Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • वक़्फ़ संशोधन कानून के तहत यूपी में सील होने लगे मदरसे? जानिए सच: फैक्ट चेक
    राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद 5 अप्रैल को वक़्फ़ संशोधन बिल कानून बन गया है. सरकार का कहना है कि ये कानून, वक़्फ़ संपत्तियों के प्रबंधन और प्रशासन में सुधार करने के मकसद से बनाया गया है. लेकिन कई मुस्लिम संगठन इसे लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि वक़्फ़ क़ानून के तहत कार्रवाई शुरू हो चुकी है और उत्तर प्रदेश में मदरसों को सील किया जा रहा है. वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों के साथ कुछ अधिकारियों को किसी कैंपस में घुसते हुए देखा जा सकता है. यहां एक ऑफिस बना है, जिसके गेट पर खड़े किसी बुजुर्ग मुस्लिम से एक व्यक्ति बोल रहा है कि मदरसे को सील किया जा रहा है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • वक़्फ़ संशोधन कानून के खिलाफ वकीलों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया?: फैक्ट चेक
    संसद से पास होने और फिर राष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद वक्फ संशोधन बिल अब कानून बन चुका है. इसके विरोध में देश के कई हिस्सों में मुसलमान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन क्या इस विरोध प्रदर्शन में अब देश के वकील भी शामिल हो गए हैं? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के जरिए कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है, जिसमें सड़क पर भारी तादाद में मौजूद वकीलों को सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते देखा जा सकता है. क्या है इस वीडियो की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • वक्फ संशोधन बिल का विरोध का कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज?: फैक्ट चेक
    केंद्र सरकार ने 2 अप्रैल को लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल 2024 पेश कर दिया. सरकार का कहना है कि ये विधेयक वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और प्रशासन में सुधार करने के मकसद से लाया गया है. वहीं समाजवादी पार्टी सहित तमाम विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर पुलिस लाठीचार्ज का एक वीडियो वायरल होने लगा है. वीडियो के साथ तंज करते हुए दावा किया जा रहा है कि वक्फ बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीट दिया. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • रियलिटी शो 'सुपरस्टार 3' के विजेता सिंगर आविर्भाव की मौत से जुड़े दावे का सच: फैक्ट चेक
    क्या टीवी रियलिटी शो 'सुपरस्टार 3' के विजेता सिंगर आविर्भाव की मौत हो गई है? केरल के इस चाइल्ड सिंगर की माला पहनाई हुई फोटो शेयर करते हुए ऐसा दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें उनकी अंतिम यात्रा की बताकर शेयर की जा रही है. इस ख़बर के साथ सिंगर नेहा कक्कड़ की रोती हुई फोटो भी लगी है. सोशल मीडिया पर इस दावे से जुड़े पोस्ट को लाखों बार देखा जा चुका है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • राणा सांगा विवाद को लेकर सड़क पर उतरे राजपूतों ने पुलिस को खदेड़ा?: फैक्ट चेक
    हाल ही में यूपी से समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने संसद में मेवाड़ के राजपूत शासक राणा सांगा को गद्दार बोल दिया था. उनके इस बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया. इससे राजपूत समाज खासा नाराज है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है, जिसमें किसी ब्रिज पर भारी भीड़, पुलिसकर्मियों की टीम को खदेड़ती दिख रही है. इस वीडियो के साथ दावा हो रहा है कि महाराणा सांगा के सम्मान में राजपूत समाज के लोग मैदान में उतर आए हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • सपा नेता की पिटाई का वीडियो वायरल, राणा सांगा विवाद से है कनेक्शन?: फैक्ट चेक
    औरंगजेब के बाद अब मेवाड़ के राजपूत शासक रहे राणा सांगा को लेकर इतिहास से जुड़ा नया विवाद शुरू हो गया है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें कुछ लोग मिलकर एक आदमी को पीटते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी भी देखे जा सकते हैं. कहा जा रहा है कि राणा सांगा के सम्मान में विश्व हिन्दू परिषद के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन तभी महेंद्र यादव नाम के एक सपा नेता की गुंडागर्दी के चलते पिटाई कर दी गई. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • एकनाथ शिंदे को लेकर संजय निरुपम के दिए बयानों का सच क्या है?: फैक्ट चेक
    कमेडियन कुणाल कामरा को लेकर चल रहे विवाद के बीच, शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम के दो अलग-अलग बयानों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसे शेयर करते हुए कई लोग तंज कस रहे हैं कि जब संजय कांग्रेस में थे तो कहा करते थे कि एकनाथ शिंदे के बेटे के माथे पर 'मेरा बाप गद्दार है' लिखवा देना चाहिए. वहीं, अब उनके सुर पूरी तरह बदल चुके हैं और वो कुणाल कामरा के बारे में कह रहे हैं कि किसी को गद्दार कहना मजाक नहीं है और अगर कोई ऐसा कहेगा तो वो बर्दाश्त नहीं करेंगे. क्या है इन वायरल वीडियोज़ का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • किचन में महिला को बेरहमी से पीट रहे आदमी के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    एक महिला के साथ मारपीट कर रहे आदमी का विचलित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. कुछ लोगों का कहना है कि ये घटना भारत में हुई है. इसमें एक व्यक्ति, महिला के बाल पकड़कर उसे खींचता हुआ दिखता है. इस दौरान एक छोटी बच्ची भी नजर आती है. वो रोते हुए हाथ जोड़ती है, लेकिन आदमी, महिला को घसीटकर किचन में ले जाता है और वहां उसके साथ बुरी तरह मारपीट करता है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है- अब तो ऐसा लगता है भारत में ये मारने मराने का ट्रैंड चल रहा है. क्या है इसकी हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    3 min
  • मां के साथ निकाह-हलाला करने का फतवा जारी करने वाले मौलाना की पिटाई?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सफेद टोपी पहने एक आदमी को महिला चप्पल से पीटती हुई नजर आ रही है. लोगों का दावा है कि इस महिला के शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया, जिसके बाद पंचायत में मौलवी ने महिला का निकाह उसके सगे बेटे से करवा दिया. दावे के मुताबिक, मौलाना ने महिला के बेटे के साथ उसका हलाला करवाने का फतवा भी जारी कर दिया. लेकिन महिला बहादुर निकली और उसने सरेआम मौलवी की पिटाई कर दी. वीडियो में मुस्लिम समुदाय के कुछ और लोग भी दिख रहे हैं जो महिला को रोकने की कोशिश कर रहे हैं. क्या है इस घटना की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • संभल में मुस्लिमों ने नहीं किया हिंदू श्रद्धालुओं पर हमला? वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    संभल में पिछले साल नवंबर में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद से यूपी का ये ज़िला लगातार सुर्ख़ियों में है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि संभल में मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर मुस्लिमों ने हमला कर दिया. वीडियो में बीच सड़क पर कुछ लोगों के बीच बुरी तरह मारपीट होती दिख रही है. ये लोग एक-दूसरे को लाठी से पीट रहे हैं. पास में एक बस भी खड़ी दिख रही है. वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा है - संभल में फिर दंगाइये बाहर निकले...माँ पूर्णगिरी जा रही बस पर संभल में हमला...क्या है इस घटना की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners