देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 10 हज़ार से अधिक मामले सामने आए हैं, जो पिछले साढ़े सात महीनों में सबसे ज़्यादा है, उमेश पाल मर्डर केस का आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पेशी शुरू हो गई है, प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी BBC इंडिया के खिलाफ फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट यानी FEMA के तहत फॉरेन एक्सचेंज के नियमों के उल्लंघन के मामले में केस दर्ज किया है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'मोदी सरनेम' मानहानि केस में स्टे की मांग वाली अर्जी पर सूरत के सेशन कोर्ट में 13 अप्रैल को सुनवाई होनी है, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने पूर्व वकील माइकल कोहेन पर 4,097 करोड़ रूपए का केस किया है, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दलों के प्रयासों का मज़ाक उड़ाते हुए उनके गठबंधन को "भ्रष्टाचार में डूबी पार्टियों का ठगबंधन" बताया, ओडिशा के संबलपुर में हनुमान जयंती से पहले आयोजित एक मोटरसाइकिल रैली के दौरान बुधवार को हिंसा भड़क गई. इस हिंसा में कम से कम 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिसके बाद प्रशासन ने शहर में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है, सुनिए दोपहर 1 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.