Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • फ्रांस में 'छावा' की रिलीज पर मुसलमानों का उपद्रव? वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    छत्रपति संभाजी महाराज और मुगल शासक औरंगजेब को लेकर बनी फिल्म ‘छावा’ पर खूब विवाद हुआ है. जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट हो चुकी है, वहीं नागपुर में पिछले दिनों हुई हिंसा के तार भी इससे जोड़े जा रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिये दावा किया जा रहा है कि फ्रांस की राजधानी पेरिस में ‘छावा’ की रिलीज का विरोध करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दंगे किए. वीडियो में सड़क पर खड़ी पुलिस की गाड़ी पर काले कपड़े पहने कुछ लोग हमला करते हुए दिख रहे हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • नौकरी के बहाने हिंदू लड़कियों को अरब देशों में बेचा जा रहा? वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    दिल्ली में एक खास समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोग विदेशी कॉल सेंटर में नौकरी दिलाने के बहाने हिंदू महिलाओं को अपनी कंसल्टेंसी में बुलाते हैं और फिर धोखे से उन्हें अरब देशों में बेच देते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ ये चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है. वीडियो में एक फ्लैट में घुसकर एक आदमी को एक दूसरे युवक की पिटाई करते देखा जा सकता है. पीट रहे आदमी के साथ एक महिला भी है जो बता रही है कि इस फ्लैट में लड़कियों के साथ गलत काम होते हैं. आदमी भी युवक से पीटते हुए पूछ रहा कि उसने लड़कियों का कहां छुपा रखा है. इसके बाद ढूंढते हुए दो लड़कियां एक अलमारी में बंद मिलती हैं. वो बताती हैं कि ये लड़का उनसे गलत काम करवाता है. सुनिए क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    3 min
  • लखनऊ पुलिस ने पीट-पीटकर ई-रिक्शा चालक को मार डाला? वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि लखनऊ में एक मुस्लिम ई-रिक्शा चालक को पुलिस ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. वीडियो में कुछ पुलिसवाले एक बेसुध आदमी को कंधे पर लादकर ले जा रहे हैं. आसपास काफी भीड़ भी नजर आ रही है. वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग लिख रहे हैं, “भारत में मुसलमान होना गुनाह है? लखनऊ में अभी निशातगंज चौराहे के पास रोज़गार मुस्लिम ई रिक्शा चालक को पुलिस के द्वारा मारा गया है जिससे तुरंत सड़क पर ही उसकी मौत हो गयी." क्या है इस घटना की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    3 min
  • वायरल वीडियो में बच्चे को बेतरह पीटने की घटना का सच क्या है: फैक्ट चेक
    एक बच्चे को बेरहमी से पीटते आदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. सफेद धोती और टीशर्ट पहना ये शख्स पहले बच्चे को कई थप्पड़ मारता है. उसके बाद बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक देता है और फिर बर्बरता के साथ उसके पैरों पर डंडा मारने लगता है. वहीं, कुछ बच्चे पास खड़े होकर ये पूरी घटना देखते रहते हैं. लोगों की मानें तो ये वीडियो हरिद्वार के एक अनाथ आश्रम का है, जहां एक बच्चे के साथ इस तरह बर्बरता हुई. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • अहमदाबाद में होली से पहले आतंक मचाने वाले उपद्रवी कौन हैं?: फैक्ट चेक
    होली से एक दिन पहले 13 मार्च की रात को अहमदाबाद में उपद्रवियों की भीड़ ने सड़क पर आतंक मचाया था. उन्होंने राह चलते लोगों पर रॉड से हमला किया और गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की. अब इसी मामले से जोड़ते हुए कुछ लोगों की पिटाई करते पुलिस वालों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इसे शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि होली से ठीक पहले अहमदाबाद की सड़क पर आतंक मचाने वाले लोग मुस्लिम समुदाय के थे. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • बेटी से छेड़छाड़ के विरोध पर पिता की हत्या, हाथरस की इस घटना का सच क्या: फैक्ट चेक
    एक रोती हुई लड़की का विचलित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. कई लोगों का दावा है कि ये घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई है. इस वीडियो में लड़की रोते हुए बता रही है कि उसे एक लड़का छेड़ता था. उसके खिलाफ लड़की के पिता ने पुलिस में केस दर्ज करवा दिया. इसके बाद खुन्नस में आरोपी ने उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. क्या है इस घटना की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    3 min
  • मस्जिद जैसे ढांचे पर बुलडोज़र एक्शन के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल है. इसमें मस्जिद जैसे दिख रहे एक ढांचे को बुलडोजर से गिराते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर करने वाने वालों का कहना है कि ये घटना उत्तराखंड की है. वीडियो को शेयर करते हुए एक फेसबुक यूजर ने लिखा है, "देवभूमि उत्तराखंड से सुकून वाला विडियो प्राप्त हुआ." क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • सपा के राज में यूपी पुलिस इफ्तार पार्टी में खाना परोसती थी?: फैक्ट चेक
    बुर्का पहनी बच्चियों और महिलाओं को खाना परोसते पुलिसकर्मियों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. वीडियो किसी समारोह का लग रहा है, जहां पुलिस की वर्दी पहने कुछ लोग हाथों में खाने की प्लेटें पकड़े हुए हैं और एक कतार में कुर्सियों पर बैठे बच्चों को खाना दे रहे हैं. इसे शेयर कर रहे यूजर्स के मुताबिक ये वीडियो उत्तर प्रदेश का है, जहां पूर्व सीएम अखिलेश यादव के कार्यकाल के दौरान यूपी पुलिस को इफ्तार पार्टी में खाना परोसना पड़ा था. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • बीमार बच्चों की तस्वीरें वायरल कर मुनाफ़ाखोरी करने वाले गिद्ध?: फैक्ट चेक
    अस्पताल के बिस्तर पर लेटे गंभीर रूप से बीमार बच्चों की तस्वीरें आप सोशल मीडिया पर अक्सर देखते हैं. ऐसी तस्वीरों को देखकर आपके अंदर भले ही संवेदना जागती हो, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके लिए ये तस्वीरें कमाई का जरिया हैं. वो इनके लिए मदद मांगते हैं और डोनेशन में मिले पैसे हड़प जाते हैं. सुनिए पड़ताल 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    9 min
  • चैंपियंस ट्रॉफी में इंडिया की जीत पर अफ़ग़ानिस्तान में मना ज़ोरदार जश्न?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि अफगानिस्तान में भी लोगों ने सड़क पर उतरकर भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत का जश्न मनाया. वायरल हो रहे इस वीडियो में कई अलग-अलग क्लिप्स मौजूद हैं, जिनमें लोगों को सड़क पर आतिशबाजी करते, नाचते-झूमते देखा जा सकता है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    3 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners