। तो क्या इन्हें फ़ायदा पहुंचाने के लिए सर्कल रेट नहीं बढ़ाया गया? इससे वहां की जनता को कितना नुकसान हुआ, इन सब सवालों के साथ देखिए हमारा आज का वीडियो।
    16 min
  • CBI केंद्र के अधीन काम करती है, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस
    July 11, 2024, 12:08PM
    July 11, 2024, 12:08PM
    जब भी आरोप लगता था कि CBI का राजनीतिक दुरुपयोग हो रहा है तब सफाई दी जाती थी कि एजेंसी आपना काम कर रही है। इस पर सरकार का नियंत्रण नहीं होता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सीबीआई केंद्र के अधीन आती है। सीबीआई ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने कुछ और फैसलों में केंद्रीय एजेंसियों को फटकार लगाई है। इस वीडियो में देखिएगा।
    22 min
  • 40 पदों की नौकरी के लिए इतनी भीड़ वो भी गुजरात में
    July 11, 2024, 01:52PM
    July 11, 2024, 01:52PM
    गुजरात के भरुच ज़िले से एक वीडियो आया है। 40 पदों के लिए सैंकड़ों की संख्या में नौजवान जमा हो गए। दस साल में देश की क्या हालत हो गई है। अच्छी नौकरियां हवा हो गईं। समझ से बाहर है कि देश का युवा इतनी कम सैलरी की नौकरी कैसे कर रहा है? क्या खाता होगा, क्या जीता होगा। लेकिन अख़बारों की हेडलाइन में तरक्की की ख़बरें उछल कूद मचा रही हैं। भारत पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था हो गया है।तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होने जा रहा है। यह सब ठीक है। दस साल में हम यहां कैसे आ गए कि नौकरी नहीं है। नौकरी है तो बहुत कम सैलरी की नौकरी है। भरुच के वीडियो पर हमारी त्वरित टिप्पणी सुनिएगा। 10 जुलाई का वीडियो भी नौकरी पर था। उसका भी लिंक नीचे दे रहा हूं।
    https://www.youtube.com/watch?v=RNUgwLZQuFg&t=12s&ab_channel=RavishKumarOfficial
    अपडेट - इस मामले में गुजरात सरकार में राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा है कि वायरल वीडियो का इस्तेमाल राज्य सरकार की छवि ख़राब करने के लिए किया जा रहा है। वीडियो अपलोड करने तक यह बयान जारी नहीं किया गया था, इसलिए हम इसे यहां दर्ज कर रहे हैं।
    19 min
  • संविधान हत्या दिवस पर राजनीति, संघ ने क्यों किया आपातकाल का समर्थन
    July 13, 2024, 12:15PM
    July 13, 2024, 12:15PM
    मोदी सरकार ने अचानक 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाने का एलान कर दिया। जून के महीने में पार्टी ने आपातकाल की याद में लंबा चौड़़ा कार्यक्रम किया लेकिन इसका नामकरण किया गया जुलाई में। इस फैसले के बाद से ही सवाल उठने लगा कि आर एस एस ने आपातकाल का समर्थन किया था। कांग्रेस ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर इसे लेकर सवाल पूछा है कि बीजेपी आर एस एस के स्टैंड पर क्यों नहीं बोलती है। तरह-तरह के दिवस मनाने की राजनीति पर देखिए हमारा यह वीडियो
    35 min
  • बद्रीनाथ में बीजेपी हारी, बंगाल में भी हार
    July 13, 2024, 02:35PM
    July 13, 2024, 02:35PM
    बद्रीनाथ में भी बीजेपी हार गई है। विधानसभा का उपचुनाव था लेकिन लोकसभा चुनाव में अयोध्या हारने के बाद बदरीनाथ में बीजेपी हार जाएगी इस खबर की चर्चा होनी ही थी। इस जीत के साथ ही लखपत सिंह बुटोला अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद की तरह लोकप्रिय हो गए हैं। जिन 13 सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें से दस पर INDIA गठबंधन जीत गया है। लोकसभा चुनाव में विपक्ष के प्रदर्शन के बाद यह नतीजे बीजेपी के लिए चिंताजनक हैं। बंगाल में टीएमसी चारों सीटों पर जीत गई है, उस इलाक़े में भी जो बीजेपी का गढ़ माना जाता है।
    16 min
  • क्या आपने कभी बाग़ में आम खाए हैं
    July 15, 2024, 10:41AM
    July 15, 2024, 10:41AM
    हम चंद दोस्तों के साथ यूपी के शाहजहांपुर गए थे।इस कस्बे में आम के बाग़ धान के खेत की तरह नज़र आते हैं। बाग़ में आम खाना और खिलाना, पश्चिम यूपी की एक रिवायत रही है।इन दिनों दूर-दूर से रिश्तेदार, दोस्त, व्यापारी इन बाग़ों में आते हैं और उनकी मेहमाननवाज़ी की जाती है। हमने यहां आमों के जानकार मेहर-ए आलम ख़ान साहब से बीत की है। रफ़ीक़ साहब ने ख़ूब सारा प्यार दिया।शानदार भोजन कराया। आमों पर एक किताब आई है। Magnifera Indica, सोपान जोशी की है। इस वीडियो को देखिएगा, थोड़ा-थोड़ा इन सबको लेकर है जिससे कि आम को लेकर आप और ज़्यादा जानना चाहें.
    36 min
  • क्या है महाराष्ट्र का पब्लिक सेफ़्टी बिल क्यों कहा जा रहा है ख़तरनाक
    July 15, 2024, 03:18PM
    July 15, 2024, 03:18PM
    महाराष्ट्र सरकार ने स्पेशल पब्लिक सेफ़्टी बिल विधानसभा में रखा है। इस विधेयक के प्रस्तावों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह कानून बन गया तो लोगों के लिए किसी नीति या कार्यक्रम का विरोध करना असंभव हो जाएगा। सरकार जिसे चाहेगी किसी भी संगठन से जुड़े होने के आरोप में जेल में बंद कर देगी। इस वीडियो को ज़रूर देखिए।
    25 min

About रेडियो रवीश

From the publisher's feed

इस पॉडकास्ट में, जिसे रवीश होस्ट करते हैं, हम आपको सामान्य समाचारों की पारंपरिक सीमाओं से बाहर ले जाते हैं, ऐसी कहानियों का अन्वेषण करते हैं जो गहराई और अंतर्दृष्टि से भरपूर हैं। हमारे साथ जुड़ें…