
Sign up to save your podcasts
Or


ऐसा माना जाता है कि शिवाजी ने 1659 में बीजापुर सल्तनत के सेनापति अफजल खान को मारने के लिए 'वाघ नख' का इस्तेमाल किया था. यह हथियार 7 महीने तक सतारा के एक संग्रहालय में रखा जाएगा. आखिर अंग्रेज़ों से क्यों मिला है ये तीन साल पर उधार ? जानें आज के FYI में सिर्फ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर
असम में हर साल आने वाले बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित होते हैं. हजारों एकड़ फसलें डूब जाती हैं और सैकड़ों करोड़ रुपयों का नुकसान हो जाता है। अब हर साल मानसून उत्सव से ज़्यादा डरावना क्यों होता जा रहा है ? क्यों बढ़ गयी हैं भारत में बाढ़ ? जानें एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर आज के FYI में
चांदीपुरा वायरस की चपेट में आने वाले बच्चों में अचानक तेज बुखार, उल्टी, दस्त, दौरे पड़ना, सिर दर्द , मस्तिष्क में सूजन और ऐंठन जैसे लक्षण नजर आते हैं, जो उनकी मौत का कारण बन सकते हैं। इस वायरस से संक्रमित बच्चे लक्षण दिखने के 48-72 घंटों के भीतर मर जाते हैं। ऐसे में यह वायरस शिशुओं और वयस्क के लिए घातक माना जा रहा है।सुनिए एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर चांदीपुर वायरस के बारे में सबकुछ
46 साल बाद खुले ओडिशा के जगन्नाथ पुरी रत्न भंडार। आखिर क्या है इस भंडार में ? क्या मायने हैं इसके ? क्यों नहीं खुले थे इतने साल ? रत्न भंडार की कस्टडी किसके हाथ है ? आइये जानें इसके बारे में सबकुछ FYI में आज एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर जहाँ हमारे साथ हैं Archeologist, Pratishtha Mukherjee.
आज हमारे साथ हैं पूर्व आईआरएस अधिकारी विनोद कुमार सिंह जिन्होंने बताया कि विकलांगता कोटा के आधार पर चयन प्रक्रिया कैसे की जाती है। उन्होंने साझा किया है कि अब यूपीएससी को अपनी छवि पर लगे दाग को हटाने के लिए क्या करना चाहिए. FYI का यह एपिसोड केवल ABP लाइव पॉडकास्ट पर सुनें
Shah Bano Case सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिन एक अहम फैसला सुनाते हुए तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं के गुजारे भत्ता लेने के हक की बात कही। कोर्ट ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं भी सीआरपीसी की धारा 125 के तहत पति से गुजारा भत्ता पाने की हकदार है। आइये याद करें शाहबानो केस को एक बार जब आवाज़ उठायी गयी गुज़ारा भत्ता के लिए। जानें पूरी चर्चा सिर्फ में एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर
पीएम मोदी रूस के दो दिवसीय दौरे पर गए जहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। इस बीच दोनों के बीच कुछ मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें ये फैसला लिया गया कि यूक्रेन और रूस के युद्ध में रूसी सेना में शामिल सभी भारतीय सैनिकों को वापस भारत लाया जाएगा। आखिर कैसे पहुंचे भारतीय रूसी सेना में ? क्यों वापस लाया जा रहा है ? जानें सबकुछ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर
मनोवैज्ञानिक आरसीआई-रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया की नई गाइडलाइंस पर आपत्ति जता रहे हैं। ये दिशानिर्देश क्या हैं? मनोवैज्ञानिक पेशे का महत्व क्यों कम हो जाएगा? एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर इस FYI में श्वेता शर्मा, कंसल्टेंट क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट और महासचिव- इंडियन एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट जानकारी साझा कर रही हैं।
मुंबई में हुए हिट एंड रन के मामले में आरोपी मिहिर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. इस केस में गिरफ्तार हुए शिवसेना नेता और आरोपी के पिता राजेश शाह को 24 घंटे के भीतर कोर्ट से बेल मिल गई, लेकिन इस हादसे में जान गवाने वाली महिला के पति का मिहिर शाह पर गुस्सा फूटा है.
18 वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने संसद सदस्यता की शपथ लेने के बाद सदन में 'जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना और सबसे आखिर में 'जय फिलिस्तीन' का नारा लगा कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया था. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शपथ के नियम बदल दिए। क्या हैं नए नियम जानें एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर FYI में
From the publisher's feed

0 Listeners

0 Listeners

0 Listeners

0 Listeners

0 Listeners