Traditional Indian bed, famously called 'Khatiya' or 'Charpai', has been making a name for itself globally. A resident of the western Indian city of Rajkot, Mustafa has successfully improvised the traditional idea of ‘Khatiya' and transformed them into 'designer beds.’ These designer beds can cost anywhere from Rs 2,800 to Rs 40,000. - भारत में इस्तेमाल होने वाली खटिया अब विदेश में भी नाम कमा रही है। आमतौर पर खटिया को लकड़ी के पाए लगा कर और सुतली से बुनाई करके, एक आरामदायक बेड बना दिया जाता हैं। यह बहुत ही साधारण और सस्ती होती है। लेकिन अब राजकोट में रहने वाले मुस्तफा 'डिज़ाइनर खटिया' यानी 'राजशाही खटिया' बना रहे है। इस डिज़ाइनर खटिया के पाए पर पीतल जड़ा है और यह रंग बिरंगे रेशम की डोरी से बनी है। इस खटिया के लोकप्रिय होने से मुस्तफा के परिवार के दिन बदल गए हैं। इसकी कीमत 2,800 से लेके 40 हज़ार रुपय तक भी हो सकती है।