Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • शंकराचार्य ने वीडियो कॉल पर CM योगी को लताड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में शंकराचार्य महाकुंभ की व्यवस्थाओं की आलोचना करते दिख रहे हैं. शंकराचार्य के सामने खड़े एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन फोन पकड़ा हुआ है. वीडियो में शंकराचार्य गुस्से में कहते हैं, “तो फिर तुम्हारी व्यवस्था कहां गई फिर, फिर तो जैसा पिछला कुंभ था वैसा ही तुम्हारा कुंभ हो गया विशेष कहां हुआ, तुम्हारा कुंभ तो विशेष होना चाहिए था न, तुम तो कह रहे थे मैंने पूरी व्यवस्था करी है." इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी को वीडियो कॉल पर फटकार लगाई है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    6 min
  • सुबह 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    दिल्ली विधानसभा चुनाव की काउंटिंग शुरू, दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कौन आगे, अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट की मतगणना जारी, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नए इनकम टैक्स बिल को मंजूरी दे दी, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, महाकुंभ का आज 27वां दिन और हमास इसराइल के साथ हुए युद्धविराम समझौते के तहत तीन बंधकों को आज छोड़ेगा. सुनिए सुबह 9 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में
    6 min
  • मुस्लिम शख्स ने लड़की को छेड़ा, मुजफ्फरनगर पुलिस ने सिखाया सबक?: फैक्ट चेक
    ‘एक्शन’ और ‘रिएक्शन’ लिखकर सोशल मीडिया पर दो वीडियो का एक कोलाज शेयर किया जा रहा है. पहले वीडियो में एक शख्स सरेराह किसी लड़की से कुछ कहते हुए लगातार उसका रास्ता रोक रहा है. आखिर में लड़की भाग कर वहां से निकल जाती है और ये शख्स उसका पीछा करने लगता है. वहीं, दूसरे वीडियो में यही आदमी पुलिस की गाड़ी से बाहर निकल कर पुलिसकर्मियों के सहारे लंगड़ाते हुए थाने की तरफ जा रहा है. वीडियो को शेयर करने वालों की मानें तो ये उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की घटना है, जहां एक मुस्लिम शख्स ने किसी लड़की के साथ छेड़खानी की थी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके सबक सिखाया. सुनिए इस घटना की सच्चाई, 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    3 min
  • दिल्ली की सड़क पर अचानक दिखा शेर? वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    रात के अंधेरे में लोगों की चीख-पुकार के बीच एक आदमी का पीछा करते एक शेर का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है. इसके साथ ये दावा हो रहा है कि घटना दिल्ली के झंडेवालान हनुमान मंदिर के पास की है. घटना की तारीख 24 जनवरी, 2025 बताई जा रही है. लोगों को सावधान रहने को भी कहा जा रहा है. क्या है इस वीडियो की असल कहानी, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • बांग्लादेश में हिंदू मंदिर के हाथी को लाठी-डंडों से पीटा गया?: फैक्ट चेक
    एक हाथी को लाठी-डंडों से पीटते कुछ लोगों का विचलित कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. हाथी के पैर लोहे की चेन से बंधे हुए हैं. आसपास कुछ लोग भी खड़े दिख रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि ये घटना बांग्लादेश की है जहां कुछ मुस्लिम युवकों ने एक हिंदू मं​दिर के हाथी को बुरी तरह से पीटा. वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लोग बांग्लादेश को बुरा-भला कह रहे हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • महाकुंभ में यूपी पुलिस के लाठीचार्ज करने की ख़बर झूठी है?: फैक्ट चेक
    प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर पुलिस लाठीचार्ज का एक वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो की शुरुआत में एक पुलिसकर्मी सड़क पर एक आदमी पर लाठी बरसाता दिखता है. वीडियो को शेयर करते हुए एक फेसबुक यूजर ने लिखा कि महाकुंभ स्नान में स्नानार्थी का इस तरह उत्तर प्रदेश पुलिस स्वागत करती है, क्या है इस वीडियो का सच सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में.
    5 min
  • महाकुंभ जा रही ट्रेन में बुजुर्ग से TTE ने ऐंठे रुपये? जानिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    महाकुंभ में स्नान के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, ताकि यात्रियों को प्रयागराज पहुंचने में कोई परेशानी न हो. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किसी ट्रेन के टीटीई को एक बुजुर्ग से पैसे छीनते हुए देखा जा सकता है. बुजुर्ग गिड़गिड़ाता है लेकिन टीटीई फिर भी उनके हाथ से रुपये छीनकर अपनी जेब में रख लेता है. वीडियो को शेयर कर रहे कई लोगों का कहना है कि ये यात्री प्रयागराज महाकुंभ में जा रहा था. क्या है इस वीडियो का सच सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में.
    4 min
  • महाकुंभ में ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ का नारे लगाते लड़कों ने भगदड़ नहीं मचाई: फैक्ट चेक
    महाकुंभ के संगम नोज पर 28-29 जनवरी की दरम्यानी रात को मची भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हैं. इसके अलावा महाकुंभ के ही झूंसी घाट पर भी भगदड़ मचने की खबरें सामने आई हैं. यूपी सरकार ने भगदड़ की वजह का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं. इस बीच 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' का नारा लगाते कुछ लड़कों के वीडियो को शेयर करते हुए ये कहा जा रहा है कि यही लड़के भगदड़ की वजह हैं. वीडियो पर समाजवादी पार्टी के झंडे के साथ 'कुंभ मेला प्रयागराज' लिखा हुआ है. वहीं कुछ लोग इस वीडियो पर सवाल उठाते हुए यूपी सरकार से इन लड़कों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. क्या है इस वीडियो की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • गंगा में डुबकी लगातीं डिंपल यादव के वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है: फैक्ट चेक
    प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मचने से कम से कम 30 लोगों की जान चली गई है और 60 लोग घायल हैं. विपक्षी पार्टियों ने इस हादसे पर दुख जताते हुए महाकुंभ की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सरकार और प्रशासन को घेरा है. इस बीच सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव का नदी में डुबकी लगाता हुआ एक वीडियो वायरल है. कुछ लोगों का कहना है कि ये महाकुंभ का हालिया वीडियो है. कई लोग इस वीडियो के जरिये डिंपल और समाजवादी पार्टी पर तंज कस रहे हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • महाकुंभ में एक्टर प्रकाश राज ने लगाई डुबकी? वायरल तस्वीर की पड़ताल: फैक्ट चेक
    अभिनेता और फिल्ममेकर प्रकाश राज ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वो भगवान में विश्वास नहीं रखते और उनके पास इसके लिए समय नहीं है. हालाँकि, आजकल उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इसमें वो प्रयागराज महाकुंभ में गंगा में डुबकी लगाते हुए दिख रहे हैं. तस्वीर को साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि 'हिंदू विरोधी' प्रकाश राज कुंभ मेले को प्रदूषित करने गए हैं. क्या है इस तस्वीर की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    3 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners