इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...ग़ाज़ा के बाद अब लेबनान में भी युद्ध हुआ तेज़. सैकड़ों लोगों की मौत, लाखों लोग विस्थापित.यहाँ न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में, बीता सप्ताह रहा, जनरल डिबेट और अन्य उच्चस्तरीय सम्मेलनों और कार्यक्रमों से सरगर्म.सूडान में लगभग डेढ़ साल से क्रूर युद्ध से महिलाओं और लड़कियाँ पर टूट रहा है क़हर.अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं के समावेश के लिए और क्या कुछ किया जा सकता है, एक विशेष रिपोर्ट.और आपदा प्रबन्धन पर सुनिएगा एक विशेष इंटरव्यू - UNDRR के प्रमुख कमल किशोर के साथ.