Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • महाकुंभ में लगी आग के वीडियो में कितनी सच्चाई है?: फैक्ट चेक
    प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो गई है. पहले दिन 50 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया है. इस बीच क्या महाकुंभ मेला क्षेत्र में बने अस्पताल में आग लगने से आठ लोग हताहत हो गए? सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कुछ यूजर्स यही दावा कर रहे हैं. वीडियो में भगदड़ के बीच उठता धुआं, एम्बुलेंस की आवाज और कई सुरक्षाकर्मियों को देखा जा सकता है, सुनिए इसकी सच्चाई ‘फैक्ट चेक’ में
    5 min
  • झारखंड में युवती की बेरहमी से हुई हत्या मामले में क्या अफवाह फैल रही?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे एक वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि एक मुस्लिम शख्स ने अपनी प्रेमिका की हत्या करके उसकी लाश के 50 टुकड़े कर दिए. वीडियो के एक हिस्से में एक व्यक्ति चाकू से मीट काटता दिख रहा है. वहीं, दूसरे हिस्से में एक न्यूज रिपोर्ट है, जिसमें बताया जा रहा है कि एक युवक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “मुर्गा काटने वाले जिहादी ने अपनी GF के 50 टुकड़े कर दिया. वीडियो पर लिखा है, “मेरा अब्दुल ऐसा नहीं हैं मां”. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
    5 min
  • बेटे की लाश को बाइक पर ले जाते पिता का वीडियो तिरुपति की हालिया घटना से जुड़ा है?: फैक्ट चेक
    आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में भगदड़ मचने से कम-से-कम छह लोगों की जान चली गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस बीच एक वीडियो वायरल है, जिसमें किसी अस्पताल के स्ट्रेचर पर बेसुध पड़े एक बच्चे को एक व्यक्ति उठाता है और उसे लेकर बाहर खड़ी बाइक की पिछली सीट पर बैठ जाता है. कई लोगों का कहना कि तिरुपति मंदिर की हालिया भगदड़ में इस बच्चे की जान गई है. साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि बच्चे के पिता उसकी लाश को 90 किलोमीटर तक बाइक पर लेकर गए, क्योंकि एंबुलेंस वाले उनसे 20 हजार रुपये मांग रहे थे. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    6 min
  • तिहाड़ जेल के बाहर 'केजरीवाल आएंगे' का होर्डिंग दिखाती वायरल तस्वीर का सच: फैक्ट चेक
    दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. लेकिन चुनावी हलचल के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है. ये तस्वीर दिल्ली के तिहाड़ जेल के गेट नंबर 1 की है, जिसके बाहर एक होर्डिंग लगा है. होर्डिंग पर लिखा है - केजरीवाल आएंगे. होर्डिंग पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की तस्वीर भी लगी हुई है. सोशल मीडिया पर बीजेपी समर्थक इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • अंगारों से खेलकर करतब दिखा रहे शख्स के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों के बीच, आग का खौफनाक खेल दिखा रहे एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो की शुरुआत में काले कपड़े और लाल चोगा पहना एक शख़्स, खाली सड़क पर खड़ा दिखता है. आसपास भीड़ नजर आती है. इसके बाद वो व्यक्ति एक रॉडनुमा चीज को झटके से उठा लेता है. इस रॉड के दोनों सिरों पर लगी लोहे की जालियों में अंगारे नजर आ रहे हैं. रॉड को झटके से उठाने से अचानक ही तेज आग धधक उठती है. वो चलते हुए रॉड को हिलाता रहता है, जिससे आग और भड़कती है. कुछ समय बाद आग बुझ जाती है और करतब ख़त्म हो जाता है. इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर्स इसे प्रयागराज का बता रहे हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • आगरा में लगी भीषण आग से पूरा मोहल्ला खाक़? वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    उत्तर प्रदेश के आगरा में लगी भयंकर आग का बताते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. वीडियो किसी गली का है जहां आग की जोरदार लपटें उठ रही हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो ये वीडियो आगरा का है जहां हाल- फिलहाल में लगी आग में पूरा मोहल्ला जल गया है. वीडियो के ऊपर टेक्स्ट में लिखा है, "आगरा में पूरा मोहल्ला जल गया". क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    3 min
  • प्रयागराज में महाकुंभ से पहले सम्राट हर्षवर्धन की जगह शिवाजी की मूर्ति लगाई गई?: फैक्ट चेक
    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने में बस चंद दिन बाक़ी रह गए हैं. जिले में कुंभ की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं. यूपी सरकार महाकुंभ को भव्य बनाने के लिए कई कदम उठा रही है. इस बीच कई सोशल मीडिया यूजर्स ये दावा कर रहे हैं कि प्रयागराज प्रशासन ने महादानी कहे जाने वाले सम्राट हर्षवर्धन की एक प्रतिमा को महाकुंभ के प्रवेश द्वार से हटा कर वहां छत्रपति शिवाजी की मूर्ति लगा दी है. लोग इस दावे के साथ एक वीडियो भी शेयर कर रहे हैं जिसमें किसी सड़क के पार घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी की मूर्ति नजर आ रही है. क्या है इस वीडियो और इसके साथ हो रहे दावे की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • थाने में घुसकर पुलिस अफसरों से मारपीट करते शख़्स की असलियत: फैक्ट चेक
    ब्राह्मण समुदाय और बीजेपी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें कुछ पुलिस अफसरों और एक व्यक्ति के बीच मारपीट देखी जा सकती है. वीडियो की शुरुआत में एक पुलिस अफसर, नीली शर्ट पहने आदमी को एक थप्पड़ मारता है, इसके बाद वो शख़्स भी पलट कर पुलिसवाले को थप्पड़ मार देता है. मारपीट इतनी बढ़ जाती है कि दूसरे पुलिस वाले भी आते हैं और उस आदमी को पकड़ कर पीटने लगते हैं. वीडियो को शेयर करने वालों का दावा है कि मारपीट का ये वीडियो किसी बीजेपी शासित राज्य का है और ब्राह्मण समुदाय के एक शख्स ने पुलिस वालों से मारपीट की. वहीं, कुछ यूजर्स इसे सीधे यूपी का बताते हुए योगी सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. क्या है इस घटना की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
    5 min
  • प्रयागराज महाकुंभ में तीन सिर वाले हाथी दिखने के दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक
    महाकुंभ मेले की तैयारियों के बीच तीन सिर वाले एक अनोखे हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि तीन सिर वाला ये विचित्र हाथी, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ मेले वाली जगह पर दिखा है. वीडियो में दिख रहा हाथी काफी सजा-धजा है और किसी सड़क पर चल रहा है. उसकी पीठ पर एक व्यक्ति बैठा हुआ है जिसने सुनहरे रंग के कपड़े पहने हैं. कई लोग इसे '#kumbhmela2025' और '#prayagrajkumbh' जैसे हैशटैग्स के साथ शेयर कर रहे हैं. क्या है इस वीडियो की असल कहानी, सुनिए 'फैक्ट चेक' में
    4 min
  • पाकिस्तानी लड़के ने अपनी मां से शादी कर ली? वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक
    एक अधेड़ उम्र की महिला और एक युवा लड़के की तस्वीर शेयर करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि ये पाकिस्तान के मां-बेटे हैं जिन्होंने आपस में शादी कर ली है. कुछ लोग इस फोटो के साथ एक और तस्वीर भी शेयर कर रहे हैं जिसमें एक महिला, एक छोटे बच्चे के साथ नजर आ रही है. दावे के मुताबिक, ये वही मां-बेटे हैं जो अब पति-पत्नी बन चुके हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
    5 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners