रेडियो रवीश

रेडियो रवीश

By Ravish KumarNewsPolitics
Download on the App Store

रेडियो रवीश episodes

  • लोकसभा में क्या बोला है राहुल ने, क्या सरकार बौखला गई
    July 01, 2024, 02:07PM
    July 01, 2024, 02:07PM
    नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज राहुल गांधी का पहला भाषण था। उनके भाषण पर सभी की नज़र थी कि राहुल किस तरह से विपक्ष की राजनीति को आवाज़ देंगे। राहुल आज पूरी तरह से नियंत्रण में नज़र आए, उनकी ज़ुबान फ़िसली नहीं बल्कि उनके भाषण से सत्ता पक्ष के सदस्यों को बार-बार खड़े होना पड़ा। राहुल को चेतावनी देने के लिए कई तरह के नियमों का हवाला दिया गया लेकिन राहुल गांधी आज सरकार के हमलों से ख़ुद को बचाते हुए उस पर हमला करते रहे। पूरा वीडियो देखिए।
    45 min
  • मैं वही महुआ हूँ
    July 01, 2024, 04:30PM
    July 01, 2024, 04:30PM
    अपने पहले ही भाषण में महुआ मोइत्रा ने बता दिया है कि वे पिछली बार से ज़्यादा निडर और बेबाक़ हो कर आई हैं। उनकी सांसदी छीनी गई, मगर एक नेता के रूप में वे इस आत्मविश्वास से भरी हुई नज़र आईं कि उन्हें कृष्णानगर की जनता ने दोबारा चुनकर भेजा है। जब महुआ को संसद से निलम्बित किया गया तब एक तरह से कृष्णानगर की जनता को भी संसद से निलम्बित किया गया। महुआ ने जनता और उसके प्रतिनिधि के बीच के रिश्ते की ताक़त को आज संसद में सबके सामने दिखा दिया। उन्होंने कहा है कि जैसे महाभारत में कृष्ण ने द्रौपदी की रक्षा की थी, वैसे ही कृष्णानगर की जनता ने उनकी रक्षा की है।
    14 min
  • बोले अखिलेश, बैठी रह गई सरकार
    July 02, 2024, 12:02PM
    July 02, 2024, 12:02PM
    आज जब लोक सभा में अखिलेश ने अपना भाषण दिया तब सत्ता पक्ष की ओर से कोई रोकटोक नहीं हुई। इसका कारण यही है कि अखिलेश ने अपना भाषण जिन मुद्दों पर केंद्रित रखा उन मुद्दों पर भाजपा के लिए अपना बचाव करना बहुत मुश्किल हो गया है। अखिलेश ने धर्म के मुद्दे से खुद को दूर रखा, मगर जब अयोध्या की चुनावी जीत की बात की तब सांसद अवधेश प्रसाद उनके साथ थे। अखिलेश ने देश की राजनीति से लेकर उत्तर प्रदेश में अनाथ पशुओं का मुद्दा भी उठाया, मगर भाजपा की ओर से किसी भी मुद्दे पर सत्यापन की माँग नहीं की गई।
    27 min
  • हाथरस में हादसा
    July 02, 2024, 03:56PM
    July 02, 2024, 03:56PM
    चेतावनी: इस शो में शामिल कुछ संदर्भ कुछ दर्शकों को विचलित कर सकते हैं। आप दर्शकों को इसे देखते हुए विवेक का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। इस घटना को लेकर अभी हमारी जानकारी बहुत बुनियादी और शुरुआती है। इस वक़्त जानकारी जुटा पाना मुश्किल है, मगर आप भ्रामक ख़बरों से बचें और विचलित करने वाले वीडियो शेयर नहीं करें।
    8 min
  • लोक सभा में प्रधानमंत्री का भाषण
    July 02, 2024, 04:17PM
    July 02, 2024, 04:17PM
    आज प्रधानमंत्री जैसे ही भाषण देने के लिए खड़े हुए, विपक्ष की ओर से मणिपुर के लिए न्याय की माँग करते हुए नारेबाज़ी होने लगी। उनके भाषण के दौरान लगातार विपक्ष की ओर से माँग की जाती रही कि वे मणिपुर पर कुछ कहें, लेकिन प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा। अगर वे मणिपुर के लोगों को सांत्वना ही दे देते तो भी क्या बिगड़ जाता। अपने भाषण में आज प्रधानमंत्री विशेष रूप से आक्रामक नज़र आए और दो घंटे से भी अधिक समय तक बोलते रहे। उन्होंने 2014 से पहले के समय को काफ़ी देर तक याद किया मगर अपने भाषण के आख़िर में धमकी के स्वर में चेतावनी देते हुए नज़र आए। हमारा यह वीडियो पूरा देखिएगा।
    42 min
  • अबकी बार एक्सटेंशन सरकार
    July 03, 2024, 11:06AM
    July 03, 2024, 11:06AM
    लगता है सरकार के अलग-अलग महकमों में कोई काबिल अफ़सर नहीं बचा है। शायद इसीलिए मोदी सरकार को रिटायर हो चुके अधिकारियों को विस्तार दे-दे कर नियुक्त करना पड़ रहा है। ऐसा करने से अन्य सीनियर अधिकारियों का हक़ मारा जाता है या नहीं इस पर हम सिर्फ़ क़यास लगा सकते हैं क्योंकि अब वे अपने ख़िलाफ़ हो रही इस नाइंसाफ़ी पर कुछ कह भी नहीं सकते हैं। मगर आप अपने बारे में यह ज़रूर सोच सकते हैं कि क्या आप ऐसी नौकरशाही चाहते हैं जो प्रोफेशनल हो या ऐसी जो एक्सटेंशन पर हो।
    नोटः इस वीडियो में एक त्रुटि रह गई है। यूपी के दुर्गाशंकर मिश्रा मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए लेकिन हमने कैबिनेट सचिव कहा है। मनोज कुमार सिंह नए मुख्य सचिव बने हैं, उनके लिए भी ग़लती से कैबिनेट सचिव का प्रयोग किया है। अनजाने में यह त्रुटि हुई है।
    31 min
  • अदाणी मामला सेबी से भिड़ा हिंडनबर्ग
    July 03, 2024, 02:19PM
    July 03, 2024, 02:19PM
    एक जुलाई को राहुल गांधी लोकसभा में अदाणी और अंबानी का नाम ले रहे थे उसी दिन हिंडनबर्ग रिसर्च भारत की नियामक संस्था सेबी के सवालों का जवाब सार्वजनिक कर रहा था। सेबी ने हिंडनबर्ग को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, उसी का जवाब देते हुए हिंडनबर्ग ने सेबी का पूरा नोटिस और अपना जवाब सार्वजनिक कर दिया है। हिंडनबर्ग ने सेबी पर कई आरोप लगाए हैं। वीडियो रिकॉर्ड करने तक इन आरोपों पर सेबी की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।
    19 min
  • ब्रिटेन का जनादेश अबकी बार चार सौ पार
    July 05, 2024, 12:31PM
    July 05, 2024, 12:31PM
    ब्रिटेन में अबकी बार चार सौ पार हो गया है। ये वाला पार यहां भारत में होना था मगर वहां हो गया। हालांकि ये कहना ज़्यादा सही होगा कि ब्रिटेन में साफ पानी, महंगी यूनिवर्सिटी, महंगे स्कूल महंगे इलाज से लोग इतने परेशान थे कि अबकी बार पानी उनके सर से पार कर गया है। लोगों ने चौदह साल से चली आ रही व्यवस्था को बाहर कर दिया है। यह वीडियो काफी लंबा है, आखिर तक पूरा देखिए। हिंदी में ऐसी जानकारी आपको कहीं नहीं मिलेगी।
    34 min
  • राहुल का बीजेपी को खुला चैलेंज, क्या गुजरात में हरा पाएगी कांग्रेस
    July 06, 2024, 03:30PM
    July 06, 2024, 03:30PM
    गुजरात में विधानसभा के चुनाव तीन साल बाद होंगे लेकिन राहुल गांधी अभी से बीजेपी को हराने का चैलेंज देने लगे हैं। पार्टी दफ्तर पर हमले के बाद राहुल का वहां पहुंचना भी बता रहा है कि वे पार्टी को लेकर गंभीर होने लगे हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि राहुल अति उत्साह में आ रहे हैं लेकिन फिर उसी राहुल को जब आप लोको पायलट और हाथ से काम करने वाले मज़दूरों के बीच देखते हैं तो लगता है कि अभी भी उनमें सीखने की भूख बाकी है। बाकी इस वीडियो को ज़रूर देखिए।
    20 min
  • फ्रांस में क्यों हार गया फ़ासीवाद, ईरान में क्यों जीता सुधारवाद
    July 08, 2024, 11:18AM
    July 08, 2024, 11:18AM
    फ्रांस में संसदीय चुनाव हुए हैं। वहां की संसद में धुर राइट विंग पार्टी RN को बहुमत नहीं मिला बल्कि वह तीसरे नंबर पर चली गई। फ्रांस में मैक्रों की पार्टी को भी बहुमत नहीं मिला है। लेकिन रेडिकल लेफ्ट को वहां बड़ी सफ़लता मिली है। आख़िर जब राइट विंग को जनता ने रिजेक्ट किया तब सेंटर की पार्टी पर भरोसा क्यों नहीं किया? क्यों लेफ़्ट को मज़बूत कर दिया? साथ ही इस वीडियो में ईरान में हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर भी चर्चा है। देखिएगा।
    22 min

About रेडियो रवीश

From the publisher's feed

इस पॉडकास्ट में, जिसे रवीश होस्ट करते हैं, हम आपको सामान्य समाचारों की पारंपरिक सीमाओं से बाहर ले जाते हैं, ऐसी कहानियों का अन्वेषण करते हैं जो गहराई और अंतर्दृष्टि से भरपूर हैं। हमारे साथ जुड़ें…