NL Charcha

NL Charcha

By Newslaundry.comNews
Download on the App Store

NL Charcha episodes

  • एपिसोड 16: डिजिटल मीडिया रेगुलेशन, दलित आंदोलन, सलमान खान व अन्य
    डिजिटल मीडिया रेगुलेशन के लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा कमेटी का गठन, फेक न्यूज़ की स्थिति में पीआईबी कार्डधारक पत्रकारों की मान्यता रद्द करने की अधिसूचना, एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ दलितों का भारत बंद, मध्य प्रदेश में बाबाओं को मंत्री का दर्जा और सलमान को सज़ा इस हफ्ते की न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय रहे.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 9 min
  • एपिसोड 15: निकाह हलाला, कोबरापोस्ट स्टिंग, राम नवमी हिंसा व अन्य
    निकाह हलाला पर सुप्रीम कोर्ट की पहल, राम नवमी के बाद बिहार व बंगाल में सांप्रदायिक हिंसा, आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन का अवैध लेनदेन, कोबरापोस्ट स्टिंग व अन्य विषय इस हफ्ते की चर्चा के प्रमुख विषय रहे. इस बार की चर्चा में शामिल हुईं दिल्ली की इतिहासकार और लेखिका राना सफवी और अमित भारद्वाज. इसके साथ ही फोन पर हमारे साथ जुड़े वरिष्ठ पत्रकार शांतनु गुहा रे. चर्चा का संचालन किया न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 10 min
  • एपिसोड 14: फेसबुक डेटा लीक, इंडियन एक्सप्रेस की मुस्लिम डिबेट व अन्य
    जेएनयू प्रोफेसर अतुल जौहरी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद अररिया का फर्जी वीडियो, इंडियन एक्सप्रेस में मुस्लिम और आधुनिकता पर जारी बहस, फेसबुक की डेटा लीक व अन्य मुद्दों पर आधारित थी इस हफ्ते की चर्चा.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 22 min
  • एपिसोड 13: महाराष्ट्र किसानों का आंदोलन, लोकसभा उपचुनाव के नतीजे, फाइनेंस बिल व अन्य
    महाराष्ट्र में किसानों का आंदोलन, लोकसभा उपचुनाव के नतीजे, फाइनेंस बिल, सोनिया गांधी का विपक्षी दलों को डिनर का न्यौता, आप संयोजक केजरीवाल का विक्रम मजीठिया को दिया गया माफीनामा, नरेश अग्रवाल का भाजपा में शामिल होना, मंगलौर पब में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के आरोपियों को कोर्ट का बरी करना इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय रहे.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 33 min
  • एपिसोड 12: पूर्वोत्तर विधानसभा चुनाव के नतीजे, श्रीलंका में आपातकाल, मूर्तियों पर हमले और अन्य
    एपिसोड 12: पूर्वोत्तर विधानसभा चुनाव के नतीजे, श्रीलंका में आपातकाल, मूर्तियों पर हमले और अन्यमेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड में भाजपा की जीत, लेनिन की प्रतिमा पर हमला, श्रीलंका में आपातकाल, श्री श्री रविशंकर का अयोध्या पर विवादित बयान, फूलपुर और गोरखपुर में लोकसभा के उपचुनाव, सुप्रीम कोर्ट की हादिया पर टिप्पणी जैसे मुद्दे इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय रहे.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 17 min
  • एपिसोड 11: श्रीदेवी की असमय मौत, कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी और साथ में होली की गुदगुदी
    दिल्ली सरकार और नौकरशाही में जारी खींचतान, फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत पर मीडिया की रिपोर्टिंग, चीन के राष्ट्रपति ने कार्यकाल को अनिश्चितकालिन के लिए बढ़ाने वाला फैसला, मेहुल चोकसी का कर्मचारियों को पत्र, सहवाग का सांप्रदायिक ट्वीट और साथ में होली का त्यौहार इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के मुख्य विषय रहे.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 22 min
  • एपिसोड 10: दिल्ली में राजनीतिक तनातनी, भारतीय सेनाध्यक्ष का बयान व अन्य
    दिल्ली में आप विधायकों द्वारा मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की कथित पिटाई, सेना प्रमुख विपिन रावत का असम की स्थिति पर दिया गया बयान, कमल हसन की नई राजनीतिक पार्टी, अमिताभ बच्चन का ट्विटर पर कांग्रेस के नेताओं को फॉलो करना, यूपी में जारी एनकाउंटर्स पर मानवाधिकार आयोग की फटकार और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो की आधिकारिक भारत यात्रा के इर्द-गिर्द हुए विवाद इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय रहे.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 16 min
  • एपिसोड 9: पीएनबी फ्रॉड, रफेल डील, आप के तीन साल और अन्य
    पीएनबी घोटाला और उसमें नीरव मोदी की संलिप्तता, रफेल डील पर सवालिया निशान, फिलीस्तीन में प्रधानमंत्री मोदी के घोषणाओं की चर्चा, आम आदमी पार्टी के तीन साल, जेएनयू में एटेंडेंस को लेकर वीसी और छात्रों में तनातनी, अंकित सक्सेना की हत्या पर जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष और आजतक एंकर अंजना ओम कश्यप का फर्जी ट्वीट को कार्यक्रम का आधार बनाना, रहे इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के अहम विषय.चर्चा में शामिल रहे न्यूज़लॉन्ड्री संपादक अतुल चौरसिया, वरिष्ठ पत्रकार अजित शाही, ओपिनियन राइटर आनंद वर्धन और संवाददाता अमित भारद्वाज.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 14 min
  • एपिसोड 8: प्रधानमंत्री का संसद में बयान, झोलाछाप डॉक्टर की करतूत, मालदीव संकट व अन्य
    संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान, उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा करीब 40 लोगों को एचआईवी से संक्रमित करने का मामला, भाजपा सांसद विनय कटियार द्वारा मुसलमानों के खिलाफ दिया गया बयान, राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आज़ाद का यह कहना कि राज्यसभा टीवी को भाजपा टीवी बनाने की कोशिश हो रही है और साथ में भारत के दक्षिण-पश्चिमी पड़ोसी मालदीव में फिर से पैदा हुआ राजनीतिक संकट इस बार की चर्चा के मुख्य विषय रहे.चर्चा में इस बार अतुल चौरसिया, आनंद वर्धन और अमित भारद्वाज के साथ एनडीटीवी के एडिटर न्यूज़ प्रियदर्शन बतौर मेहमान शामिल हुए.झोलाछाप डॉक्टर की करतूत को देश की लचर और जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था का नतीजा बताते हुए प्रियदर्शन ने कहा, “दरअसल इस समस्या की जड़ ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर मौजूद घनघोर गरीबी है. संसाधनों के अभाव में लोग इस तरह के झोलाछाप चिकित्सकों के पास इलाज कराने के लिए मजबूर हैं. देश के किसी भी जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर देखा जा सकता है वहां, स्वच्छता की बजाय नरक का साम्राज्य दिखेगा. 20-30 साल पहले तक यही चिकित्सालय बेहतर तरीके से काम करते थे. दिनोंदिन इनकी दशा बदतर हुई है.”आनंद ने विनय कटियार के बयान पर कहा कि ये मौजूदा सरकार के फुट सोल्जर्स हैं, जिन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए. संभव है कि चर्चा में आने के लिए हताशा में भी वे इस तरह के बयान दे रहे हों.अमित भारद्वाज ने प्रधानमंत्री के लोकसभा और राज्यसभा में दिए गए भाषण में की गई कुछ दिलचस्प तथ्यात्मक गलतियों की ओर ध्यान दिलाया. मसलन बैंकों के एनपीए के आंकड़े को उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार की नाकामी से जोड़ा जो कि असल में एनपीए के आंकड़े न होकर कुल लोन की मात्रा थी.इस पर आनंद वर्धन का तर्क था कि अक्सर कुछ नेता सरकारी बाबुओं के ऊपर जरूरत से ज्यादा निर्भर होने के कारण ऐसी गलती करते हैं. इस मामले में भी लगता है कि जिस अधिकारी ने मोदीजी को आंकड़े उपलब्ध करवाए उसने जिम्मेदारी से अपना काम नहीं किया.न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया के मुताबिक वर्तमान प्रधानमंत्री द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर किया गया हमला उनके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं था. अतुल कहते हैं, “भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दो महान नेताओं को उनकी मौत की आधी सदी बाद इस तरह से आमने-सामने खड़ा करना एक प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता. आज से 50 साल बाद परिस्थितियों को समग्रता से रखे बेगैर कोई कहे कि मोदी ने आडवाणी का मौका छीन लिया, तो ठीक नहीं होगा. प्रधानमंत्री स्वस्थ नजीर स्थापित नहीं कर रहे हैं.”

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 15 min
  • एपिसोड 7: केंद्रीय बजट, कासगंज हिंसा, नागालैंड विवाद और अन्य
    बजट 2018-19, कासगंज हिंसा, पूर्वोत्तर में असम के दीमा हसाओ में नगालैंड विवाद में सुरक्षाकर्मियों की गोली से दो युवकों की मौत और राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संबोधन में वन नेशन, वन इलेक्शन के प्रस्ताव पर केंद्रित रही इस हफ्ते की एनएल चर्चा.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 22 min

About NL Charcha

From the publisher's feed

हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry:

More shows like NL Charcha

NL Hafta by Newslaundry.com

NL Hafta

81 Listeners

Cyrus Says by IVM Podcasts

Cyrus Says

156 Listeners

3 Things by Express Audio

3 Things

56 Listeners

The Awful & Awesome Entertainment Wrap by Newslaundry.com

The Awful & Awesome Entertainment Wrap

49 Listeners

Daily Dose by Newslaundry.com

Daily Dose

28 Listeners

Reporters Without Orders by Newslaundry.com

Reporters Without Orders

25 Listeners

Bharatiya Junta Podcast by The Bharatiya Junta Podcast

Bharatiya Junta Podcast

47 Listeners

ThePrint by ThePrint

ThePrint

87 Listeners

In Focus by The Hindu by The Hindu

In Focus by The Hindu

38 Listeners

The Internet Said So by Varun Thakur

The Internet Said So

107 Listeners

Highway On My Podcast by Newslaundry.com

Highway On My Podcast

16 Listeners

Newslaundry Interviews by Newslaundry.com

Newslaundry Interviews

4 Listeners

The Desi Crime Podcast by Desi Studios

The Desi Crime Podcast

289 Listeners

Anurag Minus Verma Podcast by anurag minus verma

Anurag Minus Verma Podcast

31 Listeners

Let's Talk About by Newslaundry .com

Let's Talk About

2 Listeners

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) by BBC Hindi Radio

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

13 Listeners

Empire: World History by Goalhanger

Empire: World History

2,462 Listeners

Daybreak by The Ken

Daybreak

10 Listeners

ANI Podcast with Smita Prakash by Asian News International (ANI)

ANI Podcast with Smita Prakash

93 Listeners

South Central by The News Minute

South Central

3 Listeners