Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • ज्योति मौर्य के पति के लिए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने उठाई आवाज़?: फैक्ट चेक
    बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्य को लेकर रोज़ कुछ न कुछ दावे हो रहे हैं. इस बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का एक वीडियो वायरल है जिसमें वो सफाईकर्मियों को लेकर बयान देते नज़र आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस वीडियो के साथ दावा कर रहे हैं बीजेपी सांसद ज्योति मौर्य के सफाईकर्मी पति आलोक मौर्य के समर्थन में उतर आए हैं. क्या है इस दावे की हक़ीक़त, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में. .
    6 min
  • गले तक पानी में डूबे युवाओं के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    दिल्ली में यमुना का स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन यहां की कई सड़कें अभी भी जलमग्न हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें तीन युवक एक कमरे में भरे पानी में फंसे दिख रहे हैं. पानी की गहराई इतनी ज्यादा है कि वो गले तक डूबे हुए हैं. वीडियो में तीनों युवक बाढ़ की स्थिति पर जोर-जोर से ठहाके लगाते हुए कहते हैं, "हे प्रभु, हे हरिराम कृष्ण जगन्नाथ प्रेमानंद, ये क्या हुआ! गले तक पानी आ गया. गमछा भी खुल गया मेरा." क्या है इस वीडियो का सच सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • ज्योति मौर्य के सुसाइड की अफ़वाह कैसे फैली?: फैक्ट चेक
    बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्य के बारे में लगातार फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं. और अब कुछ लोग उनकी फूल-माला चढ़ी तस्वीर शेयर करते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने हालातों से आजिज आकर खुदकुशी कर ली है. ऐसा कहने वाले लोग सबूत के तौर पर एक वीडियो शेयर कर रहे हैं जिसमें एक कफन में लिपटी लाश की तस्वीर है. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • ATM मशीन में घुसा सांप! वायरल वीडियो का सच सुनिए: फैक्ट चेक
    कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि नोएडा के सेक्टर-76 में स्थित सिलिकॉन सिटी के एक एटीएम में सांप घुस जाने से हड़कंप मच गया. सांप के एक वीडियो को शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि इसे हाल ही में देखा गया है. इस वीडियो में दिखता है कि एक अच्छा-खासा लंबा सांप किसी एटीएम के अंदर जमीन पर रेंग रहा है. थोड़ी देर बाद वो एटीएम मशीन पर रेंगते हुए ऊपर बने एक छेद के अंदर चला जाता है. क्या है इस वीडियो का सच सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • वायरल वीडियो में फायरिंग प्रैक्टिस करता शख्स मणिपुर का उग्रवादी है?: फैक्ट चेक
    हेलमेट पहन कर धड़ाधड़ बंदूक चलाते एक शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि ये नजारा मणिपुर का है जहां बीजेपी समर्थित उग्रवादी हथियार चलाने का अभ्यास कर रहे हैं. वीडियो शेयर करने वाले लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल कर रहे हैं कि आखिर इन उग्रवादियों को इस तरह की अत्याधुनिक बंदूकें कहां से मिल रही हैं. एक ट्विटर यूजर ने ये वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "मणिपुर भाजपा समर्थक उग्रवादी हत्यार चलाने का अभ्यास करते हुए. मोदीजी इन उग्रवादियो के पास 100-Round fully Automatic Gun जैसे घातक हत्यार कहाँ से आ रहे है". क्या है इस वीडियो का सच सुनिए  फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • बूढ़े शख्स संग हुई स्कूली छात्रा की शादी के वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    एक बुजुर्ग व्यक्ति और स्कूली छात्रा की कथित शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. वीडियो में दोनों के हाथों में पीले फूलों की मालाएं हैं. एक भोजपुरी गाना भी बज रहा है. इस वायरल वीडियो के बारे में लोग भला-बुरा कह रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा, "15 साल की लड़की की शादी 65 साल के बूढ़े अंकल से, क्या हम अंधे हो गए हैं?" क्या है इस वीडियो का सच सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • ज़मीन खिसकने का ये वीडियो झूठा है!: फैक्ट चेक
    एक वीडियो वायरस है जिसमें जमीन के एक बड़े टुकड़े को पहाड़ से अलग होकर नीचे की ओर खिसकते देखा जा सकता है. इस वीडियो को हिमाचल प्रदेश का बताया जा रहा है, लेकिन सच क्या है, सुनिए फैक्ट चेक में.
    4 min
  • ज्योति मौर्या और उसके प्रेमी से जोड़कर वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के साथ दावा हो रहा है कि ज्योति मौर्या के पति ने उसे अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है. ये वीडियो किसी के बेडरूम का लग रहा है. इसमें एक शख्स अपनी पैंट ठीक करता दिखाई देता है. वहीं, एक लड़की शॉर्ट्स और टॉप में नजर आती है. वो कहती है, "कपड़े चेंज कर लें, फोन तो बंद कर लो." वीडियो बना रहा व्यक्ति कहता है कि तुम तो मेरी बीवी हो, मुझसे क्या शर्माना. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • मध्य प्रदेश में ट्रक से बांधकर शख़्स को घसीटने का मामला हाल फ़िलहाल का है?: फैक्ट चेक
    मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पेशाब कांड की घटना के बाद से राज्य में सियासत गर्मा गई है. डैमेज कंट्रोल करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित दशमत कुमार रावत को अपने आवास पर बुलाकर उनके पैर धोए और उन्हें 'सुदामा' कहकर संबोधित किया. इस घटना के बाद, सोशल मीडिया पर एक और दर्दनाक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे कई लोग मध्य प्रदेश में हाल ही में हुई घटना बता रहे हैं.इस वीडियो में एक शख्स फटे-पुराने कपड़े पहने हुए दिखाई देता है. उसे देखकर ऐसा लगता है, जैसे उसके साथ मारपीट की गई हो. क्या है इस वीडियो का पूरा सच सुनिए फैक्ट चेक के इस एपिसोड में.
    5 min
  • कतर और कुवैत स्वीडिश लोगों को देश से निकाल रहे हैं?: फैक्ट चेक
    28 जून को सलवान मोमिका ने स्वीडन के सॉडरमल जिले एक मस्जिद के बाहर कुरान जला दी. इस घटना के बाद कहा जा रहा है कि कुवैत और कतर स्वीडिश लोगों को देश से निकाल रहे हैं. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' में
    4 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners