Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • जर्जर हो चुकी पटरी से गुजरती ट्रेन के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    देश में लगातार हो रहे ट्रेन हादसों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल है जिसमें खराब हालत वाली पटरी से एक ट्रेन गुजर रही है. देखने में लगता है कि पटरी के इस हिस्से के नट-बोल्ट ढीले हो गए हैं, जिस कारण जब-जब ट्रेन का पहिया उस पर से गुजर रहा है, पटरी अंदर की ओर धंस जा रही है. लोग इस वीडियो को भारत का बताते हुए तंज कस रहे हैं कि वंदे भारत जैसी लग्जरी ट्रेन ऐसी पटरी पर चलेगी. ऐसी ही एक पोस्ट के कमेन्ट सेक्शन एक व्यक्ति ने लिखा, “जब ट्रेन एक्सीडेंट होता है तो दूसरे का नाम लेते हैं कि किसी की साजिश थी. अपनी कमियां नहीं पता हैं.” क्या है इस वायरल वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • वायरल वीडियो में एक दूसरे के ऊपर चढ़े ट्रेन के डिब्बे, लेकिन हक़ीक़त कुछ और: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक के ऊपर एक चढ़े ट्रेन के डिब्बों को देखा जा सकता है. अफरा-तफरी के बीच राहत-बचाव का काम जारी है. कुछ लोगों का कहना है कि ये बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास हुई एक रेल दुर्घटना का वीडियो है. इसे शेयर करते हुए एक फेसबुक यूजर ने लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज़, बीकानेर लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास दो ट्रेन भिड़ी. बचाव कार्य जारी रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही का बहुत बड़ा नुकसान.” क्या है इस वायरल वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • बिहार में भाई-बहन के आपस में शादी कर लेने के दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक
    बिहार में एक हिंदू युवक ने क्या अपनी बहन से शादी कर ली है? सोशल मीडिया पर एक लड़का और लड़की की दो वायरल तस्वीरों के साथ यही दावा हो रहा है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में
    6 min
  • ऊपर गाड़ियां खड़ी...डगमगा रहा पुल, वायरल वीडियो बिहार का नहीं?: फैक्ट चेक
    डगमगाते हुए एक पुल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. देखने में ऐसा लगता है मानो पुल का एक जॉइंट ढीला होने की वजह से वो हिल रहा हो. इस पर कई वाहन भी खड़े नजर आते हैं. इसे शेयर करते हुए लोग सरकार पर सवाल उठा रहे हैं कि कैसे बिहार में हर हफ्ते कोई न कोई पुल गिर रहा है. वीडियो के साथ लोग कैप्शन में लिख रहे हैं, “हंसिए मत, सोचिए हमारा देश कहा जा रहा है. देश में करोड़ों लोगों का Tax का क्या परिणाम निकल रहा है? सरकार टेंडर ऐसे कंपनी को ही क्यों दे रही है जिसका उनके साथ राजनीतिक संबंध हो, आखिर क्यों और कैसे बिहार में हर हफ्ते कोई न कोई पुल गिर रहा है?” फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कई लोग इसी कैप्शन के साथ पुल का वायरल वीडियो शेयर कर चुके हैं, क्या है इस वायरल वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • झारखंड सीएम हेमंत सोरेन का कफ़न मुफ़्त देने वाला बयान क्यों वायरल?: फैक्ट चेक
    झारखंड में 13 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग है और इसी संदर्भ में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें वो कहते दिख रहे हैं कि "राज्य में किसी को भी कफन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सभी लोगों को कफन मुफ्त दिया जाएगा, इसका निर्णय ​लिया जाता है." वीडियो शेयर करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स तंज कस रहे हैं कि मुफ्त में कफन मुहैया कराना, सोरेन का चुनावी वादा है. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    3 min
  • सीएम योगी की सलमान खान को माफी मांगने की सलाह वाली बात झूठ है!:फैक्ट चेक
    पिछले कुछ दिनों से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान और पप्पू यादव समेत कई नेताओं और अभिनेताओं को तरह-तरह की धमकियां मिल रही हैं. धमकी देने वाले कई आरोपी गिरफ्तार भी हो चुके हैं, लेकिन बिश्नोई गैंग लगातार चर्चा में बना हुआ है. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वो कथित तौर पर सलमान खान को लेकर चिंता जता रहे हैं. वो कहते हैं, “सलमान की कौन चिंता नहीं हो रही है? उसको मकान मिल रहा है, उसको खाने के लिए मिल रहा है, उसके लिए उपचार के लिए मिल रहा है. लेकिन वो भारत का कानून भी तो माने. कानून भारत के अनुसार मानें, भारत के संविधान को सम्मान करे. संविधान के अनुसार, देश चलेगा. शरीयत हमारा व्यक्तिगत विषय हो सकता है, लेकिन शरीयत संविधान से बड़ा तो नहीं हो सकता है. और वो इस बात को मानें.” फेसबुक पर ये वीडियो शेयर करते हुए एक शख्स ने लिखा, “सलमान माफी मांग ले बात खत्म. लॉरेंस बिश्नोई समाज माफ कर देगा. योगी आदित्यनाथ.” क्या है इस वायरल वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • यूपी में बुलडोजर से ढहाए गए सभी घरों के मालिक पाएंगे मुआवजा?: फैक्ट चेक
    कुछ सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो योगी आदित्यनाथ सरकार को बड़ा झटका देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश दिया है कि यूपी में जिनकें भी घरों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है, सरकार उन्हें 25 लाख रुपए का मुआवजा दे. इस कथित आदेश को शेयर करते हुए फेसबुक पर एक शख्स ने लिखा है, “हमने जज एडवोकेट पीड़ित आर्गेनाइजेशन ने चार अक्टूबर को जो लिखा था फेसबुक पेज के प्लेटफार्म पर उसे पर आज जाते-जाते चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने मोहर लगा दी. बुलडोजर राज को खत्म कर दिया जिनके मकान गिराए गए उनको 25-25 लाख मुआवजा दिए जाने का आदेश दिया. स्वागत योग्य कदम जो काम पांच तकरीबन साल पहले होना चाहिए था आज हुआ बधाई बहुत-बहुत और लानत सरकारों को जय हिंद शहरी नक्सली सुभाष कैटी लुधियाना.” क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • डॉनल्ड ट्रंप के विजयी भाषण में लगे 'मोदी-मोदी' के नारे?: फैक्ट चेक
    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की शानदार जीत के बाद, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर भीड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के नारे लगा रही थी, जबकि ट्रंप अपनी विक्ट्री स्पीच दे रहे थे. वीडियो की शुरुआत ट्रंप के इस बात से होती है, “अमेरिका को फिर से स्वस्थ बनाओ,” जिसके बाद भीड़ को किसी का नाम जपते हुए सुना जा सकता है. इन जयकारों का जवाब देते हुए ट्रंप कहते हैं, “मुझे पता है कि वह एक महान व्यक्ति हैं और वह कुछ चीजें करना चाहते हैं और हम उन्हें ऐसा करने देंगे” कथित तौर पर यह मोदी के बारे में था. क्या है वायरल वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • सऊदी अरब में ज़बरदस्त आतिशबाजी के साथ मनाई गई दिवाली?: फैक्ट चेक
    क्या सऊदी अरब जैसे मुस्लिम देश में भी इस बार दिवाली पूरी धूम-धाम से आतिशबाजी के साथ मनाई गई? सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है. वीडियो में आसमान में जबरदस्त आतिशबाजी होते दिख रही है. ये नजारा किसी सड़क पर से शूट किया गया है, जहां भारी तादाद में लोग जमा होकर ये आतिशबाजी देख रहे हैं. वीडियो के साथ कैप्शन में लोग लिख रहे हैं, “सऊदी अरब भी राम जी के आने की ख़ुशियाँ मना रहा है..!! जय श्री राम". इस दावे के साथ ये वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर सैकड़ों लोग शेयर कर चुके हैं. क्या है वायरल वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर एक्शन के वायरल वीडियो की असल कहानी: फैक्ट चेक
    उत्तर प्रदेश सरकार अपने बुलडोजर एक्शन के लिए अक्सर चर्चा में रहती है. महीने भर पहले छपी दैनिक भास्कर की एक खबर के मुताबिक, यूपी में सात साल में 1535 आरोपियों की संपत्तियों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारी पुलिसबल के बीच बुलडोजर से एक दीवार को गिराया जा रहा है. दो आदमी दीवार के सामने खड़े होकर बुलडोजर को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी पुलिस से झड़प हो रही है, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़कर दूर हटा रही है. वीडियो को यूपी का बताकर सीएम योगी पर तंज किया जा रहा है. लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या योगी सरकार ये ठीक कर रही है. इस दावे के साथ ये वीडियो फेसबुक और एक्स पर कई लोग शेयर कर चुके हैं. क्या है वायरल वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners