Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • नाबालिग से रेप के आरोपी पिता, चाचा और दादा के धर्म को लेकर फैल रहा झूठ?: फैक्ट चेक
    उत्तर प्रदेश के औरैया से पिछले दिनों में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया, जिसमें एक नाबालिग बच्ची ने अपने पिता, चाचा और दादा पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया. खबरों के मुताबिक, ये तीनों बच्ची के साथ पिछले कई महीनों से बलात्कार कर रहे थे जिसके चलते बच्ची प्रेग्नेंट हो गई थी. अब कुछ सोशल मीडिया यूजर्स आरोप लगा रहे हैं कि मीडिया जानबूझकर इस मामले के आरोपियों की पहचान छुपा रहा है क्योंकि वो मुस्लिम हैं. ऐसा कहने वाले लोग ‘दी लल्लनटॉप’ के एक फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं
    5 min
  • मेरठ में फायरिंग की घटना का वीडियो झूठे दावे के साथ वायरल?: फैक्ट चेक
    किसी गली में बंदूक लहराते हुए गालियां देते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो मेरठ का है. इस शख्स के अलावा एक दूसरा व्यक्ति डंडे से उस बिल्डिंग पर हमला करते भी देखा जा सकता है, जहां से वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है. वीडियो को शेयर करने वालों की मानें तो बंदूक लहरा रहा शख्स मुसलमान है जिसने मेरठ में एक हिंदू परिवार के घर पर हमला किया. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
    4 min
  • 'दारू पीकर संविधान...' आंबेडकर से जोड़कर वायरल केजरीवाल के बयान का सच: फैक्ट चेक
    'दारू पीकर संविधान...' आंबेडकर से जोड़कर वायरल केजरीवाल के बयान का सच: फैक्ट चेकडॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर चल रहे सियासी विवाद के बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 9 सेकेंड के इस वीडियो में केजरीवाल कह रहे हैं, “हम लोग बैठे थे... कोई कह रहा था कि जिसने संविधान लिखा होगा उसने भी दारू पीकर ही लिखा होगा.” कुछ लोग इस वीडियो के जरिये केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि उन्होंने ऐसा बयान देकर भारतीय संविधान और डॉ. आंबेडकर का अपमान किया है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
    5 min
  • गाड़ियों का सीट कवर काटते शख्स के वायरल वीडियो का सच कुछ और निकला: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सड़क किनारे खड़ी स्कूटी के सीट कवर काटता हुआ दिख रहा है. इसी वीडियो में आगे, एक व्यक्ति छोटे ट्रक के टायर पंचर करता भी दिखता है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये एक मुस्लिम पंचरवाला है, इसका नाम मोहम्मद जुनैद है और पास में ही इसकी दुकान भी है. ये जानबूझकर ऐसा करता है ताकि लोग उसकी दुकान से सीट कवर बदलवाएं और पंचर बनवाएं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
    6 min
  • जयपुर-अजमेर हाइवे पर हुए हादसे से जोड़कर वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    बीते दिनों जयपुर-अजमेर हाइवे पर एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें एलपीजी टैंकर और ट्रक के टकराने से हुए जोरदार धमाके में 14 लोगों की मौत हो गई. अब सोशल मीडिया पर इसी हादसे का बताकर एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है. वीडियो में किसी हाइवे पर एक टैंकर को ट्रक के पीछे वाले हिस्से से टकराते देखा जा सकता है. चंद सेकंड बाद उसी जगह पर जोरदार धमाका होता दिखता है. दावे के मुताबिक, ये वीडियो जयपुर में हुए हालिया हादसे का है. 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में जानिए इस वीडियो की सच्चाई
    4 min
  • महाकुंभ मेले को लेकर प्रियंका गांधी ने दिया ये विवादित बयान? जानिए सच: फैक्ट चेक
    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले का आयोजन होने वाला है. 'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक, इसका बजट लगभग 6500 करोड़ है और इसमें तकरीबन 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी से जोड़कर एक सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. इस स्क्रीनशॉट पर दिख रहे कथित एक्स पोस्ट में लिखा है, "भारत मूर्खो का देश है जहाँ सरकार लोगो के पीने के पानी पर नही बल्कि ढोंगी और पाखंडियों के शाही स्नान पे करोडो का खर्च करती है." तो क्या प्रयागराज में चल रही महाकुंभ की तैयारियों के बीच प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस आयोजन को पैसों की बर्बादी बता दिया है? जानिए वायरल दावे की सच्चाई, फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • BJP सांसदों को धक्का देने की बात पर राहुल गांधी का अधूरा वीडियो वायरल?: फैक्ट चेक
    डॉ. भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान से शुरू हुआ विवाद, 19 दिसंबर को और बढ़ गया. एनडीए और विपक्ष के सांसदों के बीच संसद परिसर में धक्का-मुक्की हुई जिसमें बीजेपी के दो नेताओं को चोट भी लग गयी. बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी को धक्का दिया. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल होने लगा जिसको शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि खुद राहुल गांधी ने धक्का देने की बात मान ली है. इस वीडियो को बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर और तेजस्वी सूर्या ने भी शेयर किया है. वीडियो में राहुल संसद परिसर के अंदर मीडिया से बात कर रहे हैं, वो कहते हैं, “देखिए देखिए, हां-हां किया है, किया है. मगर ठीक है, ठीक है, कोई धक्का-मुक्की से हमें कुछ होता नहीं है.” क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    8 min
  • इज़राइल की बदनामी के लिए घायल होने का नाटक कर रहे गाज़ा के लोग?: फैक्ट चेक
    लंगड़ाते हुए एक शख्स का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इस वीडियो की खास बात ये है कि ये व्यक्ति अपना प्लास्टर लगा हुआ पैर जमीन पर रख कर चल रहा है, वहीं उसका जो पैर सही-सलामत है, उसे उसने हवा में लटका रखा है. इस वीडियो को करोड़ों लोग देख चुके हैं. इसे शेयर करते हुए सैकड़ों लोग ऐसा कह रहे हैं कि गाजा के लोग इजरायल पर ज्यादतियों का इल्जाम लगाने के मकसद से घायल होने की एक्टिंग कर रहे हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
    6 min
  • जॉर्ज सोरोस के साथ पीएम मोदी की तस्वीर वायरल? जानिए दावे का सच: फैक्ट चेक
    क्या जिस जॉर्ज सोरोस के सहारे मोदी सरकार, गांधी परिवार को घेर रही है, उन्हीं के साथ प्रधानमंत्री ने तस्वीर खिंचवाई है? सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो के साथ कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है. इस फोटो में पीएम मोदी को गार्डन में एक बुजुर्ग व्यक्ति से बातचीत करते देखा जा सकता है. फोटो के साथ तंज करते हुए लोग कैप्शन में लिख रहे हैं, “जॉर्ज सोरॉस के साथ मिल कर घुट घुट कर षड्यन्त्र बनाते 'ट्रैटर ऑफ दि हाईएस्ट ऑर्डर' - राहुल गांधी!”. इस दावे के साथ इस तस्वीर को एक्स और फेसबुक पर काफी शेयर किया जा रहा है. क्या है इस फोटो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • अभिनव अरोड़ा को सांड ने पटका? वायरल वीडियो के साथ हो रहे दावे का सच: फैक्ट चेक
    धार्मिक इंफ्लुएंसर 10 साल के अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, वीडियो में वह कहते हैं 'अगर आपका कोई भी शुभ कार्य अटक रहा हो, हो नहीं पा रहा हो तो...' तभी पीछे से एक गाय उन पर हमला कर देती है, क्या है इस वायरल वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners