Shri News 24

Shri News 24

By Shri News 24News
Download on the App Store

Shri News 24 episodes

  • दिल्ली के बाजारों में ओड इवन खत्म,खुल सकेंगी सभी दुकाने
    दिल्ली के बाजारों में ऑड-ईवन खत्म, खुल सकेंगी सभी दुकानें
    नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज शहर में जारी प्रतिबंधों में ढील का ऐलान किया। कोरोना के कारण जारी प्रतिबंधों में ढील की घोषणा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल सुबह 5 बजे के बाद से कुछ गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों की अनुमति है। उन्होंने कहा कि कुछ गतिविधियां जो अभी तक प्रतिबंधित थी, वो में की जा सकेंगी। केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली के बाजारों में सभी दुकानें खोली जा सकेंगी
    केजरीवाल ने कहा कि स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। सामाजिक, राजनीतिक, खेलकूद, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक उत्सव समारोहों पर रोक जारी रहेगी। स्वीमिंग पूल, स्टेडियम, खेल परिसर, सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता पर रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति होगी। हम एक सप्ताह तक इसका पालन करेंगे, यदि मामले बढ़ते हैं, तो सख्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे, अन्यथा, इसे जारी रखा जाएगा
    2 min
  • टिकरी रेप केस पर राकेश टिकैत ने तोड़ी चुप्पी
    टिकरी रेप केस पर राकेश टिकैत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बीकेयू पीड़ित परिवार के साथ खड़ा
    नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि कानून के विरोध में किसानों का धरना पिछले 7 महीने से जारी है। इस बीच किसान संगठनों ने 26 जून को देशभर में राजभवन के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। इस बीच भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने कथित टिकरी बलात्कार मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि बीकेयू पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा है और कानून के तहत इस मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए
    किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जिसने अपराध किया है, उसे कानून द्वारा दंडित किया जाएगा। बीकेयू महिला स्वयंसेवकों की सुरक्षा के लिए हमेशा मौजूद है। इस तरह की किसी भी घटना से बचने के लिए हमने पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग रखी है, यहां तक के कैंप भी अलग हैं, वॉशरूम भी पूरी तरह से अलग बनाए हुए हैं। ऐसी घटनाएं कहीं पर भी नहीं होनी चाहिए। हमारी महिलाएं बहनें हैं अगर कोई महिला हमसे कहती है कि उन्हें कोई समस्या है तो हम उस पर संज्ञान लेते हैं।
    उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद हमने चेकिंग बढ़ा दी है, हम सब ट्रैक कर रहे हैं कि कौन कहां से आया है, हमने पुलिस से कहा है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलता है, तो पुलिस उन्हें यहां से हटा सकती है। टिकैत ने आगे बताया कि हमने पीड़िता के पिता से मुलाकात की है, हमने उनसे कहा है कि संयुक्त मोर्चा उनके साथ खड़ा है और लड़की ने जो कुछ भी बताया है, उसके आधार पर उन्हें शिकायत दर्ज करनी चाहिए
    वहीं 10 जून को दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच के दो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन स्थल की तस्वीरें खींचने के बाद प्रदर्शन कर रहे किसानों के एक समूह ने उन पर कथित रूप से हमला किया था, जिसको लेकर नरेला पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। अब इस पूरे मामले में राकेश टिकैत ने सफाई देते हुए बताया कि वो(पुलिसकर्मी) सिविल ड्रेस में होंगे, उनको लगा होगा​ कि चैनल के लोग हैं और हमें गलत तरह से दिखाते हैं। हमारे लोग मारपीट नहीं करते। पुलिस और सरकार तो चाहती है कि हम किसानों के साथ पंगेबाजी करें। इतने दिनों से अगर पुलिस वाले वहां आ रहे हैं तो आपस में संपर्क होना चाहिए, वे गलत तरीके से फोटो दिखा रहे होंगे, यही कारण हो सकता है
    3 min
  • उत्तर प्रदेश सरकार देगी राज्य कर्मचारियों को तोहफा
    लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को देगी तोहफा
    श्री न्यूज 24 आदिति न्यूज़ एवं यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
    प्रवीन सैनी लखनऊ
    उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारियों को खुश करने के लिए दे सकती है तोहफा जिसका लाभ पंद्रह लाख कर्मचारियों को मिल सकता जुलाई माह में राज्य कर्मचारियों को मिल सकता है ग्यारह प्रतिसत मंहगाई भत्ता जनवरी 2020 से नही बढ़ा था महगायी भत्ता मिलेगा उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को डी ये का फायदा जहां सरकार राज्य कर्मचारियों को खुश करने के लिए माहगाई भत्ता बढ़ा रही तो वही दूसरी तरफ सरकारी खजाने पर पड़ेगा तीन हजार करोड़ का भार सरकार तो राज्य कर्मचारियों को खुश करने वाली है महंगाई भत्ता बढ़ाकर तू दूसरी तरफ आम जनता जो लगातार महंगाई की मार झेल रही है उस उसका क्या होगा आने वाले चुनाव से पहले क्या सरकार महंगाई कम करेगी इससे मिल सकेगी आम जनता को राहत यह तो आने वाला समय ही बताएगा
    2 min
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने फिर चलाया तबादला एक्सप्रेस,कई अधिकारी हुए स्थानांतरित
    लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात एक बार चलाया तबादला एक्सप्रेस
    श्री न्यूज 24 आदिति न्यूज़ एवं यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
    प्रवीन सैनी लखनऊ
    उत्तर प्रदेश सरकार पिछले क्यों दिनों से प्रदेश के अधिकारियों को इधर उधर करने का काम कर रही उसी क्रम में देर रात फिर सरकार ने चलाई तबादला एक्सप्रेस जिसमे कई पी सी एस अधिकारियों का किया गया तबादला जिसमे मुख्य रूप से पीसीएस सुरेंद्र बहादुर सिंह को उप जिला अधिकारी बनारस नियुक्त किया गया मिर्जापुर में उप जिला अधिकारी तैनात थे पीसीएस सुरेंद्र बहादुर सिंह पीसीएस उदय भान सिंह बनारस जिले में उप जिलाधिकारी बन उदय भान सिंह उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण में ओ एस डी के पद पर कार्यरत थे पी सी एस अशोक कुमार को उप जिलाधिकारी मुजफ्फर नगर से हुआ तबादला राम पुर के उपजिलाधिकारी बनाए गए अशोक कुमार पी सी एस रोशनी यादव को मिली मिर्जपुर उपजिलाधिकारी के पद से हटा कर नई तैनाती उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण में ओ एस डी के पद पर मिली देर रात तक भेज दिए गए पी सी एस अधिकारी के तबादले के आदेश
    2 min
  • लखनऊ रायबरेली पुलिस ने चोरो को गिरफ्तार कर किया चोरी का खुलासा
    लखनऊ रायबरेली पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर किया चोरियो का खुलासा
    श्री न्यूज 24 आदिति न्यूज़ एवं यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
    प्रवीन सैनी लखनऊ
    रायबरेली पुलिस द्वारा पिछले कई दिनों से शहर में हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चोरियो को अंजाम देने वाले लोगो को भी किया गिरफ्तार अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रात में मुखबिर से सूचना मिली कि इंदिरा गांधी उद्यान के पास कुछ लोग चोरी की योजना बना रहे हैं इस सूचना पर सदर कोतवाल अतुल सिंह एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी सर्विलांस सेल प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने पहुंचकर घेराबंदी करते हुए चार युवकों को दबोचा इससे शहर के महानंद पुर निवासी अशरफ प्रदीप चौरसिया अनुज त्रिपाठी और सज्जाद उर्फ अन्ना को पकड़ा गया अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए युवक के पास से एक लाख नब्बे हजार रूपए सोने की चेन 11सिक्का चांदी की अडतालीश बिछिया दो मोती की माला सोने के सिक्के झाला समेत दस लाख का सामान बरामद किया गया पकड़े गए लोगो द्वारा दस दिन पहले इंदिरा नगर चौकी के पास सीएमओ ऑफिस के पीछे बंद मकान इससे पहले हनुमंत पुरम में त्रिपुला चौराहे के पास बंद मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था पुलिस के अनुसार अभी और पूछताछ की जायेगी जिससे अन्य चोरियो की जानकारी मिल सकती साथ ही रायबरेली पुलिस चोरों पर कर रही विधिक कार्यवाही
    2 min
  • यूपी में भारी बारिश की संभावना,मौसम विभाग ने चेताया
    लखनऊ राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में रविवार को मानसून देगा दस्तक
    श्री न्यूज 24 आदिति न्यूज़ एवं यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
    प्रवीन सैनी लखनऊ
    उत्तर प्रदेश में मानसून रविवार को आने के आसार बन गए हैं मौसम निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया बिहार से सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में रविवार को मानसून आ सकता है इस बीच प्रदेश के विभिन्न अंचलों में मानसून के आने से पहले ही बारिश का सिलसिला जारी है बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं सामान्य वर्षा हुई कहीं-कहीं बारिश होने के समाचार मिले हैं पूर्वी यूपी में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में कहीं हल्की कहीं भारी बारिश होने के आसार जताए हैं इस दौरान तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी प्रदेश में आंधी पानी का सिलसिला पंद्रह जून तक जारी रहने का अनुमान है बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक सत्रह सेंटीमीटर बारिश हमीरपुर में दर्ज की गई इसके अलावा मऊ जिले के घोसी हमीरपुर जिले के जिला हमीरपुर के साथ-साथ उरई झांसी मिर्जापुर वाराणसी चार चार खीरी के पलिया कला बस्ती के हरैया बांदा झांसी औरैया में तीन तीन गोरखपुर प्रतापगढ़ के कुंडा महोबाद जालौन के कालपी पीलीभीत हमीरपुर के राठ जालौन के कोच दो दो सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई
    2 min
  • पलिया विधायक रोमी साहनी ने मंदिर में 10000 हजार का दिया दान
    विधायक रोमी साहनी ने माता मन्जेश्वरी देवी मंदिर के वार्षिक उत्सव में 10000 रुपये दिये दान
    श्री न्यूज24/दैनिक अदिति न्यूज
    राजू सिंह
    पलिया कलां खीरी
    पलिया क्षेत्र के मझगईं कस्बे में स्थित सुप्रसिद्ध माता मंजेश्वरी देवी मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पहुँच कर दस हजार रूपये दान दिये व मंदिर पर आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की सराहना की उन्होंने कहा ऐसे कार्यक्रमों से धर्म के प्रति श्रद्धा व भाईचारे को मजबूती प्रदान होती है हमारी आने वाली पीढ़ी को अपने धर्म व संस्कृति की पूर्ण जानकारी होना आवश्यक है उन्होंने कहा मैं भविष्य में भी मंदिर के कार्यक्रमों में हर सम्भव मदद करता रहूंगा।
    इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह अवधेश गुप्ता अख्तर खान नीरज प्रजापति मुकेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
    2 min

About Shri News 24

From the publisher's feed

Shri News 24 एक वेब हिंदी न्यूज़ चैनल और You Tube चैनल है।जो दिन प्रतिदिन अपनी सफलता में आगे बढ़ता जा रहा है।हमारी इस उपलब्धि में अदिति न्यूज़ हिंदी समाचार पत्र भी जुड़ गया है जो निरंतर हमारे पाठको में…