Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • मोदी-शाह को अपशब्द कहते व्यक्ति के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो को महाराष्ट्र के अकोला का बताते हुए शख्स की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है. दावे के मुताबिक, मोदी-शाह को भद्दी गालियां दे रहा ये आदमी मुस्लिम समुदाय का है. वीडियो में आदमी कह रहा है कि मोदी-शाह गैर हिंदुओं और दलित-आदिवासियों को खत्म करना चाहते हैं. अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए आदमी मोदी-शाह को अपशब्द बोल रहा है. क्या है इस वायरल वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • अतुल सुभाष के बाद एक और सुसाइड, क्या है इस वायरल वीडियो का सच?: फैक्ट चेक
    अतुल सुभाष खुदकुशी मामले के बाद से सोशल मीडिया पर लोग महिलाओं की तरफ से कानूनों के दुरुपयोग की बात कह रहे हैं. इसी संदर्भ में अब एक वीडियो वायरल हो गया है जिसे शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि अतुल की ही तरह एक और पुरुष ने टैंकर के नीचे आकर आत्महत्या करने की कोशिश की, हालांकि वो बच गया. इस हैरतअंगेज वीडियो में एक बाइक सवार युवक अचानक ही अपने बगल में चल रहे एक भारी भरकम टैंकर से टकराकर उसके नीचे आ जाता है. हालांकि वो टैंकर गुजरने के कुछ ही पलों बाद उठ खड़ा होता है. क्या है इस वीडियो का सच सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में.
    5 min
  • AI इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी की वायरल फोटो का सच क्या है?: फैक्ट चेक
    बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने पत्नी की प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर ली थी. मरने से पहले उन्होंने 24 पन्नों का एक सुसाइड नोट और एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और उनके परिवार के सदस्यों पर मानसिक उत्पीड़न, पैसों की वसूली और फर्जी केस में फंसाने के आरोप लगाए. पुलिस ने निकिता सिंघानिया और उनके परिवार के तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है. अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद से सोशल मीडिया पर लोग निकिता को बुरा-भला कहते हुए उन्हें अतुल की मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग एक लड़की की फोटो शेयर करते हुए उसे अतुल की पत्नी निकिता बता रहे हैं. क्या है इस फोटो का सच सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में
    5 min
  • सीरिया से भागकर मॉस्को पहुंचे बशर अल असद की पुरानी तस्वीर वायरल?: फैक्ट चेक
    सीरियाई विद्रोहियों ने बशर अल-असद की सरकार को उखाड़ फेंका, जिसके बाद उन्हें देश छोड़कर भागने पर मजबूर होना पड़ा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, असद और उनके परिवार को रूस की राजधानी मॉस्को में शरण दी गई है. क्रेमलिन सूत्रों ने रूस की समाचार एजेंसियों को बताया कि असद और उनके परिवार को मानवीय आधार पर शरण दी गई है. अब, मॉस्को पहुंचने के बाद असद की एक तस्वीर वायरल हो रही है. मॉस्को पहुँचने के बाद की ये उनकी पहली तस्वीर बताई जा रही है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • बांग्लादेश आर्मी ने मोदी-शाह-राजनाथ को चेतावनी दी? सुनिए असल कहानी: फैक्ट चेक
    बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच हिंदुओं पर अत्याचार के कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. इसमें दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश आर्मी ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह को चेतावनी दी है. वीडियो में सैन्य टोपी पहने दो लोगों को बांग्ला में भाषण देते देखा जा सकता है. क्या है इस वीडियो की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    6 min
  • अजमेर शरीफ दरगाह को तोड़ने जा रहे जुलूस की वीडियो का सच कुछ और है: फैक्ट चेक
    किसी भीड़भाड़ वाली सड़क पर लगी भयानक आग और अफरातफरी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसमें लोगों के हाथों में मशालें नजर आ रही हैं. चारों तरफ आग की लपटें और धुआं दिख रहा है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वीडियो में दिख रहे लोग, अजमेर शरीफ दरगाह को तोड़ने के समर्थन में जुलूस निकाल रहे थे. क्या है इस वीडियो का सच सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में
    5 min
  • पंकज त्रिपाठी ने BJP के खिलाफ किया कैंपेन? वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    फरवरी 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल तैयारी में जुटे हैं. लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर लगता है कि नेताओं के साथ-साथ अभिनेता भी चुनावी मैदान में कूद चुके हैं. वीडियो में एक्टर पंकज त्रिपाठी एक मूंगफली बेचने वाले का किरदार निभा रहे हैं. पंकज कहते हैं, “हम मूंगफली बेचते हैं, अपना अक्ल नहीं. ये मैसेज देखिए. भाजपा वालों ने भेजा है, कह रहे हैं वोट दो, हम विकास करेंगे. अरे, हमको मालूम नहीं है क्या? इधर हम इन्हें वोट देंगे, उधर सरकारी पैसा गायब. मूंगफली वाला हूं, मूर्ख नहीं हूं. याद रहे, अगर भाजपा के लोग कोई लालच दें, तो कहो, मैं मूर्ख नहीं हूं.” क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • टमाटर में ऐसे छेद यानी सांप का जहर? क्या है वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक
    अगर आप ध्यान देकर सब्जियां खरीदते हैं तो आपने कुछ ऐसे टमाटर जरूर देखे होंगे जिनमें काले छोटे छेद होते हैं. आमतौर पर लोग ऐसे टमाटर नहीं खरीदते. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट की अगर मानें तो ये छेद, सांप के दांतों के निशान हो सकते हैं और ऐसे निशान वाले टमाटर जहरीले हो सकते हैं. वायरल पोस्ट कहता है कि “फोटो में टमाटर की सतह पर आपको दो सुराख नजर आ रहे होंगे. जब भी आपको कोई टमाटर इस तरह नजर आए तो उसे न खाने की सलाह दी जाती है. यह सांप के काटने का परिणाम हो सकता है. क्या है इस वायरल पोस्ट का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • "मस्जिद के लिए ख़ुशी-ख़ुशी जान दे दी", संभल हिंसा से जोड़कर वायरल फोटो का सच: फैक्ट चेक
    उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा के मामले में मुरादाबाद कमिश्नर ने कहा है कि हिंसा में पत्थरबाजी करने वाले 300 से ज्यादा लोगों की पहचान हुई है. इस हिंसा के दौरान संभल में चार लोगों की मौत हो गई थी. अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि यह संभल हिंसा में जान गंवाने वाले एक युवक का शव है. गौर करने वाली बात ये है कि सफेद चादर में लिपटे इस युवक के चेहरे पर मुस्कान है. फोटो को शेयर करने वालों का कहना है कि इस आदमी ने खुशी-खुशी संभल की मस्जिद के लिए अपनी जान दे दी. क्या है इस वायरल फोटो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • 15 साल के बच्चे ने अपने ही घर को क्यों किया तहस नहस?: फैक्ट चेक
    प्रयागराज से फरवरी 2024 में खबर आई थी कि एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी, और वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि वो उसे ऑनलाइन गेमिंग की लत लगने की वजह से डांटती थीं. ऐसा ही एक मामला जून 2022 में लखनऊ से सामने आया था जहां एक 16 साल के लड़के ने ऑनलाइन गेम खेलने से रोके जाने को लेकर अपनी मां को गोली मार दी थी. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिये दावा किया जा रहा है कि एक 15 साल के लड़के ने अपने घर में तोड़फोड़ कर दी क्योंकि उसके मां-बाप उसे मोबाइल पर गेम खेलने से रोक रहे थे. क्या है इस वायरल वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners