Vishnu Gayatri Mantra विष्णु गायत्री मंत्र ★
भगवान श्री विष्णु इस संसार के पालनकर्ता हैं। वे इस सृष्टि के समस्त प्राणियों का पालन पोषण करतें हैं। उनकी आराधना और स्तुति का हमेशा ही शुभ फल प्राप्त होता है। श्री विष्णु गायत्री मंत्र का जाप अत्यंत ही शुभ फलदायक होता है। भगवान विष्णु की आराधना और स्तुति करने के लिए आप विष्णु गायत्री मंत्र का पाठ प्रतिदिन 3 बार भी करें तो भी सुफल प्राप्त होता है।
★ ॐ त्रैलोक्यमोहनाय विद्महे आत्मारामाय धीमहि तन्नो: विष्णुः प्रचोदयात || ★
अर्थात् जिनका सुंदर मुख मंडल तीनों लोकों को मोह लेने वाला है , जो श्रेष्ठ बुद्धि के धारक हैं, ऐसे श्री हरि विष्णु सर्वव्यापी भगवान मुझे अपनी शरण में लें।