रेडियो रवीश

रेडियो रवीश

By Ravish KumarNewsPolitics
Download on the App Store

रेडियो रवीश episodes

  • NEET के गुनहगारों को कौन बचा रहा है
    June 24, 2024, 11:04AM
    June 24, 2024, 11:04AM
    NEET UG से जुड़ी ख़बरें साफ़ करती हैं कि पेपर लीक हुआ है और ये बड़ी संख्या में छात्रों के बीच पहुंचा होगा। बिहार पुलिस की जांच के बाद अब इसे लेकर कोई संदेह नहीं रह गया है। दूसरी तरफ़ कई आरोपी नेताओं के साथ भी देखे जा रहे हैं। सीबीआई को जांच दी गई है लेकिन पहले की जांच का ही पता नहीं। सवाल केवल बाहर के आरोपी को बचाने का नहीं है, भीतर के आरोपियों को भी बचाने का है।आखिर किसके इशारे पर NTA ने बिहार पुलिस का सहयोग नहीं किया? देखिए हमारा वीडियो।
    24 min
  • डिप्टी स्पीकर से मुकरी मोदी सरकार, स्पीकर का होगा चुनाव
    June 25, 2024, 11:21AM
    June 25, 2024, 11:21AM
    17 वीं लोकसभा में पूरे पांच साल तक डिप्टी स्पीकर नहीं था। परंपरा के अनुसार यह पद विपक्ष को दिया जाता है। आज सरकार ने विपक्ष को यह पद देने से इंकार कर दिया। पीयूष गोयल कहते हैं कि ऐसी कोई परंपरा नहीं है। लेकिन पांच साल यह पद ख़ाली रहा, यह कौन सी परंपरा है। इस एक घटना से साफ़ हो जाता है कि मोदी सरकार उसी तरह से चलेगी, संविधान की किताब की पूजा करेगी लेकिन संविधान के प्रावधानों को अपने हिसाब से लागू करेगी। संविधान के आर्टिकल 93 के तहत डिप्टी स्पीकर का पद होना अनिवार्य है। तब भी पांच साल तक यह पद ख़ाली रहा। आगे इस वीडियो में देखिए।
    23 min
  • असांज की आज़ादी और दुनिया की पत्रकारिता
    June 25, 2024, 02:25PM
    June 25, 2024, 02:25PM
    14-15 साल तक शरणार्थी और क़ैदी की ज़िंदगी बिताने के बाद आख़िरकार असांज को रिहाई मिल गई। जूलियन असांज की गिरफ़्तारी और आज़ादी दोनों ही दुनिया के पत्रकारों के लिए बड़ी ख़बर है। असांज ने अमरीका के झूठ का पर्दाफ़ाश कर दिया था। आगे इस वीडियो में देखिए।
    17 min
  • आ गया नेता विपक्ष
    June 26, 2024, 10:23AM
    June 26, 2024, 10:23AM
    राहुल गांधी नेता विपक्ष होंगे। अपने पहले ही भाषण में राहुल गांधी ने स्पीकर का स्वागत करते हुए चेता दिया कि सदन में विपक्ष की आवाज़ दबाना लोकतांत्रिक सोच के ख़िलाफ़ है। राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि सदन को चलाने के नाम पर, कुशलता पूर्वक चलाने के नाम पर लोकतंत्र का गला नहीं घोंटा जा सकता है।
    21 min
  • विपक्ष ने याद दिलाया स्पीकर को
    June 26, 2024, 01:30PM
    June 26, 2024, 01:30PM
    ओम बिड़ला का स्पीकर चुना जाना बड़ी घटना नहीं है, बड़ी घटना है विपक्ष का उनके पहले कार्यकाल के बारे में याद दिलाना। स्पीकर ओम बिड़ला को अपने स्वागत में यह सुनना पड़ा कि तटस्थ रहा कीजिए, भेदभाव मत कीजिए, कार्य कुशलता के नाम पर लोकतंत्र को पीछे मत रखिए। विपक्ष ने 2019 से 2024 के बीच की कई घटनाओं का उल्लेख कर दिया तो स्पीकर ने भी अपने भाषण में आपातकाल की याद दिला कर विपक्ष को छेड़ दिया। मगर वे इस बात को नहीं भुला सकते हैं कि उनके कार्यकाल के दौरान 140 सांसदों को निलम्बित किया गया। क्या संसद में विपक्ष की बढ़ी हुई मौजूदगी स्पीकर की कार्यशैली में कोई बदलाव लाएगी? आने वाले सालों में नज़र रखिएगा।
    18 min
  • CBI ने केजरीवाल को क्यों गिरफ़्तार किया
    June 27, 2024, 11:54AM
