Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • सत्यपाल मलिक का यह ट्विटर अकाउंट फर्जी है! : फैक्ट चेक
    सत्यपाल मलिक ने 2019 में पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के लिए मोदी सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार बताया. इस बयान के बाद से वो लगातार चर्चा में बने हुए हैं. अब, उनके नाम पर किए गए एक कथित ट्वीट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. स्क्रीनशॉट को देखकर पता लगता है कि ये ट्वीट '@SatyapalMalik_1' नाम के ट्विटर अकाउंट से किया गया है. इस अकाउंट के 'बायो सेक्शन' में लिखा है 'पूर्व जम्मू कश्मीर मेघालय गोवा बिहार'. अकाउंट से लगातार प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ ट्वीट किए जा रहे हैं. क्या है सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • अतीक की हत्या का इल्जाम CM योगी पर लगाने वाला शख्स कौन है?: फैक्ट चेक
    माफिया डॉन और पूर्व सांसद अतीक अहमद को शहीद का दर्जा देने और उनके लिए भारत रत्न देने की मांग करते हुए प्रयागराज में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजकुमार सिंह रज्जू का एक वीडियो हाल ही में काफी वायरल हुआ था. इसके बाद अब अतीक और उसके भाई की हत्या के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोषी ठहरा रहे एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग यूपी पुलिस से इस शख्स पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तर प्रदेश का है. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • आकांक्षा दुबे केस के आरोपी समर सिंह की पुलिस हिरासत में पिटाई हो गई?: फैक्ट चेक
    आकांक्षा दुबे की डेथ मिस्ट्री सुलझने का नाम नहीं ले रही है, कि आखिर ये मामला हत्या का है या खुदकुशी का. वाराणसी की एक अदालत ने 12 अप्रैल को इस मामले के आरोपी गायक समर सिंह को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. समर से आकांक्षा के रिश्ते और उनकी मौत सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है. ऐसी ही एक कथित खबर फेसबुक पर काफी वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि हिरासत में पुलिस ने समर की पिटाई कर दी. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि थाने जैसी दिख रही जगह पर पुलिस की वर्दी में कुछ लोग एक युवक की बेल्ट से पिटाई कर रहे हैं. युवक जोर-जोर से चीख रहा है और छोड़ देने के लिए मिन्नतें कर रहा है. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • असद एनकाउंटर से खौफजदा हुआ पाकिस्तानी पत्रकार? : फैक्ट चेक
    पंद्रह अप्रैल को हुई एक चौंकाने वाली घटना में कुछ लोगों ने माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी. इससे पहले 13 अप्रैल को अतीक के बेटे असद अहमद की भी उत्तर प्रदेश एसटीएफ के साथ हुए एक एनकाउंटर में मौत गई थी. इन घटनाओं को लेकर पाकिस्तान के मीडिया में भी काफी चर्चा है. इन घटनाक्रमों के बीच कुछ लोग एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए कह रहे हैं कि असद के एनकाउंटर के बाद से पाकिस्तान के पत्रकारों में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर डर बैठ गया है. क्या है सच सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में
    5 min
  • गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के जनाजे में जुटी भीड़? : फैक्ट चेक
    जेल में बंद गैंगस्टर-राजनेता अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को 15 अप्रैल की रात प्रयागराज में उत्तर प्रदेश पुलिस कर्मियों और मीडिया की मौजूदगी में गोली मार दी गई थी। तीन लोगों ने पत्रकारों के रूप में पेश किया और दोनों भाइयों को करीब से गोली मार दी। कुछ दिन पहले 13 अप्रैल को अतीक के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम को झांसी में उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था.अब, असद के अंतिम संस्कार के जुलूस के दौरान कथित रूप से शूट की गई एक विशाल सभा का एक वीडियो वायरल हो गया है.एक ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए हिंदी में लिखा: “ये लोगों की भीड़ है जो अतीक अहमद के दिवंगत बेटे असद अहमद के जनाजे में शामिल होने के लिए जमा हुई थी. क्या है सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में
    3 min
  • ऋषि सुनक ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया एक करोड़ रुपये का चेक? : फैक्ट चेक
    श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए देश भर से लोगों ने पांच हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का दान दिया है. एक अनुमान के मुताबिक, अयोध्या में बन रहे इस मंदिर पर करीब 1800 करोड़ रुपये खर्च होंगे. मंदिर के लिए न केवल देश के आम जनों ने, बल्कि कई पूंजीपतियों, नेताओं और जानी-मानी हस्तियों ने भी दिल खोलकर दान दिया. राम मंदिर के लिए दिए गए दान को लेकर अब एक और कथित खबर वायरल हो रही है. फेसबुक पर वायरल एक पोस्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषिसुनक ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दान में एक करोड़ रुपये का चेक दिया है. क्या है इस पोस्ट का सच सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • अक्षय कुमार ने की आकांक्षा दुबे मामले के आरोपी को फांसी देने की मांग? : फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया यूजर्स एक वीडियो रिपोर्ट शेयर कर रहे हैं जिसमें अक्षय बेहद गुस्से में लग रहे हैं. रिपोर्ट में अक्षय की तस्वीर के साथ लिखा है, 'फांसी पर लटका दो ** को'. इसके अलावा और भी कई तस्वीरें-वीडियो हैं. एक में आकांक्षा दुबे की फोटो पर माला पड़ी हुई है. उनका एक वीडियो है जिसमें वो खासी परेशान दिख रही हैं. दूसरी फोटो में कथित तौर पर समर सिंह पुलिसवालों की गिरफ्त में नजर आ रहे हैं? सुनिए सच फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    3 min
  • शादीशुदा महिला की 'लव स्टोरी' में ज़बरदस्ती डाला गया 'लव जिहाद' एंगल?: फैक्ट चेक
    एक महिला को गले लगाकर बिलखती दो बच्चियों का भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये घटना उदयपुर की है जहां एक शादीशुदा महिला ने अपने पति और दो बच्चियों को छोड़कर अपने मुस्लिम प्रेमी से शादी कर ली. वीडियो में दिख रही बच्चियां रोते हुए बार-बार 'मम्मी-मम्मी' कह रही हैं, महिला के पैर तक छू रही हैं. आसपास कुछ दूसरे लोग और पुलिसवाले भी नजर आ रहे हैं. वीडियो पर लिखा है, 'एक और लव जिहाद' और 'ममता जैसे पवित्र शब्द को कलंकित कर दिया और शादी के 15 साल बाद, दो मासूम बेटियों को छोड़कर अपने मुस्लिम प्रेम के साथ जाना स्वीकार किया'. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • डॉक्टर के गेटअप में दिख रहे पीएम मोदी की वायरल तस्वीर का सच: फैक्ट चेक
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 9 अप्रैल को जब कर्नाटक के बांदीपुर और मुदुमलाई के टाइगर रिजर्व दौरे पर गए, तब उनकी खाकी रंग की पैंट के साथ टाइगर प्रिंट शर्ट चर्चा का विषय बन गई. इस बीच सोशल मीडिया पर मोदी की एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर वो एक सफेद जैकेट पहने हुए डॉक्टर के लिबास में एक माइक्रोस्कोप के आगे झुके हुए दिख रहे हैं. इस तस्वीर का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • मोदी सरकार ने शारदा पीठ के टूटे–फूटे मंदिर की मरम्मत करवाई? : फैक्ट चेक
    गृह मंत्री अमित शाह ने 22 मार्च, 2023 को कुपवाड़ा, जम्मू कश्मीर के टीटवाल गांव में शारदा माता के मंदिर का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया. इसी बीच सोशल मीडिया पर इस मंदिर के निर्माण के सिलसिले में दो तस्वीरों का एक कोलाज वायरल हो रहा है. कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं कि मोदी सरकार ने मां शारदा के टूटे–फूटे मंदिर का जीर्णोद्धार कर दिया है.  इस कोलाज में एक ओर जीर्ण-शीर्ण हो चुके एक मंदिर की तस्वीर है और दूसरी ओर एक नए मंदिर की तस्वीर है. कोलाज को देखकर लग सकता है कि सरकार ने बाईं तरफ दिख रहे पुराने मंदिर को ही फिर से बनवाया है. क्या है इस वायरल कोलाज की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners