Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • अलीगढ़ में दामाद संग फ़रार हुई महिला की बेटी के वायरल इंटरव्यू का सच: फैक्ट चेक
    उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की एक घटना पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है, जिसमें एक सास अपने दामाद के साथ फ़रार हो गई. अब इसी घटना के संदर्भ में एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक लड़की कहती हुई दिखती है कि जब उसका मंगेतर उसके घर आता था, तो उसकी मां खुद तो लिपस्टिक, क्रीम वगैरह लगाकर तैयार हो जाती थी. लेकिन, उसे मेकअप नहीं करने देती थी. इसी लड़की के इंटरव्यू के और भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिन्हें हजारों लोग अलीगढ़ की घटना से जोड़कर शेयर कर चुके हैं. मगर इनकी सच्चाई क्या है, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • नावों पर सवार होकर बंगाल में घुसे बांग्लादेशी मुसलमान? वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक
    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में हुई हालिया हिंसा में बांग्लादेशी अपराधियों का हाथ होने का आरोप लगाया है. साथ ही, बंगाल में उन इन लोगों की घुसपैठ करवाने के लिए बीजेपी और बीएसएफ को जिम्मेदार ठहराया है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें बड़ी तादाद में मुसलमानों को नावों पर सवार होते देखा जा सकता है. वीडियो के साथ यह धारणा फैलाई जा रही है कि ये मुस्लिम लोग बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से घुसपैठ कर रहे हैं. इसके साथ बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग भी की जा रही है. क्या है इस वीडियो की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद जिबली ट्रेंड का इस्तेमाल नफ़रत फैलाने में हुआ?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर इन दिनों 'जिबली ट्रेंड' का ज़ोर है. लोग अपना, अपने पालतू जानवरों और अपने परिवार की प्यारी कार्टून जैसी तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं. इस बीच वक़्फ़ संशोधन क़ानून पास होने के बाद पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई. इस घटना से जुड़ी कई जिबली-स्टाइल की तस्वीरें अचानक सोशल मीडिया पर दिखने लगीं. ऑनलाइन शेयर की जा रही इन तस्वीरों में लोग धार्मिक झंडे और हथियार लिए हुए नज़र आते हैं. क्या है पूरा मामला और इसके पीछे का मक़सद क्या है, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    8 min
  • मुर्शिदाबाद में हिंदू परिवार की हत्या के वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक
    पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुई हिंसा के बीच, मुर्शिदाबाद के रहने वाले एक परिवार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. फोटो  में एक सफेद शर्ट पहने हुए आदमी, लाल साड़ी पहने हुए महिला और एक बच्चा शामिल हैं. इसे शेयर करने वालों की मानें तो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रहने वाले इस हिन्दू परिवार को वक़्फ़ क़ानून को लेकर हुई हिंसा के दौरान मुसलमानों की भीड़ ने मार डाला. क्या है इस घटना की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • मुस्लिम लड़की का बुर्का खींचने वाले लोग कौन हैं? वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    एक लड़की को घेरकर उसका बुर्का खींचते हुए कुछ लोगों का विचलित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. लड़की काफी डरी हुई लग रही है और चीख रही है. लेकिन उसे घेरकर खड़े लड़के लगातार उसे परेशान करते नज़र आ रहे हैं. कुछ लोग अपने फोन से इस घटना का वीडियो भी बनाते दिख रहे हैं. वहीं इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की है और इसमें जो युवक, लड़की का बुर्का खींचता दिख रहा है, वो हिंदू है. क्या है इस घटना का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • हाथ में बंदूक लेकर सड़क पर टहलते शख्स के वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक़्फ़ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 11 अप्रैल को भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक शख्स सिर पर हेलमेट और मुंह पर मास्क लगाए, हाथ में बंदूक लेकर सड़क पर चहलकदमी कर रहा है. पीछे लोगों की आवाजों के बीच गोली भी चलती हुई भी सुनाई दे रही है. इस शख्स के अलावा कुछ और लोग भी हाथ में डंडे लेकर इधर-उधर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. लोगों की मानें तो ये वीडियो पश्चिम बंगाल का है और हाथ में बंदूक पकड़े हुए ये शख्स मुसलमान है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • मुस्लिम आदमी की टोपी छीनते बाइक सवार बदमाशों के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    एक मुस्लिम आदमी के सिर से सफेद टोपी छीनकर भागते बाइक सवार लड़कों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले शेयर किया जा रहा है. वीडियो में मुंह पर कपड़ा बांधे दो लड़के एक बाइक से जाते दिख रहे हैं. रास्ते में एक मुसलमान आदमी को देखकर वो बाइक रोकते हैं और पीछे बैठा लड़का उसकी सफेद टोपी छीनने की कोशिश करने लगता है. वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि एक मुस्लिम आदमी की टोपी चुराने वाले हिन्दू बाइक सवार को एक दूसरे मुस्लिम ने सबक सिखा दिया. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    3 min
  • वक़्फ़ बिल के ख़िलाफ़ प्रियंका गांधी ने किया धरना प्रदर्शन? वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक
    कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने हाल ही में बने वक़्फ़ संशोधन क़ानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी इस कानून को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह धर्म की स्वतंत्रता और भारतीय संविधान पर सीधा प्रहार है. इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर कुछ लोगों के साथ बैठकर विरोध करती नज़र आ रही हैं. वीडियो में महिला पुलिसकर्मी भीड़ को संभालने की कोशिश करती दिख रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि प्रियंका गांधी यह प्रदर्शन वक़्फ़ क़ानून/बिल के खिलाफ कर रही थीं. क्या है इसकी असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • राणा सांगा विवाद को लेकर MP में लगे 'गोली मारो...' जैसे नारे?: फैक्ट चेक
    राणा सांगा पर समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन की विवादित टिप्पणी के बाद 'गोली मारो सालों को' के नारे लगाती भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में लोगों की भारी भीड़ किसी सड़क से गुजरते हुए नारेबाजी कर रही है. वहीं, सड़क किनारे खड़े कुछ लोग अपने फोन से वीडियो बना रहे हैं. वीडियो के अंदर लिखा है, "राणा सांगा के सम्मान के लिए क्षत्रिय बंधु मध्यप्रदेश". कई लोग इस वीडियो को मध्य प्रदेश में राणा सांगा विवाद को लेकर निकाली गई रैली का समझ रहे हैं और 'राजपूताना एकता जिंदाबाद' जैसे कमेंट कर रहे हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • मुस्लिम एसपी ने पुजारी पर लाठियां चलवाईं… रीवा के इस घटना की सच्चाई क्या है?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें खूब घूम रही हैं हो रही हैं, जिनमें एक पुलिसकर्मी एक भगवा वस्त्रधारी व्यक्ति को, जो किसी हिंदू धार्मिक स्थल पर मौजूद दिखता है, डंडे से मारते हुए नजर आ रहा है. इन तस्वीरों को देखकर लोग नाराज़गी जता रहे हैं और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को टैग कर इस घटना पर ध्यान देने और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, क्या है पूरी कहानी सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में
    4 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners