Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • उदयपुर रेप की घटना से जोड़कर वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    राजस्थान के मावली, उदयपुर में एक नाबालिग बच्ची से बलात्कार के बाद उसकी हत्या लेकर लोगों में काफी आक्रोश है. मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किसी बच्ची की गरदन पर टांकों के कई सारे निशान दिखाई दे रहे हैं. इसमें बच्ची बिस्तर पर बैठी है और कोई कैमरा घुमा कर उसके गरदन पर लगे टांकों का वीडियो बना रहा है. इसी बच्ची को कुछ लोग उदयपुर के मावली की पीड़िता बता रहे हैं और कुछ तो उसे श्रद्धांजलि तक दे रहे हैं. इंस्टाग्राम पर ये वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • नए संसद भवन के निर्माण को लेकर क्या बेबुनियाद दावे हो रहे हैं? : फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं कि नया संसद भवन 17 महीनों में बन कर तैयार हो चुका है और इसे बनाने के लिए टाटा कंपनी ने सरकार से महज एक रुपया लिया है. एक फेसबुक यूजर ने इस कोलाज को शेयर करते हुए लिखा, “नया संसद भवन दो नए रिकॉर्ड. इसे महज 17 महीनों में बनाया गया था टाटा ने इसे भुनाया और सरकार को लागत के रूप में केवल 1 रुपये. यह टाटा की देश को देन है.” क्या है सच सुनिए फैक्ट चेक में.
    4 min
  • SBI की पूर्व चेयरपर्सन ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल?: फैक्ट चेक
    साल 2016 में हुई नोटबंदी के बारे में 'स्टेट बैंक ऑफ इंडिया' यानी SBI की चेयरपर्सन रहीं अरुंधति भट्टाचार्य के एक कथित बयान का पोस्टकार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  
    इस पोस्टकार्ड के बैकग्राउंड में SBI का लोगो दिख रहा है. इसके साथ अरुंधति भट्टाचार्य की एक तस्वीर लगी है. साथ ही, लिखा है, “मोदी सरकार में बोलने की इजाजत नहीं. रिटायरमेंट के बाद बोलीं SBI की चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य. नोटबंदी जानलेवा फैसला था.” इस पोस्टकार्ड को शेयर करते हुए कुछ लोग मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. क्या है इस पोस्ट का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' में
    4 min
  • इफ्तार पार्टी को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से क्यों जोड़ा जा रहा है? : फैक्ट चेक
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन अप्रैल को पटना के फुलवारी शरीफ में एक इफ्तार पार्टी में शामिल हुए. रामनवमी के मौके पर देश के कई हिस्सों समेत बिहार से भी आई सांप्रदायिक हिंसा की खबरों के बीच नीतीश के इफ्तार पार्टी में जाने को लेकर बीजेपी ने उन पर निशाना साधा है. इसी बीच इफ्तार पार्टी से जोड़कर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और उनकी कैबिनेट के सहयोगियों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसे शेयर करते हुए कुछ लोग ऐसा कह रहे है कि ये आजाद भारत की पहली सरकारी इफ्तार पार्टी की तस्वीर है. ये दावा कर रहे लोगों का कहना है कि नेहरू ने अपने सहयोगी अबुल कलाम आजाद को इफ्तार पार्टी दी थी. लेकिन उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल इसमें शामिल नहीं हुए क्योंकि वो इफ्तार पार्टी के पक्ष में नहीं थे.
    5 min
  • उत्तर प्रदेश में बुलडोजर पर सवार हुआ दूल्हा? :फैक्ट चेक
    बुलडोजर वाली बारात का एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस बारात में शेरवानी पहने और आंखों पर काला चश्मा लगाए हुए दूल्हा पूरे टशन में फूलों से सजी जेसीबी पर बैठा है. इस 'बुलडोजर बारात' के पीछे एक सजी-धजी सफेद कार समेत कुछ गाड़ियां चल रही हैं. वीडियो में 'आज मेरे यार की शादी है' गाना भी बज रहा है. इस वीडियो को कई लोग यूपी का बता कर शेयर कर रहे हैं. वीडियो के ऊपर लिखा है, ""यूपी में का बा, यूपी में विवाह में भी अब बुलडोजर बा'. क्या है सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • गुजरात में बसे हजारों अवैध मुसलमानों से कागजात जब्त करने का दावा झूठा है: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक सड़क के किनारे बिखरे पड़े कई पासपोर्ट्स और आधार कार्ड्स दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये घटना गुजरात के बेट द्वारका की है, जहां बसे हजारों अवैध मुसलमानों से ये कागजात जब्त किए गए हैं. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग सड़क के किनारे एक खेत में पड़े पासपोर्ट, आधार  कार्ड और बाकी दस्तावेज को निकाल रहे हैं. एक शख्स पंजाबी  में कह रहा है कि देखो आधार कार्ड पड़ा हुआ है, तो इस पर दूसरा शख्स कहता है, 'आधार कार्ड क्या चीज है, जब इंटरनेशनल प्रूफ ऐसे पड़े हुए हैं.' सुनिए सच, फैक्ट चेक पॉडकास्ट में..
    4 min
  • प्लेटफॉर्म पर लेटे शख़्स को लात मारते पुलिसवालों का वीडियो फ़र्ज़ी दावे के साथ वायरल?: फैक्ट चेक
    किसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लेटे एक व्यक्ति को लात मारते पुलिसवालों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये असम के पुलिसवाले हैं, जिन्होंने एक बिहार के व्यक्ति के साथ ऐसा बर्ताव किया. क्या है इस वीडियो की हक़ीक़त, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • यूपी में बुलडोजर कार्रवाई के वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    बुलडोजर कार्रवाई का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कुछ लोग योगी सरकार पर तंज कस रहे हैं. वीडियो में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति कार्रवाई रोकने की कोशिश में बुलडोजर के ठीक सामने लेटा हुआ है. उसके हाथ में एक कागज है जिसे वो कोर्ट का ऑर्डर बता रहा है. लेकिन कार्रवाई करवाने आई महिला लगातार चिल्लाते हुए उसे रास्ते से हटने को कह रही है. क्या है सच सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में
    5 min
  • कानपुर के 'हलाला एक्सपर्ट' का वायरल हो रहा विजिटिंग कार्ड फ़र्ज़ी है?: फैक्ट चेक
    कानपुर के किसी व्यक्ति का एक बेहद विवादास्पद विजिटिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई लोग कह रहे हैं कि ये व्यक्ति 'हलाला एक्सपर्ट' है. इस कार्ड पर हलाला के बाद बेगम को वापस करने की गारंटी की बात लिखी है. इस विजिटिंग कार्ड को शेयर करते हुए कई लोग मुस्लिम धर्म को बुरा-भला कह रहे हैं. कार्ड पर एक शख्स की फोटो, एक फोन नंबर और कानपुर के बाबूपुरवा इलाके का पता भी है. क्या है इस दावे की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • पिता पर बलात्कार का आरोप लगाती लड़की के वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    हिजाब पहने हुए एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें ये लड़की कहती है कि उसके चाचा ने जोर-जबर्दस्ती करके अपनी बेटी की शादी कर दी और अब चाचा की देखादेखी उसके पिता भी उसके साथ ऐसा ही कर रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये लड़की उत्तर प्रदेश की है. वीडियो में लड़की बताती है कि उसके चाचा ने उसकी बड़ी बहन को पुलिस के नाम पर धमकाया तो उसने जहर खा लिया. कुछ लोग इसे शेयर करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं. क्या है सच, सुनिए सच फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners