Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान क्या मोहम्मद शमी का रोज़ा जबरन तुड़वाया गया?: फैक्ट चेक
    भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी के रोजा न रखने के विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें क्रिकेटर ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें जबरन रोजा तोड़ने के लिए मजबूर किया गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शमी को टोपी और कुर्ता पहने देखा जा सकता है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि उन्होंने जबरन रोज़ा तुड़वाने की बात स्वीकार की है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • ग़ाज़ियाबाद में हुई मारपीट में हिंदू-मुस्लिम एंगल नहीं? वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में मुस्लिमों की भीड़ ने एक हिंदू व्यक्ति और उसके बेटे को उनके घर के बाहर बेरहमी से पीटा. वीडियो में घर के बाहर उग्र भीड़ दिख रही है और कुछ लोग अंदर खड़ी एक महिला और दो लोगों की तरफ पत्थर फेंक रही है. भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने मुस्लिम टोपी पहन रखी है. क्या है इस घटना की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    3 min
  • 'छावा' देखकर निकली भीड़ हाजी अली दरगाह के अंदर घुस गई?: फैक्ट चेक
    संभाजी महाराज पर बनी फिल्म 'छावा' देखने के बाद कुछ लोग क्या मुंबई की हाजी अली दरगाह में दाखिल होकर 'जय श्री राम' के नारे लगाने लगे? सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर करते हुए कई लोग यही दावा कर रहे हैं. वीडियो में भगवा रंग का अंगवस्त्र पहने हुए कुछ लोग एक मजार के चारों ओर खड़े हैं और ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • हरिद्वार का राम झूला गिरने वाला है, वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    हरिद्वार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक हिलते-डुलते पुल पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. चीखते-चिल्लाते हुए लोग इस झूलते हुए पुल को पार करने की कोशिश कर रहे हैं. लोगों की मानें तो तूफान के बीच हरिद्वार का ये पुल टूटने की कगार पर आ गया है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    3 min
  • चोर को उल्टा लटका कर सबक सिखाने वाले वीडियो का सच क्या है?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है जिसमें कथित तौर पर रेप के एक आरोपी को भीड़ ने एक पुल पर उल्टा टांग दिया. वीडियो में भीड़ में से कई लोगों को बांग्ला भाषा में बात करते हुए सुना जा सकता है. इस वीडियो को कई लोग पश्चिम बंगाल से जोड़ते हुए भारत का बता रहे हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    3 min
  • इलाज के नाम पर महिला का शारीरिक शोषण करने वाले डॉक्टर का सच क्या है?: फैक्ट चेक
    एक महिला का शारीरिक शोषण करते डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें डॉक्टर किसी महिला को एक तख्त नुमा स्ट्रेचर पर लेटाता है और इन्जेक्शन लगाने के लिए उसकी साड़ी उठाने लगता है. महिला उसका हाथ हटाते हुए ऐतराज जताती है, पर डॉक्टर उसे जबरन इन्जेक्शन लगा देता है. इन्जेक्शन लगाने के बाद डॉक्टर महिला के साथ अभद्र हरकतें करता है.ये वीडियो शेयर करते हुए लोग इस डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • कुंभ खत्म होने के बाद प्रयागराज में लगा कछुओं का जमघट?: फैक्ट चेक
    26 फरवरी को महाशिवरात्रि के शाही स्नान के साथ ही महाकुंभ का समापन हो गया. अब कथित तौर पर संगम के तट पर बड़ी संख्या में उमड़े कछुओं का एक वीडियो वायरल हो गया है. कई लोग ऐसा कह रहे हैं कि प्रयागराज में महाकुंभ खत्म होते ही ये कछुए नदी किनारे इकट्ठा हो गए हैं. वीडियो में एक शख्स बोल रहा है, “कुंभ मेला खत्म होने के बाद गंगा नदी के किनारे लाखों की तादाद में कछुओं की भीड़ खुलेआम घूमती हुई दिखाई दी." प्रयागराज के अलावा, कुछ लोग इस वीडियो को बिहार का बता कर भी शेयर कर रहे हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    3 min
  • बुर्का पहनी महिला से छेड़छाड़ करने के बाद पिटता शख्स कौन है?: फैक्ट चेक
    एक आदमी का कॉलर पकड़ कर उसपर थप्पड़ बरसाती महिला का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर बहुत वायरल है. मार खाते हुए ये आदमी बार-बार बुर्का पहनी इस महिला से माफी मांगता है और कहता है कि वो दोबारा ये गलती नहीं दोहराएगा. वीडियो शेयर करने वाले यूजर्स की मानें तो ये घटना कानपुर के बेकनगंज की है और मार खाता शख्स हिंदू है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    3 min
  • चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी मनाया जश्न?: फैक्ट चेक
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत से मैच हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की खूब आलोचना हो रही है. लगातार दो मैच हारने के बाद पाकिस्तान अब टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुका है. इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक कमरे में स्पोर्ट्स जर्सी पहने बैठे कुछ लोगों से कह रहे हैं कि ऐसे ताली बजाओ मानो हम चैंपियन हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग रिजवान पर तंज कस रहे हैं और इसे भारत से मिली हार के बाद का बता रहे हैं. क्या है इसकी सच्चाई सुनिए ‘फैक्ट चेक’ पॉडकास्ट में.
    4 min
  • भारत-पाक मैच के बाद रेखा गुप्ता ने केजरीवाल पर कसा तंज? वायरल पोस्ट का सच: फैक्ट चेक
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी हार मिली. इस मैच के बाद कुछ लोग एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की आलोचना कर रहे हैं. स्क्रीनशॉट में रेखा गुप्ता नाम के एक एक्स अकाउंट का पोस्ट है जिसमें मैच को लेकर अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा गया है. इसमें लिखा है, “केजरीवाल जी ने जो पटाखे पाकिस्तान की जीत पर फोड़ने के लिए रखे थे वह व्यर्थ हो गए.” कुछ यूजर्स इस पोस्ट को दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता के अकाउंट का मान कर शेयर कर रहे हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners