Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • मुरादाबाद में छेड़छाड़ और मारपीट का शिकार हुई महिला कांस्टेबल की असल कहानी: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग का एक फुटेज वायरल है. इसमें एक बाइक सवार सड़क पर पैदल जा रही महिला को रोकता है. थोड़ी देर बहसबाजी के बाद वो उसे बेरहमी से पीटने लगता है. करीब ढाई मिनट लंबे वीडियो में एक से ज्यादा व्यक्तियों को महिला के साथ हाथापाई करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि मारपीट का शिकार हुई महिला एक पुलिस कांस्टेबल है और वो हिन्दू है. वहीं, जो आरोपी हैं वो मुस्लिम समुदाय से आते हैं. क्या है इस घटना की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' में.
    5 min
  • फेसबुक पर चल रहे कैशबैक फ्रॉड से कोई कैश नहीं मिलेगा: फैक्ट चेक
    फेसबुक पर अलग-अलग पोस्ट्स वायरल हो रहे हैं जिनमें एक वीडियो के जरिये कहा जा रहा है कि यूपीआई पेमेंट ऐप PhonePe, यूजर्स को 650 रुपए का कैशबैक दे रहा है. इसका फायदा उठाने के लिए यूजर को सिर्फ पोस्ट में दिए गए “Get offer” वाले लिंक पर क्लिक करना होगा. क्या है इस वायरल फेसबुक पोस्ट का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • महाराष्ट्र चुनाव में पार्टी की हार के बाद क्या संजय राउत हारमोनियम बजा रहे थे?: फ़ैक्ट चेक
    महाराष्ट्र चुनाव में महा विकास अघाड़ी को मिली हार का ठीकरा सोशल मीडिया पर कुछ लोग शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत के सिर पर फोड़ रहे हैं. लोगों का कहना है कि चुनावों में महा विकास अघाड़ी और शिवसेना उद्धव गुट का बंटाधार कराने वाले संजय राउत ही हैं. इसी संदर्भ में संजय राउत का एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो हारमोनियम बजाते दिख रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये फोटो महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आने के बाद की है. क्या है इस फोटो का सच, सुनिए ‘फ़ैक्ट चेक’ पॉडकास्ट में.
    5 min
  • सलमान खान के जेल जाकर लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगने वाले वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    कुछ हफ्तों पहले तक लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से आए दिन सलमान खान को धमकियां मिल रही थीं, और लोग सलमान को बिश्नोई से माफी मांगने की सलाह दे रहे थे. लेकिन, कुछ दिनों से ये मामला शांत पड़ा है. लेकिन अब सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. ये वीडियो एक जेल का है, जिसके बाहर पुलिसकर्मियों समेत कुछ लोग खड़े हैं. कुछ देर में जेल का दरवाजा खुलता है और उसमें से सलमान खान बाहर निकलते हैं. उन्हें देखते ही सलमान के बॉडीगार्ड शेरा भीड़ को हटाते हुए सलमान को अपने साथ एक सफेद कार की ओर ले जाते हैं. इस वीडियो को शेयर करने वालों के मुताबिक सलमान खान ने जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई से आखिरकार माफी मांग ली है. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • महाराष्ट्र के एक गांव में कांग्रेस प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिला? फैक्ट चेक
    भारी भीड़ का एक वीडियो शेयर करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि महाराष्ट्र के एक गांव में कांग्रेस प्रत्याशी को एक भी वोट मिलने न पर वहां के लोगों ने जमकर हंगामा किया. दावे के मुताबिक, अवधान नामक इस गांव के ज्यादातर लोग कांग्रेस समर्थक हैं और उन्होंने जब देखा कि कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल बाबा रोहिदास पाटिल को एक भी वोट नहीं मिला, तो उन्होंने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सड़कों पर जबरदस्त प्रदर्शन किया. वीडियो में काफी सारे लोग इकट्ठा दिख रहे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं. साथ ही, वो हाथ ऊपर उठाकर हल्ला भी मचा रहे हैं. एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "चुनाव नतीजों में धोखाधड़ी का आरोप लगा रहे महाराष्ट्र के एक गांव के सैंकड़ों लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, इनके गांव में कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिला है! प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका गांव प्रचंड कांग्रेस समर्थित लोगों का है और उन्होंने कांग्रेस को वोट डाले थे. गाँव का नाम अवाधान बताया गया है जहां से कुणाल बाबा पाटिल प्रत्याशी थे." इस वायरल वीडियो का सच क्या है, सुनिए ‘फैक्ट चेक’ पॉडकास्ट में.
    5 min
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर दिखाते डोनाल्ड ट्रंप की इस फोटो का सच क्या है?: फैक्ट चेक
    अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि ट्रंप ने बौद्ध धर्म अपनाने की इच्छा जाहिर की है. वायरल पोस्ट में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल फोटो के साथ लिखा है कि ट्रंप, अंबेडकर की किताबों से प्रभावित हुए और कहा कि वो पूरी दुनिया मे बौद्ध धर्म का प्रचार करेंगे. इस वायरल पोस्ट का सच क्या है, सुनिए ‘फैक्ट चेक’ पॉडकास्ट में.
    5 min
  • 1992 दंगों के लिए मुस्लिम नेताओं से उद्धव ठाकरे के माफ़ी मांगने की ख़बर का सच: फैक्ट चेक
    महाराष्ट्र चुनाव के बीच एक अखबार की कटिंग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे के एक कथित बयान जिक्र किया गया है. अखबार की इस कटिंग के अनुसार, उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र चुनाव से ठीक पहले मुस्लिम नेताओं के साथ बैठक की और उनसे 1992 के दंगों में शामिल होने के लिए माफी मांगी है. वायरल कटिंग “राष्ट्रीय उजाला” नाम के किसी अखबार की है, जिसमें लिखा है कि इस बैठक में सज्जाद नोमानी, मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल जैसे नेता मौजूद थे, जिनके सामने उद्धव ठाकरे ने ये बयान दिया. इस कटिंग को शेयर करते हुए एक एक्स यूजर ने लिखा, “कल तक जो शेखी बघार रहे थे कि 1992 के दंगों से मुंबई को शिवसेना ने बचाया, उसी दंगो के लिए आज उद्धव ठाकरे मुस्लिम समाज से माफ़ी मांगते हुए दिख रहे है.” क्या है इस वायरल पोस्ट का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • बिटकॉइन धोखाधड़ी से जुड़े ऑडियो क्लिप में किसकी आवाज़, AI टूल्स ने क्या बताया: फैक्ट चेक
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले पुणे के एक पूर्व आईपीएस अधिकारी रवींद्रनाथ पाटिल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की नेता सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले पर चौंकाने वाले आरोप लगाए. उन पर 2019 के क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले से बिटकॉइन की हेराफेरी करने और चुनाव प्रचार के लिए उसका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. बाद में भारतीय जनता पार्टी ने इसके सबूत के तौर पर कई ऑडियो क्लिप जारी की. इन ऑडियो क्लिप्स में कथित तौर पर सुप्रिया सुले, नाना पटोले, अमिताभ गुप्ता और सारथी एसोसिएट्स नामक ऑडिट फर्म के कर्मचारी गौरव मेहता शामिल हैं, क्या है इस ऑडियो रिकॉर्डिंग का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    12 min
  • रोहित शर्मा के नवजात बेटे की फ़र्ज़ी तस्वीरें हो रहीं वायरल?: फैक्ट चेक
    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में दोबारा पिता बने हैं. उनकी पत्नी रितिका ने 15 नंवबर को एक बेटे को जन्म दिया. इसी संदर्भ में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इनमें से एक फोटो में रोहित और रितिका एक बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं. वहीं एक दूसरी फोटो में हॉस्पिटल बेड पर एक नवजात बच्चे को लेटे देखा जा सकता है. कई लोगों का कहना है कि रोहित के नवजात बेटे की तस्वीरें हैं. इन तस्वीरों में दिख रहे बच्चों को रोहित शर्मा का बेटा समझकर सैकड़ों लोग इन्हें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुके हैं. लेकिन आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये दोनों तस्वीरें रोहित शर्मा के बेटे की नहीं हैं. क्या है इन वायरल तस्वीरों का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • ग़ज़ा की घायल बच्ची के इलाज के नाम पर इंडिया में चल रही ठगी?: फैक्ट चेक
    किसी अस्पताल के बेड पर लेटी बिलखती हुई एक बच्ची का विचलित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. बच्ची काफी चोटिल लग रही है. उसके शरीर पर पट्टियां बंधी हैं और पैरों में ड्रिप भी लगी है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस बच्ची के वीडियो को इस तरह पेश कर रहे हैं जिससे लग रहा है कि ये भारत की है और इसके इलाज के लिए पैसों की जरूरत है. वीडियो के साथ एक क्यूआर कोड भी है और साथ में लिखा है- "मेरी बच्ची के लिए आप लोग मदद करें, Please donate at least 200₹." श्रीराम फैमिली नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने इस वीडियो को शेयर करते हुए  लिखा, "आपकी मदद की जरूरत है, पैसे डोनेट करें." क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners