रेडियो रवीश

रेडियो रवीश

By Ravish KumarNewsPolitics
Download on the App Store

रेडियो रवीश episodes

  • NEET के नतीजों को लेकर सवालों के अंबार
    June 07, 2024, 09:43AM
    June 07, 2024, 09:43AM
    10 दिन पहले NEET UG का रिज़ल्ट आया है। इसे लेकर छात्रों में परेशानी हैं। सवाल उनकी सालों की मेहनत का भी है, और आने वाले सालों का भी। उनकी आशंकाओं पर एक रिपोर्ट।
    17 min
  • मोदी के भाषण में NDA की वापसी
    June 07, 2024, 12:05PM
    June 07, 2024, 12:05PM
    पूरे चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने खुद गठबंधन में होने के बावजूद गठबंधन की राजनीति को नकारने का काम किया। पूरे चुनाव में मोदी सरकार की बात ही होती रही, लेकिन अब जब बीजेपी 240 पर आ गई है तब उन्हें अपने गठबंधन के साथी और अपने गठबंधन का इतिहास याद आने लगा है।
    21 min
  • ग्राउंड रिपोर्ट पानी की जंग
    June 08, 2024, 11:30AM
    June 08, 2024, 11:30AM
    जब तक आपके घर के नल में पानी आता है तब तक आप पानी की कमी के उस संकट के बारे में नहीं सोचते हैं जो इस देश के करोड़ों लोगों की ज़िंदगी की रोज़ की सच्चाई है। अपनी रिपोर्ट में शुभांगी डेढ़गवें आपको उन इलाक़ों और उन घरों में ले जा रही हैं जहां तमाम दावों के बाद भी पानी नहीं पहुँच पाया है।
    32 min
  • हॉलीवुड से बॉलीवुड
    June 11, 2024, 01:13PM
    June 11, 2024, 01:13PM
    हॉलीवुड गया था। यहाँ बताने के लिए बहुत कुछ है लेकिन मैं उन लोगों की बात करना चाहता था जिन्होंने अमरीका की ज़्यादतियों के खिलाफ बोला है। नफ़रत की राजनीति के ख़िलाफ बोला है। उन्हें याद करते ही बॉलीवुड के वो चेहरे याद आने लगे जो सत्ता की जूती चाटते रहे और प्रोपेगैंडा फ़िल्मों का हिस्सा बने । आप इन सभी का नाम जानते हैं लेकिन इसी बहाने हॉलीवुड में होने पर एक वीडियो तो होना ही चाहिए।
    31 min
  • क्यों कहते हैं इसे द लास्ट बुक्स्टोर
    June 12, 2024, 12:22PM
    June 12, 2024, 12:22PM
    अमरीका के लॉस ऐंजेलेस के इस बुकस्टोर का नाम है द लास्ट बुकस्टोर। नाम देखा तो लगा कि जाकर देखना चाहिए, और आपको दिखाना चाहिए। एक पुराने बैंक की इमारत में यह दुकान खड़ी की गई। 22,000 वर्ग फ़ीट में फैली इस दुकान में पाँच लाख से अधिक किताबें हैं। आप भी अपने महानगरों में किताबों की दुकानों का दौरा कीजिए और देखिए कि वहाँ कैसी किताबें मौजूद हैं, किताबों को लेकर किस तरह की समझ पैदा करने की कोशिश हो रही है।
    18 min
  • अरुंधति रॉय पर UAPA, शुरू हो गया पुराना खेल
    June 15, 2024, 02:56PM
    June 15, 2024, 02:56PM
    अरुंधति रॉय पर चौदह साल पुराने मामले में UAPA की धारा के तहत केस चलेगा। इतने साल से ध्यान में नहीं आया, लगता है कि अपनी हार से बौखलाई सरकार अब फिर से उन्हीं तरीकों पर आ गई है। NDA के सहयोग से सरकार बनने के बाद भी यह NDA नहीं, मोदी सरकार है, अगर यही बताना था तो NEET के मामले में पारदर्शी होना था न कि लेखकों और पत्रकारों को जेल का रास्ता दिखा कर डराने की चाल चलनी चाहिए थी।
    23 min
  • NEET की परीक्षा का बिहार कनेक्शन क्या है
    June 16, 2024, 04:35PM
    June 16, 2024, 04:35PM
    बिहार के अख़बार नीट की परीक्षा में पेपर लीक की ख़बरों से भरे पड़े हैं। नीट की परीक्षा कराने वाली एजेंसी NTA पेपर लीक से इंकार करती है लेकिन बिहार के अख़बार चीख-चीख कर कह रहे हैं कि इस परीक्षा की पवित्रता नहीं बची है। छात्रों में भरोसा पैदा करना मुश्किल होगा। देखिए हमारा आज का वीडियो।
    27 min
  • अमरीका में प्राइड परेड
    June 18, 2024, 12:35PM
    June 18, 2024, 12:35PM
    जून का महीना दुनिया भर में प्राइड का महीना है। 'प्राइड' उस पहचान में गौरव और सम्मान तलाशने की लड़ाई है जिसका सदियों से शोषण और अपमान हुआ है। LGBTQIA+ समुदाय के संघर्ष का इतिहास बहुत लम्बा है, और हम इसके जानकार नहीं हैं। मगर लॉस ऐंजेलेस की सड़कों पर प्राइड परेड में ख़ुद को पाया तो सोचा कि आप तक भी प्राइड और उसकी पहचान के उत्सव को पहुँचाया जाए।
    17 min
  • एक प्रोफ़ेसर की लायब्रेरी
    June 20, 2024, 03:18PM
    June 20, 2024, 03:18PM
    किताबों की ज़मीन बहुत बड़ी है। इस ज़मीन पर इंसानी समझ, इतिहास, तकनीक, साहित्य, हर चीज़ की नींव टिकी है। जब तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की जाती है तब पहला प्रहार हमारी-आपकी इसी साझी ज़मीन पर होता है। जब मैं लॉस ऐंजेलेस में था तब इतिहास के प्रोफ़ेसर विनय लाल की निजी लाइब्रेरी देखने का मौक़ा मिला। देखते ही लगा कि हमारे दर्शकों को भी ऐसा संग्रह को देखने का मौक़ा मिलना चाहिए। प्रोफ़ेसर लाल के पास हज़ारों किताबों का संग्रह है, कई हज़ारों किताबें उन्होंने ख़ुद पढ़ी हैं। फिर भी वे मानते हैं कि जितना वे पढ़ते जाते हैं उतना ही कम जानते हैं। ये विनम्रता किताबें ही ला सकती हैं। आप भी कोई किताब उठाकर पढ़ना शुरू करेंगे तो नई-नई ज़मीनों का दौरा करने लगेंगे। पढ़ा कीजिए।
    36 min
  • NEET कराने वाली एजेंसी के चेयरमैन का क्या है पॉलिटिकल कनेक्शन
    June 22, 2024, 12:56PM
    June 22, 2024, 12:56PM
    National Testing Agency के सदस्यों की प्रोफाइल देखिए। IIT से लेकर IIM के चेयरमैन इसके पदेन सदस्य हैं। इसके बाद भी NTA में सुधार के लिए सरकार ने सात सदस्यों के पैनल का एलान किया है जो दो महीने में अपनी रिपोर्ट देगा। सवाल है कि इतने काबिल लोगों से जुड़ी संस्था की ऐसी हालत क्यों है? NTA के चेयरमैन प्रदीप जोशी का रिकार्ड ग़ज़ब है। जोशी दो राज्यों के लोक सेवा आयोग के अध्ययक्ष रहे हैं और UPSC के भी अध्यक्ष बनाए गए हैं। क्या आपको लगता है कि इतने प्रभावशाली व्यक्ति की जवाबदेही तय होगी? वीडियो देखिए तो समझ आ जाएगा।
    28 min

About रेडियो रवीश

From the publisher's feed

इस पॉडकास्ट में, जिसे रवीश होस्ट करते हैं, हम आपको सामान्य समाचारों की पारंपरिक सीमाओं से बाहर ले जाते हैं, ऐसी कहानियों का अन्वेषण करते हैं जो गहराई और अंतर्दृष्टि से भरपूर हैं। हमारे साथ जुड़ें…