Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • जंतर मंतर पर पहलवानों के समर्थन में निकाला गया ट्रैक्टर मार्च? : फैक्ट चेक
    भारतीय पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 23 अप्रैल से धरने पर बैठे हैं. पहलवानों के समर्थन में किसान भी आये हैं. इन घटनाक्रमों के बीच, एक बड़ी ट्रैक्टर रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि यह पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर की ओर जा रही किसानों की रैली थी. वीडियो में ट्रैक्टरों से जुड़े तिरंगे झंडे देखे जा सकते हैं. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    3 min
  • पाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण का दावा करते वीडियो का सच क्या है? :फैक्ट चेक
    एक लड़की को बेरहमी से पीटते कुछ लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये घटना पाकिस्तान में हुई है, जहां कुछ लोग जबरन एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश कर रहे थे. वीडियो में लड़की को मार रहे लोगों ने वकीलों जैसे कपड़े पहने हुए हैं. एक आदमी लड़की को लातों से भी मारता है. आसपास कुर्ता-पायजामा पहने कई लोग और दो पुलिसवाले भी मूक दर्शक बने खड़े दिख रहे हैं. भावुक करने वाला म्यूजिक भी बज रहा है. एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'वीडियो पाकिस्तान की है. देखिए कैसे जबरन धर्मांतरण के लिए मजबूर किया जाता है?' क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • भीषण धमाके का वीडियो सूडान के गृहयुद्ध से जोड़कर वायरल, सुनिए इसका सच: फैक्ट चेक
    वायरल वीडियो में धुएं का एक गुबार नजर आ रहा है. अचानक तेज धमाके की आवाज होती है और आग की लपटों का एक विशालकाय गोला ऊपर की ओर उठता है. इसके बाद लोग दहशत में आ जाते हैं और भगदड़-सी मच जाती है. इसे सूडान में गृह युद्ध का बताकर शेयर किया जा रहा है. वीडियो शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि ये नजारा सूडान का है जहां हरियाणा का एक परिवार युद्ध के हालात के बीच फंसा हुआ है. क्या है इस वीडियो की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • रेप पीड़िता बेटी को पिता ने गोद में उठाकर संसद के बाहर प्रदर्शन किया? : फैक्ट चेक
    एक छोटी-सी बच्ची को गोद में उठाकर प्रदर्शन कर रहे शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसे शेयर करते हुए लोग ऐसा कह रहे हैं कि दिल्ली में पांच साल की इस मासूम बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है. इस घटना के बाद उसके पिता ने उसे गोद में उठाकर संसद के सामने प्रदर्शन किया. क्या है इस वीडियो की सच्चाई सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    3 min
  • चूरू में ट्रैफिक पुलिसकर्मी को धमकाने वाला युवक कौन है? :फैक्ट चेक
    फूट-फूट कर रोते एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये राजस्थान के चूरू की घटना है, जहां एक मुस्लिम ने एक हिंदू ट्रैफिक पुलिसवाले से अभद्रता की और उसे धमकाया. वीडियो को पोस्ट करते हुए एक फेसबुक यूजर ने लिखा, "चूरू में गाड़ी हटाने की बात पर मुस्लिम युवक ने की हिंदू ट्रैफिक पुलिसकर्मी से अभद्रता कहा: मंत्रीजी की कोठी पर आ जाना. तुझे पता नहीं है कि हमारी सरकार है. घबराया पुलिसकर्मी सड़क पर ही फूट-फूट कर रोने लगा. ये है कांग्रेस राज में पुलिस तक की हालत. तो आम आदमी का क्या होगा और दे दो कांग्रेस को वोट." क्या है सच सुनिए फैक्ट चेक में.
    4 min
  • चलते ट्रक से बकरियां चुराकर सड़क पर फेंक रहे शख़्स के वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    वायरल वीडियो में एक व्यक्ति हाइवे पर तेज़ रफ़्तार से दौड़ रही ट्रक से बकरियों को सड़क पर फेंकता नज़र आ रहा है. थोड़ी देर बाद वह ट्रक के ठीक पीछे चल रही कार के बोनेट पर उतर जाता है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो पाकिस्तान का है और इसमें दिख रहे लोग चोरी करने के लिए मासूम बकरियों के साथ ज़्यादती कर रहे हैं. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    8 min
  • वैज्ञानिकों ने बनाई बच्चे पैदा करने वाली मशीन?: फैक्ट चेक
    अगर कोई आपसे कहे कि वैज्ञानिकों ने बच्चे पैदा करने की एक ऐसी फैक्ट्री बना ली है, जिसमें हर साल तीस हजार बच्चे पैदा किए जा सकते हैं, तो क्या आप यकीन करेंगे? कुछ ऐसे ही दावे के साथ एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में हजारों पारदर्शी मर्तबानों में नन्हे शिशु लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के वॉयस ओवर में एक महिला कहती है, 'अब बच्चे पैदा करेंगे मशीन...' साइंटिस्ट हाशेम अल-घाइली ने ये वीडियो पोस्ट किया है और ये दावा किया है कि उनकी कंपनी ‘एक्टोलाइफ’ ने एक पॉड तैयार किया है जिसमें आर्टिफिशियल तरीके से बच्चों को जन्म दिया जाएगा." क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • दिल्ली मेट्रो में नहाते हुए शख्स के वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स मेट्रो के अंदर नहाते हुए नजर आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली मेट्रो की है और 'दिल्ली मेट्रो गर्ल' की हरकतों के जवाब में इस शख्स ने ऐसा किया.  वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स किसी चलती मेट्रो के कोच में अपने कपड़े उतारता है और फिर अपना सूटकेस खोलकर उसमें बैठकर नहाने लगता है.
    नहाने के दौरान वो अपने शरीर पर साबुन भी लगाता है. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    3 min
  • CID के 'दया' की मौत की खबर झूठी है! : फैक्ट चेक
    सीआईडी' में दरवाजा तोड़ने के लिए मशहूर और 'दया' का किरदार निभाने वाले एक्टर दयानंद शेट्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. दरअसल, उनकी कथित मृत्यु की खबर से सोशल मीडिया पर काफी हड़कंप मचा हुआ है. कुछ लोग उनकी माला पहने हुए तस्वीर और किसी रिपोर्ट का लिंक शेयर करते हुए कह रहे हैं कि उनका अचानक निधन हो गया है. एक व्यक्ति ने फेसबुक पर इस कथित खबर का लिंक शेयर करते हुए लिखा, "टीवी के सुपरहिट शो CID में दया का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी का हुआ निधन, फैंस पर टूटा दुखों का पहाड़…" क्या है सच सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • तेजस्वी यादव को मनीष कश्यप के समर्थकों ने दौड़ा दिया?: फैक्ट चेक
    मनीष कश्यप मामले से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भारी भीड़ के बीच भागते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में ‘चोर है चोर है’ के नारे सुनाई दे रहे हैं. साथ ही, वीडियो में लिखा है, “और लो मनीष कश्यप से पंगा. इतनी बेज्जती भी ठीक नहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री जी को सम्मानित करते ग्रामीण.” क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners