पिछले हफ्ते रामनवमी पर हुई हिंसा को ध्यान में रखते हुए आज हनुमान जयंती के मौके पर राज्यों में पुलिस बल तैनात किया गया है. इन राज्यों में बंगाल, बिहार के साथ दिल्ली भी शामिल हैं, जहां के जहांगीरपुरी इलाके में पिछले साल हनुमान जयंती पर हिंसा हुई थी, संसद के बजट सत्र के सेकेंड फेज का आज आखिरी दिन है. यह 13 मार्च को शुरू हुआ था. हंगामे के चलते अब तक लोकसभा और राज्यसभा में बहुत कम समय ही काम हो पाया है, भारतीय जनता पार्टी आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है. पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी. स्थापना दिवस के मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 9 बजे दिल्ली में पार्टी दफ्तर में झंडा फहराया.वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, संयुक्त राष्ट्र स्टेटिस्टिकल कमिशन यानी संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के लिए चार सालों के लिए भारत को चुना गया है, NCERT की क्लास 12 के पॉलिटिकल साइंस की किताबों से कुछ हिस्सों को हटाने पर छिड़े विवाद के बीच हैदराबाद से AIMIM के सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है, वनडे क्रिकेट में साल 2023 में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय ओपनर शुभमन गिल को बल्लेबाज़ों की आईसीसी रैंकिंग में इसका फ़ायदा मिला है, इंडियन प्रीमियर लीग में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा. मैच कोलकाता में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, सुनिए सुबह 10 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.