Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
Aaj paisa, carreer, competition, success, naam, shoharat ... In sab ke peeche bhaagte bhaagte apne man ki shanti, dil ka sukoon kahin bohot peeche choot gaya hai. Ye andhi daud hame sirf aur sirf bhag... more
FAQs about Gaagar Me Saagar:How many episodes does Gaagar Me Saagar have?The podcast currently has 62 episodes available.
October 11, 2021KABHI KABHI MERE DIL ME KHAYAL ATA HAI: Sahir Ludhiyanviमशहूर शायर, गीतकार साहिर लुधियानवी अपनी बेहतरीन शायरी और लाज़वाब नज़्मों के लिए जाने जाते हैं। हिंदी सिनेमा उनकी लेखनी का शुक्रगुजार है कि उन्होंने अनगिनत अविस्मरणीय सदाबहार गानों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बहुत ऊँचे मुकाम पर पहुंचाया है। कहते है कि "वियोगी होगा पहला कवि, आह से निकला होगा गान, बही होगी आंखों से कोई कविता अनजान।" और सच मे साहिर की हर नज़्म उनकी जान, उनकी महबूबा, उनकी प्रेयसी अमृता प्रीतम के ही लिए उनकी कलम से निकली मालूम होती है। आइये सुनते हैं एक बहुत ही सुनी हुई और कभी ना भूलने वाली उनकी नज़्म फिर से। कभी कभी मेरे दिल मे.........more6minPlay
October 03, 2021Koshish karne wako ki har nahi hotiये जोशीली कविता हमे जीवन मे सफलता प्राप्त करने का मूल मंत्र बताती है। श्री सोहनलाल द्विवेदी की लिखी यह कविता हमे गिर के उठने औऱ उठकर संभालने तथा पुनः प्रयास करने को प्रेरित करती है। यह मोटिवेशनल कविता हमे कहती है कि एक नन्ही सी चींटी अपने रास्ते मे आने वाली दीवार पे जब चढ़ती है तो उस प्रयास में वह सैकड़ों बार नीचे गिर जाती है, वह फिर भी बार बार चढ़ती है, जबतक वह चढ़ नही जाती हार नही मानती है तो हम तो सृष्टि के महानतम प्राणी मानव है, हम एक ही प्रयास में असफल होने से हार कैसे मान लें। बल्कि हमे तो अपनी असफलताओ से सीख लेनी चाहिए तथा अपनी कमी को दूर करके बार बार सफलता के लिए संघर्ष करना चाहिए। हमारे मन का विश्वास औऱ हमारी लगातार की कोशिश हमें हमारे लक्ष्य तक जरूर पहुँचाएगी।...more5minPlay
September 26, 2021Pushp ki Abhilasha: Makhanlal Chaturvediयह एक बड़ी सुंदर सी देशभक्ति की कविता है, जिसमे एक फूल के मनोभाव को चित्रित किया गया है। उसके मन की इच्छा को, उसके दिल की ख्वाहिश को जाहिर किया गया है। उसकी इच्छा में उसके तमाम गुण- रूप, रस, सुंदरता, सुगंध - सब अदृश्य हो गए हैं, रह गई है सिर्फ कोमलता, जिसे वह देश के वीर सैनिकों की राहों में उनके पैरों के नीचे बिछा देना चाहता है ताकि उन्हें कोई कंकड़ कोई काँटा ना चुभे। ऐसी भावना अपने वीर सैनिको के लिए हम सभी देशवासियो के हृदय में भी हो यही इस कविता का मूल भाव है।...more5minPlay
September 25, 2021" Ek patthar to tabiyat se uchhalo yaro "दुष्यंत कुमार त्यागी, छोटी सी उम्र के दिग्गज शायर की ग़ज़ल है इस एपिसोड में। सत्तर के दशक में आक्रोशित, अपने ही देश मे अपने ही नेताओं द्वारा जनता छली हुई जनता के मन की बात कह जाने वाले युवा कवि ने अपनी कविताओं में सत्ता के प्रति तीव्र आक्रोश व्यक्त किया है। आम भाषा मे साधारण व्यक्ति का प्यार भी अति साधारण उपमाओं के जरिये लिखा है। आइये सुनते हैं।...more8minPlay
