Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • पटाखे फोड़कर दिवाली मना रहे छात्रों पर किसने हमला किया?: फैक्ट चेक
    दिवाली के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो में कई लड़के आतिशबाजी करते हुए देखे जा सकते हैं. इनमें से हेलमेट पहना एक लड़का अपने हाथ में एक छोटा डब्बा लेकर चल रहा है. इस डब्बे में से एक के बाद एक पटाखे वाले रॉकेट निकलते दिख रहे हैं. ये लड़का सामने दिख रही एक इमारत की तरफ इन रॉकेट को छोड़ रहा है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो पटाखे से ये लड़ाई हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के बीच हो रही है. वीडियो के अंत में एक शख्स "पाकिस्तान, पाकिस्तान" चिल्लाता हुआ भी सुनाई दे रहा है. वीडियो में लोगों को अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए भी सुना जा सकता है. क्या है इस वायरल वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • मलबे में फंसी बच्ची का ये वीडियो फ़िलिस्तीन का बताया जा रहा, सच क्या?: फैक्ट चेक
    गाजा पर हो रहे इजरायली हमलों के बीच सोशल मीडिया एक बच्चे का वीडियो वायरल हो  गया है. कई लोग इसे फिलिस्तीनी का बताते हुए कह रहे हैं कि ये बच्चा किसी इमारत के मलबे के नीचे दबा हुआ मदद का इंतजार कर रहा है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि इजरायल द्वारा किये गए हमले के बाद इस बच्चे की ये स्थिति हुई है. वीडियो में बच्चे को एक दीवार में बने सुराख के पीछे देखा जा सकता है. इसे एक्स पर शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, “मलबे के नीचे दबा एक फिलिस्तीनी बच्चा मदद का इंतजार कर रहा है, कितना हृदयविदारक दृश्य है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस पर मौन है”. क्या है इस वायरल वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • दिवाली पर बवाली ऑफ़र - सिर्फ़ 99 रुपये में मिल रहे iPhone?: फैक्ट चेक
    हर साल दिवाली पर हैरान करने वाले ऑफर्स सामने आते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट वायरल हैं, जिनमें iPhone 13 और Samsung S23 जैसे प्रीमियम फ़ोन सिर्फ 99 रुपये में मिल रहे हैं. वायरल हो रहे पोस्ट्स के अनुसार, इन ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए आपको बस अपने दोस्तों के साथ एक इंस्टाग्राम रील शेयर करनी है और “digital712.com” नाम की एक वेबसाइट पर अपने पर्सनल इन्फॉर्मेशन डालनी है. इन पोस्ट्स के कमेंट्स में कई लोग अपने फोन नंबर शेयर कर रहे हैं. लेकिन क्या है ऐसे दावों की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
    6 min
  • लॉरेंस बिश्नोई को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विवादित बयान दिया?: फैक्ट चेक
    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें राजनाथ सिंह एक मंच से कहते दिख रहे है कि नागरिक है, मैं दावे के साथ भारत का रक्षा मंत्री होने के नाते कहना चाहता हूं कि उसकी नागरिकता समाप्त करने की बात तो दूर, उंगली से भी उसे कोई छू नहीं पाएगा." इसके साथ दावा किया जा रहा है कि राजनाथ सिंह ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के समर्थन में ये बयान दिया है. क्या है इस दावे का सच, सुनिए इस 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • बीफ खाने को लेकर उद्धव ठाकरे के वायरल हुए वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    महाराष्ट्र चुनाव की गहमागहमी के बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के एक कथित बयान का वीडियो वायरल हो गया है. कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे ये कहते हुए शेयर कर रहे हैं कि इसमें उद्धव ने सरेआम बीफ खाने की बात स्वीकारी है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि उद्धव ने हिंदू मतदाताओं को चुनौती दी है ​कि वो उनका जो बिगाड़ सकते हैं, बिगाड़ लें. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे. वायरल वीडियो में उद्धव किसी सार्वजनिक सभा में मंच से मराठी भाषा में भाषण देते दिख रहे हैं. उनके बीफ खाने वाली बात के बाद कुछ लोग उद्धव की जमकर आलोचना करते नजर आते हैं. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • बिकिनी में सुर्खियां बटोरने वाली पाकिस्तानी मॉडल पर बवाल क्यों है?: फैक्ट चेक
    सुनहरे रंग की बिकिनी पहन कर बिंदास अंदाज में रैंपवॉक करती एक पाकिस्तानी मॉडल का वीडियो पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं. कई लोग इस बात को लेकर अचरज जता रहे हैं कि इस्लामिक कायदे कानून वाले देश की एक मुस्लिम लड़की ऐसी हिमाकत भला कैसे कर सकती है. पाकिस्तानी मॉडल की ये तस्वीर भारत में भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. लोग दो तस्वीरों का एक कोलाज  शेयर करते हुए  इसकी तुलना भारत के मुसलमानोें से कर रहे हैं. कोलाज में एक तरफ उसी बिकिनी वाली पाकिस्तानी मॉडल की तस्वीर है और दूसरी तरफ एक औरत दिखती है जो सिर से लेकर पांव तक काले बुर्के से ढ़की हुई है. लोग कह रहे हैं कि जहां एक ओर पाकिस्तानी मुस्लिम महिलाएं बिकिनी पहन कर घूम रही हैं, वहीं भारत में मुस्लिम महिलाएं इस तरह पर्दा करने को मजबूर हैं. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • तुर्की हमले में शामिल आतंकी नहीं, "कॉल ऑफ ड्यूटी" गेम की किरदार है ये महिला?: फैक्ट चेक
    23 अक्टूबर को तुर्की की राजधानी अंकारा में 'टर्किश एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज' के मुख्यालय के बाहर धमाका हुआ. ये खबर भी आई कि कंपनी के बाहर एक औरत और एक आदमी ने गोलीबारी की. इस आतंकी हमले में खबर लिखे जाने तक पांच लोग मारे जा चुके हैं और कई घायल हैं. हमलावरों के कुर्दिश अलगाववादी संगठन से जुड़े होने की बात सामने आ रही है. इसी संदर्भ में अब सोशल मीडिया पर एक महिला की फोटो वायरल हो गई है. कहा जा रहा है कि ये वही महिला है जिसने अंकारा में गोलीबारी की.दावे के मुताबिक, इस महिला की पहचान फराह करीम के रूप में हुई है जो एक कुर्द मुस्लिम है. फोटो के साथ अंकारा में हुए इस हमले का सीसीटीवी फुटेज भी शेयर किया जा रहा है जिसमें एक महिला को हाथ में राइफल लिए हुए देखा जा सकता है. क्या है इस का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • शरद पवार के सामने मुस्लिम समुदाय से की गई वोट देने की अपील?: फैक्ट चेक
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान को अब एक महीने से भी कम समय बचा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एनसीपी अध्यक्ष और महाराष्ट्र के कद्दावर नेता शरद पवार का एक वीडियो वायरल हो गया है. इसमें शरद पवार किसी कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर टोपी लगाए बैठे दिख रहे हैं. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि इसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने की अपील की जा रही है. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    8 min
  • बहराइच हिंसा में मारे गए युवक की जगह किसी और की फोटो पर दे रहे श्रद्धांजलि?: फैक्ट चेक
    एक युवक की माला चढ़ी फोटो शेयर करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स बहराइच हिंसा में 13 अक्टूबर को मारे गए रामगोपाल मिश्रा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. फोटो पर लिखा है- 'श्री राम गोपाल मिश्र'. इसे शेयर करते हुए कई लोग एक कविता भी लिख रहे हैं, जिसकी शुरुआती लाइनें हैं- 'देवी मां पर पत्थर बरसे ये वो सहन न कर पाया, उसने देखा उस छत पर जिहादी झंडा था फहराया'. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • मुनव्वर फारूकी के लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगने की असल कहानी क्या है?: फैक्ट चेक
    खबरों के मुताबिक, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर एक्टर सलमान खान के अलावा कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ में ये खुलासा होने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर मुनव्वर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें माफी मांगते हुए देखा जा सकता है. इसे शेयर करते हुए कई लोग कह रहे हैं कि मुनव्वर फारूकी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की हिट लिस्ट में नाम आने के बाद उनसे माफी मांग ली है. क्या है इस वायरल वीडियो का सच, सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में.
    4 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners