Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • आयरलैंड दौरे के लिए सूर्यकुमार यादव को बनाया गया टीम इंडिया का कप्तान?: फैक्ट चेक
    वेस्ट इंडीज दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड के खिलाफ तीन T-20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है. ऐसे में अब कुछ लोग कह रहे हैं कि आयरलैंड दौरे के लिए बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का कप्तान चुना गया है. ‘न्यूज नेशन’ वेबसाइट सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ये बात कही है कि सूर्यकुमार यादव आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. न्यूज नेशन’ के पोस्ट को ट्विटर और फेसबुक पर कई लोग शेयर कर चुके हैं. सुनिए सच फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • दाल पर जमा होने वाली झाग को लेकर क्या अफ़वाह फैलाई जा रही है?: फैक्ट चेक
    प्रोटीन से भरपूर दालें हमारे खाने का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. प्रोटीन के अलावा इसमें विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर्स भी मौजूद होते हैं. लेकिन दालों को लेकर सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला दावा वायरल हो रहा है.  कहा जा रहा है कि अगर दाल को सही तरीके से न पकाया जाए, तो ये इससे शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है जिसके कई नुकसान हैं. इंटरनेट पर ऐसी कई मीडिया रिपोर्ट्स भी मौजूद हैं जो दाल को "गलत तरीके से पकाने" के खिलाफ लोगों को आगाह करती हैं. वायरल दावे में कहा जा रहा है कि दाल उबालते समय ऊपर जमा होने वाली झाग की परत को हटाना बेहद जरूरी है. नहीं तो इससे शरीर में यूरिक ऐसिड की मात्रा बढ़ जाती है. सुनिए सच फैक्ट चेक पॉडकास्ट
    4 min
  • चीन में स्कूटर उड़ा ले गया तूफ़ान डोक्सुरी?: फैक्ट चेक
    तेज़ हवाओं के कारण एक स्कूटर के उड़ जाने का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. कथित तौर पर दावा किया जा रहा है कि यह हाल ही में चीन में आए टाइफून डोक्सुरी के दौरान हुआ था. 28 जुलाई को भारी बारिश और तेज़ हवा के झोंकों के साथ तूफ़ान ने चीन में दस्तक दी. चक्रवात के कारण रिकॉर्ड बारिश होने के बाद हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • 500 रुपये के नोट में 'स्टार' इसके नकली होने का संकेत?: फैक्ट चेक
    500 रुपये के नोट से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें 500 के नोट की एक फोटो दिख रही है, जिसके सीरियल नंबर के बीच में स्टार चिह्न (*) बना हुआ है. इस फोटो को शेयर करने वाले लोग लिख रहे हैं कि पिछले दो-तीन दिनों से स्टार चिह्न वाले 500 रुपये के नकली नोट बाजार में आ गए हैं. साथ ही दावा किया जा रहा कि 'इंडसइंड बैंक' ने ऐसे नोटों को वापस लौटाया है. लोग इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा फैलाने की अपील कर रहे हैं जिससे जनता में जागरूकता फैले. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • उत्तर प्रदेश में चंद्रयान-3 का हिस्सा गिरने के दावे का सच: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि चंद्रयान-3 का एक हिस्सा हाल ही में उत्तर प्रदेश में गिरा है. अपनी बात को साबित करने के लिए वो एक वीडियो शेयर कर रहे हैं. वीडियो में एक ट्रक पर हवाई जहाज के पंख जैसी दिखने वाली कोई चीज लदी हुई नजर आती है. ये ट्रक किसी एलिवेटेड रोड के ऊपर से गुजर रहा है. जहाज के पंख जैसी इस चीज को कई सोशल मीडिया यूजर चंद्रयान-3 का एक हिस्सा बता रहे हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • जलती हुई चिता नदी में बह जाने के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    इस साल अलग-अलग राज्यों में आई बाढ़ के दौरान ऐसे कई वीडियो सामने आए जिनमें कारें, मवेशी और गैस सिलेंडर वगैरह बहते दिखाई दे रहे हैं. और अब, एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें बाढ़ के सैलाब में एक जलती हुई चिता बहती दिख रही है. इस वीडियो में दिखाई देता है कि किसी नदी पर एक चिता जल रही है. धीरे-धीरे नदी के पानी का बहाव तेज होता जाता है.  अफरातफरी और चीख-पुकार मच जाती है. लोग किनारे की तरफ भागते हैं. पानी का बहाव इतना तेज हो जाता है कि वो जलती हुई चिता को बहा ले जाता है. कुछ सोशल मीडिया यूजर इसे '#LatestNews' जैसे हैशटैग्स के साथ शेयर कर रहे हैं जिसके चलते कई लोग इसे हाल-फिलहाल की घटना समझ रहे हैं. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक में.
    4 min
  • धरने पर बैठे ‘आप’ सांसद संजय सिंह की फोटो के साथ क्या छेड़छाड़ की गई है?: फैक्ट चेक
    ‘आम आदमी पार्टी’ (आप) के सांसद संजय सिंह को राज्यसभा से पूरे मॉनसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है. उन पर सदन की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप है. निलंबित होने के बाद संजय विरोध जताने के लिए संसद के बाहर ही धरने पर बैठ गए.अब इस धरने से जोड़कर संजय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है. इस तस्वीर में वो महात्मा गांधी की एक मूर्ति के सामने सफेद कुर्ते-पजामे में बैठे नजर आ रहे हैं. गौर करने वाली बात ये है कि इसमें उनके सामने एक भूरे रंग के पेय पदार्थ से भरा गिलास और एक कटोरी में चिप्स रखे हैं. क्या है इस तस्वीर की सच्चाई सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • नेपाल में भारतीय न्यूज चैनलों पर लगे बैन के दावे का सच क्या है?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि नेपाल ने 'डीडी न्यूज' के अलावा सभी भारतीय चैनलों पर रोक लगा दी है. फेसबुक और ट्विटर पर ये दावा काफी वायरल है. इसमें लिखा है, “नेपाल ने DD न्यूज़ को छोड़कर सारे भारतीय चैनल्स को बैन किया... डंके की चोट से परेशान हो गया था नेपाल''. क्या है इस दावे की सच्चाई सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • प्रियंका गांधी की ग्वालियर रैली में खाली पड़ी रही कुर्सियां?: फैक्ट चेक
    मध्यप्रदेश में खोई हुई सत्ता को वापस पाने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है. इसी के मद्देनजर 21 जुलाई, 2023 को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एमपी के ग्वालियर में ‘जन आक्रोश महारैली’ को संबोधित किया. इस रैली के बाद से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि प्रियंका गांधी की रैली से लोग नदारद रहे और कुर्सियां खाली पड़ी रहीं, जिससे पता लगता है कि ग्वालियर की जनता ने उन्हें नकार दिया है. ये दावा रैली के वीडियो के जरिए किया जा रहा है. तो क्या है इस वायरल दावे का सच, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर बागेश्वर धाम गए?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसा कह रहे हैं कि बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर हाल ही में बागेश्वर धाम गए. ऐसा कहने वाले लोग सबूत के तौर पर एक वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसमें वो कहते हैं, हमारी शूटिंग आज बंद रखी है हमने. मैंने कहा, नहीं, जाना है, क्योंकि ये बात करने का मौका मिलेगा मुझे. वीडियो में कई जगह बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री दिखाई देते हैं. अंत में वीडियो में कोई कहता है, "बाबा धीरेंद्र शास्त्री से मिलने के लिए बड़े-बड़े सेलिब्रिटी यहां तक कि पीएम नरेंद्र मोदी तक अपनी हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं. बाबाजी जो बोलते हैं दिन दहाड़े बोलते हैं जिससे उनके पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ती जा रही है. जिनसे मिलने के लिए सुपरस्टार नाना पाटेकर भी बागेश्वरधाम पहुंचे. क्या है इस वीडियो का सच सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners