रेडियो रवीश

रेडियो रवीश

By Ravish KumarNewsPolitics
Download on the App Store

रेडियो रवीश episodes

  • क्यों भिड़े हैं बीजेपी के समर्थक आपस में बजट पर मीम क्यों बना रही है सरकार
    July 24, 2024, 12:57PM
    July 24, 2024, 12:57PM
    केंद्र सरकार ने बजट को सरल भाषा में समझाने के लिए मीम का इस्तेमाल किया है। सरकार का मीम बनाना थोड़ा अटपटा लगा। हमने इस वीडियो में मीम की राजनीति को लेकर जो यादें हैं, उस पर भी बात की है। लांग टर्म कैपिटेल टैक्स को लेकर कई लोग नाराज़ हैं। इनमें से जो बीजेपी के समर्थक हैं वो यह बताना नहीं भूलते कि बीजेपी को वोट दिया है, अब नहीं देंगे। इनकी लड़ाई बीजेपी के आई टी सेल के चीफ से ही हो गई है। इस पूरे प्रसंग को समझने के लिए हमारा वीडियो अवश्य देखिए।
    19 min
  • तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने ऐसा क्या कह दिया कि
    July 24, 2024, 02:21PM
    July 24, 2024, 02:21PM
    लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पूरी तैयारी के साथ भाषण देने आए थे। उनके भाषण के दौरान काफी तरकार हुई। अभिषेक के भाषण और अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ तकरार के प्रसंगों पर हमारा वीडियो देखिए।
    18 min
  • पैरिस में ओलिंपिक शुरू
    July 25, 2024, 02:03PM
    July 25, 2024, 02:03PM
    ओलिंपिक 2024 के बारे में कहा जा रहा है कि कई दशकों में यह एक ऐसा खेल आयोजन होगा जो अंतर्राष्ट्रीय राजनीति की क्रूर सच्चाई से भरा नज़र आएगा। ग़ज़ा में हमला जारी है, यूक्रेन-रूस का युद्ध जारी है। फ़िलिस्तीन के आठ खिलाड़ी इस बार ओलिंपिक में भाग ले रहे हैं, उसी शहर में जहां ग़ज़ा के लिए अनेकों प्रदर्शन हुए हैं। जिस मणिपुर तक प्रधानमंत्री जा नहीं सके, उसी मणिपुर की मीराबाई चानू पैरिस में भारत की ओर से भाग लेने वाली हैं। पहलवान विनेश फोगाट को क्या-क्या नहीं कहा गया, अब उन से भारत मेडल की उम्मीद करने वाला है। जब वे कुश्ती की रिंग में उतरेंगी तो कितना कुछ उनकी आंखों के सामने घूम जाएगा। यही खिलाड़ी जब देश के सामने रोती रही तो सत्ता में बैठे लोगों को फर्क नहीं पड़ा।
    21 min
  • क्या उद्धव भी गिरफ़्तार होंगे कौन रच रहा है साज़िश
    July 26, 2024, 11:09AM
    July 26, 2024, 11:09AM
    महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने आरोप लगाया है कि उन पर दबाव डाला जा रहा था कि वे किसी मामले में उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे का नाम लें ताकि उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने इससे इंकार किया है लेकिन देशमुख कहते हैं कि उनके पास सबूत है। देखिए इस पर हमारा वीडियो।
    22 min
  • अग्निवीर सेना लेकर आई क्यों कहा प्रधानमंत्री ने ऐसा
    July 26, 2024, 01:56PM
    July 26, 2024, 01:56PM
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि अग्निवीर योजना सेना लेकर आई। आम तौर पर माना जाता रहा है कि सरकार ख़ास कर प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ़ से यह योजना सेना पर थोपी गई। राहुल गांधी ने भी यही आरोप लगाया। लेकिन प्रधानमंत्री ने कहा कि सेना चाहती थी। उनके आज के बयान से कुछ नए सवाल उठ खड़े हुए हैं। क्यों ज़रूरी है कि अग्निवीर को लेकर संसद में बहस हो और सारी जानकारी एक साथ रखी जाए। इन सवालों पर देखिए हमारा वीडियो।
    16 min
  • ममता ने किया नीति आयोग बैठक का बहिष्कार
    July 27, 2024, 12:52PM
    July 27, 2024, 12:52PM
    नीति आयोग की जिस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी कर रहे थे उसमें ममता बनर्जी को अपनी बात कहने से रोका गया। उनकी बात पूरी भी नहीं हुई और माइक बंद कर दिया गया। इसके बाद वे बीच बैठक से ही बाहर आ गईं। राहुल गांधी ने पिछले कुछ महीनों में बार-बार यह बताया है कि संसद में विपक्ष के सांसदों का माइक बंद कर दिया जाता है। क्या अब प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक बैठक में मुख्यमंत्री का भी माइक बंद कर दिया जाने लगेगा?
    15 min
  • भाषा कैसे ठीक करें कशकोल
    July 27, 2024, 03:32PM
    July 27, 2024, 03:32PM
    आप अपनी भाषा को ठीक करने के लिए क्या करते हैं? भाषा परमात्मा की देन नहीं होती है।लिखने और बोलने की भाषा के लिए समय-समय पर अभ्यास करना पड़ता है। मेरी भी भाषा में कई विकार आ गए हैं। तो सोचा कि क्यों न इसी पर वीडियो बनाया जाए और अपनी ग़लतियों को एक्सपोज़ किया जाए। इस वीडियो में मैंने राजकुमार केसवानी की किताब कशकोल के एक अध्याय का पाठ किया है। किताब भोपाल के मंजुल प्रकाशन से छपी है और एमेज़ॉन पर उपलब्ध है। बहुत अच्छी किताब है।
    24 min
  • इस बार राहुल ने चक्रव्यूह से फंसाया मोदी को, कैसे बोल्ड हो गई बीजेपी
    July 29, 2024, 01:47PM
    July 29, 2024, 01:47PM
    राहुल गांधी के भाषण के सामने बीजेपी की तैयारी कच्ची लगती है। अभी भी सत्ता पक्ष को लगता है कि राहुल ही हैं। लेकिन राहुल हैं कि बीजेपी को अपने भाषणों से ख़ूब छका रहे हैं। आज उन्होंने चक्रव्यूह के रुपक के सहारे बता दिया कि वे अभिमन्यु की तरह घिरने वाले नहीं हैं, बल्कि अर्जुन की तरह भेदने की तैयारी से राजनीति के मैदान में उतरे हैं।
    33 min
  • UPSC के छात्रों की दिल्ली में मौत। ज़िम्मेदार कौन
    July 29, 2024, 03:44PM
    July 29, 2024, 03:44PM
    तान्या सोनी, श्रेया यादव और नविन डेल्विन ये उन तीन नौजवानों के नाम हैं जो लाइब्रेरी में पढ़ाई करते वक्त डूब कर मर गए। दिल्ली की हालत ऐसी कर दी गई है कि कभी भी बारिश का पानी, नाले का पानी आपके घर में घुस कर जान ले सकता है। हर बारिश में ऐसा होता देखते हैं और हर बारिश के बाद दिल्ली वाले और दिल्ली चलाने वाले भूल जाते हैं। दिल्ली में सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की मौत के बाद अभी तक सारी बातें कही जा चुकी हैं लेकिन एक्शन कुछ भी नहीं हुआ है।
    28 min
  • ग़ुलाम बनाए जा रहे हैं भारतीय युवा, कोचिंग ही नहीं विदेशी नौकरी के झांसे से फंसे हैं
    July 30, 2024, 12:07PM
    July 30, 2024, 12:07PM
    भारत के युवाओं की त्रासदी की हज़ार कहानियां हैं। कालेज की पढ़ाई काम की नहीं होती तो कोचिंग जाते हैं। वहां ठगे जाते हैं तो विदेश जाते हैं। अब उन्हें ग़ुलाम बनाकर रुस की सेना में भर्ती किया जा रहा है तो म्यानमार से लेकर कंबोडिया में साइबर अपराध कराया जा रहा है। इस वीडियो को पूरा देखिए।
    23 min

About रेडियो रवीश

From the publisher's feed

इस पॉडकास्ट में, जिसे रवीश होस्ट करते हैं, हम आपको सामान्य समाचारों की पारंपरिक सीमाओं से बाहर ले जाते हैं, ऐसी कहानियों का अन्वेषण करते हैं जो गहराई और अंतर्दृष्टि से भरपूर हैं। हमारे साथ जुड़ें…