September 04, 2021Mujhe Pyar nahi Ishq chahiye: Priya Malikनारी के इश्क़ की चाहत एक आधुनिका नारी की ही ज़ुबानी सुनिए। नारी की इच्छाओं की बातें तो बहुत लोग करते हैं, मज़ाक भी बनाते हैं, परंतु समाज की काल्पनिक बातों से परे, एक नारी के मन से ही पूछिए कि वह क्या चाहती है, तो आपको एहसास होगा कि उसके लिए भौतिक सुखों का कोई वजूद ही नही। उसको तो वह अलौकिक, वह दिव्य प्रेम चाहिए जिसमें 'स्व' की कोई गुंजाइश ही न हो। जिसमें तुम और मैं नही सिर्फ 'हम' हो । जो बेबाक, बेतकल्लुफ, बेलौस, बेमिसाल बंदगी हो। सुनिए मशहूर कवयित्री प्रिया मालिक की कलम से।...more3minPlay
August 28, 2021Chand ka Kurta: Ramdhari singh Dinkarइस प्यारी सी कविता में महाकवि दिनकर ने चाँद को एक मानव के रूप में चित्रित है। इसमें चाँद अपने माता से अपने लिए ऊन की ड्रेस लेने की जिद कर रहा है। वह बताता है कि आसमान के सफर में हर समय उसे ठंड लगती है, वह ठिठुरता रहता है तो उसको तो झिंगोला चाहिए ही। उसके बाद उसकी माता का उत्तर और फिर चाँद की बाते।। सब बहोत ही मज़ेदार है।...more7minPlay
August 21, 2021HINDI KAVITA: RAKSHABANDHANरक्षाबंधन, भारत का एक बेहद खूबसूरत त्योहार जो भाई- बहन के अटूट प्यार को सेलिब्रेट करता है। यह वो रेशमी धागा है जो कितनी भी दूर होने के बावजूद भाई बहन को आपस मे बाँध के रखता है। यह हमारे भारत की महान संस्कृति है जिसमे हर एक रिश्ते के लिए अलग अलग मनाए जाते हैं ताकि हम हर रिश्ते का महत्व समझ सकें। यह कविता एक भाई और एक बहन के हृदय का उदगार है एक दूसरे के लिए।...more7minPlay
August 15, 2021Kalam Aj Unki Jay Bol: DINKAR15 अगस्त 1947 को पहली बार हो या आज की हीरक जयंती को - स्वतंत्रता दिवस हम सभी भारतवासी बहुत ही उल्लास के साथ मनाते हैं। त्योहार की, आज़ादी की खुशी तो हमसभी जरूर सेलिब्रेट करते हैं किन्तु हम उन बलिदानियों को भूलते जा रहे है, जिन्होंने अपनी ज़िंदगियाँ हमारी आज़ादी के लिए कुर्बान कर दीं। हमे लगता है कि हम नही भूले पर जरा ट्राय करें आपको कितने शहीदों के नाम याद हैं, कितनों के जन्मदिन या पुण्य तिथि याद है- जबकि उनकी संख्या हज़ारों- लाखों में है !! आज उन्ही शहीदों की बदौलत हम आज़ाद फ़िज़ा में साँस ले पा रहे हैं। इनकी कुर्बानियों से भारत अब सोने की चिड़िया से सोने का शेर बन चुका है- ऐसे वीर जवानों को सलाम करते हुए उनकी शान में राष्ट्रकवि दिनकर की इक छोटी सी कविता प्रस्तुत है।...more5minPlay
August 03, 2021STRIYAN : ANAMIKAनारी के दुखों, तकलीफो, शोषण, समाज में बराबरी पाने का संघर्ष, उसपर होने वाले कटाक्ष--- सुनिये एक नारी के ही शब्दों में।...more5minPlay
August 02, 2021स्त्रियाँ: अनामिकानारी के दुखों, तकलीफो, शोषण, समाज में बराबरी पाने का संघर्ष, उसपर होने वाले कटाक्ष--- सुनिये एक नारी के ही शब्दों में।...more4minPlay
FAQs about Gaagar Me Saagar:How many episodes does Gaagar Me Saagar have?The podcast currently has 62 episodes available.