    June 27, 2024, 11:54AM
    केजरीवाल 51 दिनों तक जेल में थे, तब CBI ने पूछताछ नहीं की और न गिरफ़्तार किया। एक महीने के लिए अंतरिम ज़मानत पर बाहर आए और एक जून को जेल चले गए। 20 जून को जैसे ही उन्हें ज़मानत मिली, ईडी हाई कोर्ट गई और सीबीआई तिहाड़ ताकि केजरीवाल से पूछताछ कर सके। फिलहाल केजरीवाल तीन दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में हैं। इसकी राजनीति को समझने के लिए यह वीडियो ज़रूर देखिए।
    23 min
  • आपातकाल पर स्पीकर से क्या कहा राहुल ने, विपक्ष उठाएगा पेपर लीक का मुद्दा
    June 27, 2024, 02:43PM
    June 27, 2024, 02:43PM
    इस बार का विपक्ष पहले दिन से सक्रिय है। संगठित है। जिस तरह से आज राहुल गांधी ने स्पीकर से मुलाकात कर आपातकाल के ज़िक्र पर एतराज़ जताया और कांग्रेस सांसद ने स्पीकर को पत्र लिखा है, उससे साफ़ है कि यह विपक्ष जागते रहने वाला है। दूसरी तरफ हम आज भी इस वीडियो में शैडो कैबिनेट और विपक्ष की भूमिका के बारे में बात कर रहे हैं। पूरा वीडियो देखिएगा।
    18 min
  • 1 जुलाई से पुलिस, वकील और जज सबके लिए बदल जाएगा कानून
    June 28, 2024, 12:45PM
    June 28, 2024, 12:45PM
    भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम एक जुलाई से लागू हो रहा है। सरकार लाखों लोगों को ट्रेनिग दे रही है लेकिन इसके बाद भी भारी कंफ्यूज़न फैला है। हिन्दी में इस कानून को लेकर कम बहस है। ज़्यादातर बहस इस बात को लेकर है कि इन कानूनों से ग़ुलामी की मानसिकता से आज़ादी मिलेगी। इससे फालतू बात कुछ और नहीं हो सकती। कई बड़े वकील कह रहे हैं कि यह कानून पहले से भी ज़्यादा पुलिस को पावर देने जा रहा है। पुलिस राज कायम करने जा रहा है। बाकी आप इस वीडियो में देखें।
    22 min
  • तो क्या भ्रामक आधार पर ED ने हेमंत सोरेन को गिरफ़्तार किया, किसके इशारे पर
    June 28, 2024, 02:08PM
    June 28, 2024, 02:08PM
    झारखंड हाईकोर्ट का जजमेंट बता रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री रहे हेमंत सोरेन को किस तरह से गिरफ़्तार किया गया। कोर्ट ने कहा है कि उनके ख़िलाफ़ कोई केस नहीं बनता है। मेरी राय में अब ED की ही जांच होनी चाहिए। यह विभाग बदनाम हो चुका है। पता करना चाहिए कि किसके इशारे पर यह विभाग किसी की गिरफ़्तारी की साज़िश रचता है। हेमंत की गिरफ़्तारी से जुड़े अधिकारियों के नाम प्रकाशित किए जाएं, जांच हो और कार्रवाई होनी चाहिए। बाकी इस वीडियो में देखिए।
    24 min
  • NEET UG के सवाल और चर्चा से बचती सरकार
    June 29, 2024, 11:55AM
    June 29, 2024, 11:55AM
    संसद में नीट पेपर लीक को लेकर चर्चा इसलिए नहीं हो सकी क्योंकि अगर होती तो बहुत सारे सवालों के जवाब शिक्षा मंत्री और सरकार को देने पड़ जाते। चर्चा होती तो केवल नीट यूजी की नही होती, इससे आगे भी बात जाती। शायद इसीलिए विपक्ष ने जिन नियमों के तहत काम रोक कर चर्चा की मांग की, लोकसभा और राज्य सभा के स्पीकर ने उन्हें स्वीकार नहीं किया गया। 25 लाख छात्रों को सदन से कोई आश्वासन नहीं मिला।
    23 min

About रेडियो रवीश

From the publisher's feed

इस पॉडकास्ट में, जिसे रवीश होस्ट करते हैं, हम आपको सामान्य समाचारों की पारंपरिक सीमाओं से बाहर ले जाते हैं, ऐसी कहानियों का अन्वेषण करते हैं जो गहराई और अंतर्दृष्टि से भरपूर हैं। हमारे साथ जुड़ें…