Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • पेंटागन ब्लास्ट की AI तस्वीर का सच : फैक्ट चेक
    अमेरिका के पेंटागन में विस्फोट की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है. फोटो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म ने शेयर किया है. कई न्यूज़ चैनल और पोर्टल ने भी इस पोस्ट को अपने प्लेटफार्म पर शेयर किया। क्या है इस वायरल फोटो का सच सुनिए फैक्ट चेक के इस पॉडकास्ट में.
    12 min
  • बजरंग दल के मणिपुर में भारतीय झंडा जलाने वाले दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक
    भारतीय झंडे को जलाने वाले पुरुषों के एक समूह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि ये मणिपुर के बजरंग दल के सदस्य थे. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “बजरंग दल मणिपुर में राष्ट्रीय ध्वज जला रहा है”. सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर करते हुए लोग कह रहे हैं कि बजरंग दल को बैन कर देना चाहिए. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए
    4 min
  • सबसे कम बिजली कटौती किस प्रदेश में?: फ़ैक्ट चेक
    पंजाब में आम आदमी पार्टी का एक मुख्य चुनावी मुद्दा मुफ्त बिजली था. आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 16 मई को एक इन्फोग्राफिक ट्वीट किया, जिसमें दावा किया गया कि दिल्ली और पंजाब में बिजली कटौती की दर देश में सबसे कम है. इन्फोग्राफिक में केजरीवाल की तस्वीर के साथ विभिन्न राज्यों में दैनिक बिजली कटौती की संख्या दिखाई गई थी. चार्ट के ऊपर लिखा है: "शानदार! दिल्ली में भारत में सबसे कम बिजली कटौती!"इसे शेयर करते हुए केजरीवाल ने लिखा, 'पूरे देश में सिर्फ पंजाब और दिल्ली में मुफ्त बिजली है और इन दोनों राज्यों में सबसे कम बिजली कटौती हुई है. क्या है सच सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में
    4 min
  • कर्नाटक में पुलिस को धमकाने वाले वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि वीडियो कर्नाटक का है जहां चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद कुछ मुसलमानों ने एक
    एक पुलिसकर्मी को धमकी दी. वीडियो में एक मुस्लिम शख्स एक पुलिसकर्मी को धमकाते हुए कहता है, 'अगर तेरे में हिम्मत है तो वर्दी उतार के मिल ले. एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'अभी तो मुख्य मंत्री ने शपथ भी नही ली और ये हाल है कर्नाटक में... बधाई हो जीत की....#अमोघ16052023.'. क्या है सच सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • फर्जी तस्वीरों के साथ कर्नाटक में फैलाई जा रही है हिंसा बढ़ने की अफवाह: फैक्ट चेक
    कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद से सोशल मीडिया पर बुरी तरह से घायल तीन लोगों की तस्वीरों का एक कोलाज वायरल हो गया है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये कर्नाटक की हालिया तस्वीरें हैं जहां मुस्लिमों ने एक जैन मुनि पर हमला कर दिया.  तस्वीरों में एक महिला और एक पुरुष दिख रहे हैं, जिनके सिर से खून की धार बह रही है. वहीं एक उम्रदराज व्यक्ति के कंधे पर चोट का निशान दिख रहा है. एक फेसबुक यूजर ने इस कोलाज को पोस्ट करते हुए लिखा, “कर्नाटक चुनाव के बाद के रुझान आने शुरू, जैन मुनि के साथ कई की मारपीट. क्या है सच सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • यूपी के सहारनपुर में पुलिसवाले ने चौकी में खुलेआम शराब पी?: फैक्ट चेक
    किसी कार्यालय में बैठकर बोतल से गिलास में शराब डालते एक शख्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है. फोटो में दिख रहे शख्स को कई लोग सहारनपुर की खाताखेड़ी पुलिस चौकी के इंचार्ज इमरान बता रहे हैं. शराब पी रहे शख्स की लंबी दाढ़ी है और उसके चेहरे पर मुस्कान है. सामने टेबल पर कुछ पानी की बोतलें और कुछ नमकीन के पैकेट भी दिख रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, "ये महाशय "इमरान" सहारनपुर की खाताखेड़ी चौकी के इंचार्ज हैं, जो कुर्सी पर बैठकर शराब के साथ चखना का आनंद ले रहे हैं." क्या है इस तस्वीर की सच्चाई सुनिए फैक्ट चेक के इस एपिसोड में.
    4 min
  • राजस्थान में सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा में उमड़ी लाखों की भीड़?: फैक्ट चेक
    राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने 11 मई से पांच दिन की जन संघर्ष यात्रा निकालने का ऐलान किया था. अजमेर से जयपुर जा रही इस पदयात्रा में पायलट पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के कार्यकाल में हुए घोटालों और भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर अपनी ही पार्टी की सरकार को घेर रहे हैं. इस बीच जन संघर्ष यात्रा से जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इसमें एक सड़क पर तिरंगा पकड़ कर चल रहे लोगों की भारी भीड़ के बीच कुछ गाड़ियां चल रही हैं. कई लोग इसे पायलट की जन संघर्ष यात्रा में उमड़ी भीड़ का वीडियो बता रहे हैं. क्या है इस वायरल वीडियो की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    3 min
  • कर्नाटक में बीजेपी वर्कर्स की पिटाई का दावा करते वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    गले में भगवा गमछा डाले कुछ लोगों को पीटती भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये कर्नाटक में हुई हालिया घटना का वीडियो है जहां ग्रामीणों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. वीडियो में दिखाई ये देता है कि भगवा गमछे वाले लोगों को कुछ लोग दौड़ा रहे हैं. उनके हाथों में डंडे भी हैं. आपाधापी का माहौल है. सुनिए इस वीडियो का सच, फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    3 min
  • साक्षी मलिक ने कौन सा वीडियो आंदोलन का बताकर शेयर कर डाला? :फैक्ट चेक
    दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के आंदोलन को किसानों और खाप पंचायतों का भरपूर समर्थन मिल रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया पर किसी हरे-भरे गोल चक्कर पर उमड़ी भीड़ का एक वीडियो वायरल हो गया है. धरने पर बैठे पहलवानों में शामिल साक्षी मलिक ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'पूरे भारत से समर्थन.' क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • खाली सड़क पर हुए कार एक्सीडेंट के 'भूतिया वीडियो' की पड़ताल: फैक्ट चेक
    एक रहस्यमयी सड़क दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में खाली सड़क पर चलती हुई एक गाड़ी किसी तिराहे से मुड़ रही है. लेकिन कुछ पल बाद ही ये गाड़ी गोल-गोल घूमते हुए विपरीत दिशा में जाने लगती है और इसके परखच्चे उड़ जाते हैं. ऐसा लगता है कि मानो गाड़ी हवा से ही टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है कि बिना किसी चीज से टकराए आखिर ये गाड़ी इतने भयानक हादसे का शिकार हुई कैसे. कुछ न्यूज वेबसाइट्स की ख़बरों में इसे कैमरे में कैद एक भूतिया घटना कहा गया है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners