Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • रेखा गुप्ता ने दिल्ली की सीएम बनते ही खरीद ली 50 लाख की कार?: फैक्ट चेक
    दिल्ली में ‘शीशमहल’ को लेकर अरविंद केजरीवाल को घेरने वाली रेखा गुप्ता ने क्या अब खुद सीएम बनने के बाद 50 लाख की लग्जरी कार खरीद ली है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो इसी दावे के साथ खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में काले रंग की एक चमचमाती कार देखी जा सकती है जिस पर दिल्ली के नंबर ‘DL11CM0001’ की प्लेट लगी है. वीडियो को शेयर करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स लिख रहे हैं कि रेखा गुप्ता ने कहा था कि वो ‘शीशमहल’ में नहीं जाएंगी, लेकिन सीएम बनते ही उन्होंने टैक्स पेयर्स के पैसे से अपने लिए 50 लाख की कार खरीद ली. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • महाकुंभ के नाम पर महिलाओं के नहाने के वीडियो बिक रहे, पूरे मामले की पड़ताल: फैक्ट चेक
    सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रयागराज महाकुंभ में अब तक 50 करोड़ से ज्यादा लोग डुबकी लगा चुके हैं. हर दिन लाखों लोग इस आयोजन का हिस्सा बनने जा रहे हैं और हर हाथ में मोबाइल है. ऐसे में कौन किसकी फोटो ले रहा है, किसका वीडियो बना रहा है, इसका हिसाब रखना आसान नहीं है. इस बीच सोशल मीडिया पर अचानक महिलाओं के नहाते हुए वीडियो और तस्वीरों की बाढ़-सी आ गई है. इनमें जानबूझकर महिलाओं के निजी अंगों पर फोकस किया गया है. ऐसे वीडियो खरीदने के लिए रेटकार्ड जारी कर दिए गए हैं. कैसे चल रहा ये गंदा खेल और इन वीडियो की असलियत क्या है, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    10 min
  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की भगदड़ का बताकर वायरल हो रहे वीडियो का सच क्या है?: फैक्ट चेक
    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ से जोड़कर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में सैकड़ों लोगों की भीड़ को धक्का मुक्की करते हुए देखा जा सकता है. पास में कुछ पुलिसकर्मी भी खड़े दिख रहे हैं.वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ का वीडियो है. साथ ही ये भी कहा गया है कि इस भगदड़ में 500 लोगों की मौत हुई है. क्या है इस वीडियो का सच सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में.
    4 min
  • महाकुंभ में 144 साल में पहली बार बृहस्पति, शनि, सूर्य और चंद्रमा एक कतार में दिखे?: फैक्ट चेक
    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान का दावा किया जा रहा है. हाल ही में वायरल हुई एक तस्वीर को महाकुंभ से जोड़कर एक दुर्लभ खगोलीय घटना बताया जा रहा है. वायरल तस्वीर रात के वक्त की लगती है. तस्वीर में एक अर्ध चंद्रमा दिखाई दे रहा है जिसकी परछाईं किसी नदी के ऊपर नजर आ रही है और आसमान में एक साथ कई तारानुमा आकृतियाँ भी दिख रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि ये दृश्य महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में देखा गया. लोग ये भी दावा कर रहे हैं कि 144 साल में पहली बार बृहस्पति, शनि, सूर्य और चंद्रमा एक पंक्ति में देखे गये हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • प्रयागराज में लड़की के साथ हुआ गैंगरेप? वायरल दावे का सच जानिए: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो सैकड़ों लोग शेयर कर चुके हैं जिसमें एक महिला को रोते हुए मीडियाकर्मियों से बात करते देखा जा सकता है. महिला के रोने का कारण ठीक से समझ नहीं आता, लेकिन ऐसा लगता है कि वो बता रही हैं कि तीन दिन से उनकी लड़की गायब है. वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- "रोज 7-8 लड़के आते हैं और हमारे घरों के बाहर खड़े रहते हैं, वे एक लड़की को उठाते हैं और उसके साथ सामूहिक बलात्कार करते हैं. पुलिस अधिकारी ठाकुर है, वो एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर देता है क्योंकि आरोपी उसी समुदाय से हैं. यह घटना फिल्म की नहीं बल्कि राम राज्य यूपी के प्रयागराज की है." क्या है इस मामले की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • विधायक की गाड़ी रोकने पर पुलिसवाले को सीनियर ने हड़काया?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर एक पुलिस वाला, विधायक की गाड़ी को इसलिए रोक लेता है क्योंकि उसकी गाड़ी के सारे शीशे काले होते हैं और गाड़ी में हथियार होते हैं. वीडियो में विधायक, सीनियर अफसर से भी उस पुलिस वाले के ऊपर दबाव डलवाने की कोशिश करता है लेकिन पुलिस वाला अपने सीनियर अधिकारी के दबाव में नहीं आता और विधायक की गाड़ी को नहीं जाने देता. इस वीडियो को कई लोग सच मानकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. मगर इसकी हक़ीक़त क्या है, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    3 min
  • दिल्ली में यमुना आरती को BJP की जीत से क्यों जोड़ा जा रहा?: फैक्ट चेक
    दिल्ली चुनाव में यमुना की सफाई एक बड़ा मुद्दा था जिसको लेकर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर कई बार निशाना साधा गया था. लेकिन क्या दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद से ही यमुना आरती होनी शुरू हो गई है? सोशल मीडिया पर आरती का एक वीडियो शेयर करते हुए कई लोग यही दावा कर रहे हैं. वीडियो को सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि “दिल्ली वाले देखो आपके एक वोट का कमाल दिल्ली में बीजेपी सरकार आते ही कश्मीरी गेट स्थित यमुना घाट पर मां यमुना जी की आरती शुरू हो गई है. ये प्रधानमंत्री मोदीजी का ही संकल्प है, जिसे वो यमुना रिवरफ्रंट के रूप में पूर्ण करेंगे, जय मां यमुना जी”. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • रोते हुए रणवीर इलाहाबादिया के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में विवादित टिप्पणी देने के बाद उनके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. इस बीच सोशल मीडिया पर रणवीर इलाहाबादिया का एक वीडियो वायरल है वो जिसमें वो रोते हुए बोल रहे हैं कि उन्हें पछतावा हो रहा कि उनकी वजह से पूरा काम बंद हो गया. वीडियो में आगे वो कहते हैं कि पूरी टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. इस वीडियो में वो गाली भी दे रहे हैं. वीडियो शेयर करने वाले यूजर्स का दावा है कि ये इलाहाबादिया का ताज़ा वीडियो है जो उन्होंने विवाद होने के बाद बनाया है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    3 min
  • पिंजरे में बंद टाइगर ने पकड़ी मासूम की टी-शर्ट, वायरल वीडियो की असलियत: फैक्ट चेक
    'मेरी टी-शर्ट छोड़ दे, मम्मा डांटेंगी'- पिंजरे में बंद टाइगर से ये रिक्वेस्ट करते मासूम बच्चे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. कई लोग इसे भारत के चिड़ियाघर का वाकया बता रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो बनाने वाले शख्स के ख़िलाफ़ नाराजगी जताते हुए कह रहे हैं कि उसे बच्चे की मदद करने के बदले रील बनाना ज्यादा जरूरी लगा. वहीं कुछ लोग इस असंवेदनशील व्यक्ति के खिलाफ FIR की मांग कर रहे हैं. मगर क्या है इस वीडियो की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • दिल्ली में BJP की जीत पर PM मोदी को बधाई देने पहुंचे भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्डा?: फैक्ट चेक
    दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पीएम मोदी को बधाई देने पहुंचे? सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके जरिए ये दावा किया जा रहा है. साथ में ये भी कहा जा रहा है कि भूपेंद्र हुड्डा के बेटे और रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी उनके साथ थे. लोग ये कयास भी लगा रहे हैं कि अब कहीं हुड्डा भी बीजेपी में शामिल न हो जाएं. जानिए इस वीडियो की सच्चाई 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    7 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners