कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवार तय करने के लिए आज भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी. दोपहर बाद होने वाली इस मीटिंग में PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और भाजपा महासचिव बीएल संतोष समेत तमाम सीनियर लीडर मौजूद रहेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि आज बीजेपी प्रत्याशियों के नामों पर फाइनल मुहर लग जाएगी, कर्नाटक में मिल्क ब्रैंड अमूल vs नंदिनी की राजनीति शुरू हो गई है. प्रदेश में अमूल के एंट्री करते ही कांग्रेस ने उसका विरोध शुरू कर दिया है, प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं. पीएम बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के लिए रवाना हो चुके हैं. प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी बाघ जनगणना रिपोर्ट, बाघ संरक्षण के लिए सरकार के विजन को भी जारी करेंगे, गृह मंत्री अमित शाह सोमवार और मंगलवार को देश के पूर्ववर्ती राज्य अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे. वो भारत-चीन सीमा के पास बने किबितू गांव में होने वाले 'वाइब्रेंट विलेजेज़ प्रोग्राम' में शिरकत करेंगे और 9 पनबिजली परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे,ईरान में महिलाओं के हिजाब पहनने पर नज़र रखने के लिए सार्वजनिक जगहों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं. पुलिस ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि जिन महिलाओं के बाल ढंके नहीं होंगे उनकी पहचान कर उन्हें मैसेज के ज़रिए चेतावनी दी जाएगी, इंडियन प्रीमियर लीग में आज फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइर्डस के बीच अहमदाबाद में होगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। वहीं दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी, सुनिए सुबह 10 बजे का पॉडकास्ट.