राम मंदिर को लेकर एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो अयोध्या में श्रद्धालुओं को एयरपोर्ट से मंदिर तक ले जाने के लिए एक तीन मंजिला लग्जरी बस की सेवा शुरू की जाएगी. एक तस्वीर को शेयर कर लोग दावा कर रहे हैं कि ये तीन मंजिला बस पूरी तरह एयर कंडीशन्ड है और इसे चेन्नई में तैयार किया जा रहा है.वायरल फोटो को शेयर कर एक फेसबुक यूजर ने लिखा, “जय जय श्री राम बिग ब्रेकिंग, अयोध्या श्री राम जन्मभूमि का दर्शन कराने के लिए अयोध्या एयरपोर्ट से जन्मभूमि तक तैयार है ये 3 मंजिला पूर्णता एयर कंडीशनर फाइव स्टार बस चेन्नई में तैयार क्राफ्ट बस जो जल्द प्रभु श्री राम के जन्म स्थली अयोध्या में दर्शनार्थियों के लिए आ रही है.” सुनिए सच फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.