Within 68 years of freedom, some of India's most Historic spots where our martyrs were imprisoned and hung have disappeared or been brought down in disgrace. Delhi's Old Prison is a case in point. This jail used to be on Bahadur Shah Zafar Marg. Many a martyr was imprisoned and hung over there. Today all that remains of that hallowed place is a large stone with the names etched on it and it is surrounded by four walls.
- आखिर कहाँ खो गया दिल्ली का वो पुराना जेल जहाँ हमारे शहीद हँसते हँसते फाँसी चढ़ गए थे ?भारत की राजधानी दिल्ली के ह्रदय में बसा वो एक स्थान, जहाँ स्वतंत्रता संग्राम के दिनों में १३ क्रांतिकारियों को फांसी पर लटकाया गया था, उसके तो "पौराणिक-नामों-निशान" लोगों ने, अधिकारियों ने मिटा दीये --, महज़ एक पत्थर रखकर और उसे चाहर दिवारी से घेर कर; परन्तु आपको सुनकर बेहद अफ़सोस होगा की दिल्ली के लोग भी "उस शहीद-स्थल की दीवारों पर शाम के अंधेरों में गन्दा करने में पीछे नहीं रहते। अपनी कहानी को आगे बढ़ने के लिए हमने बात की है श्री विजय जयाड़ा से जो दिल्ली सरकार में एक वरिष्ठ शिक्षक भी हैं और दिल्ली स्थित सभी पुरातत्वों, ऐतिहासिक स्थानों, भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम से जुडी सभी वस्तुओं पर काफी दिनों से शोध कर रहे हैं। प्रस्तुति कुमुद मिरानी, कॉन्सेप्ट शिवनाथ झा