NL Charcha

NL Charcha

By Newslaundry.comNews
Download on the App Store

NL Charcha episodes

  • एपिसोड 33: दलाई लामा, एबीपी न्यूज़, अनुच्छेद 35ए व अन्य
    एबीपी न्यूज़ पर कथित सरकारी दबाव के बाद वरिष्ठ पत्रकारों का इस्तीफा, कश्मीर से जुड़ा अनुच्छेद 35ए, करुणानिधि का निधन और दक्षिण की राजनीति पर उसके संभावित प्रभाव और बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का नेहरू को लेकर विवादित बयान इस हफ्ते की चर्चा के प्रमुख विषय रहे.इस बार चर्चा के अतिथि पत्रकार थे राकेश त्रिपाठी. पैनल में राकेश के साथ न्यूज़लॉन्ड्री संवाददाता अमित भारद्वाज, राहुल कोटियाल और रोहिण कुमार भी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 9 min
  • एपिसोड 32: एनआरसी, एससी-एसटी एक्ट, आधार व अन्य
    असम का एनआरसी का फाइनल ड्राफ्ट जारी होना, सरकार का एससी-एसटी एक्ट पर बदला रुख, ट्राइ के चेयरमैन आरएस शर्मा का आधार चैलेंज व अन्य मुद्दे इस हफ्ते के प्रमुख विषय रहे.चर्चा में शामिल रहे आजतक के पत्रकार नवीन कुमार, न्यूज़लॉन्ड्री के संवाददाता अमित भारद्वाज और राहुल कोटियाल. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया. पूरी बातचीत के लिए सुनें न्यूज़लॉन्ड्री पॉडकास्ट.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 7 min
  • एपिसोड 31: अलवर लिंचिंग, इमरान खान, मुजफ्फरपुर बालिका गृह व अन्य
    अलवर में अकबर खान की मॉब लिंचिंग, मराठा आरक्षण, पाकिस्तान के चुनाव में इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ का सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरना और मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की खबर इस हफ्ते चर्चा के मुख्य विषय रहे.चर्चा के विशिष्ट अतिथि थे वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी. साथ ही पैनल में मौजूद रहे राहुल कोटियाल और रोहिण कुमार. साथ ही फोन पर न्यूज़लॉन्ड्री संवाददाता अमित भारद्वाज भी जुड़े. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 15 min
  • सरकार देगी दस लाख युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण
    इंडियन एक्सप्रेस की एक ख़बर के मुताबिक सरकार हर वर्ष 10 लाख युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण देने की योजना पर विचार कर रही है. इस बाबत प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई एक बैठक के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस में यह ख़बर प्रकाशित हुई. सरकार का लक्ष्य है कि इससे युवाओं में अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत किया जाए. क्या है पत्रकारों की राय, सुना जाए.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    22 min
  • मॉब लिंचिंग: क्या है व्हाट्सएप की भूमिका?
    एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप अफवाहों और फेक न्यूज़ के आधार पर देशभर में पिछले एक महीने में 20 लोगों की हत्या हो चुकी है. क्विंट की रिपोर्ट के मुताबिक 2015 से अबतक मॉब लिंचिंग में 65 लोगों की जान जा चुकी है. भारत सरकार ने व्हाट्सएप को अफवाहों पर लगाम लगाने की चेतावनी दी है. जबाव में व्हाट्सएप ने सरकार से कहा कि वह भारत में व्हाट्सएप के दुरुपयोग से चिंतित है. "यह एक चुनौती है और हमें भारत सरकार, नागरिक समाज और तकनीकी कंपनियों को साथ मिलकर काम करना पड़ेगा."साथ ही व्हाट्सएप ने अखबारों में भी विज्ञापन दिया. यह कुछ साधारण सलाह हैं जिसे व्हाट्सएप संदेशों के मद्देनज़र ध्यान दिया जाना है. मसलन व्हाट्सएप पर प्राप्त संदेश को फॉरवर्ड करने के पहले समझना, सवाल करना, दूसरे स्रोतों से क्रॉसचेक करना और सोच-विचार कर कुछ भी साझा करने जैसी सलाहें शामिल थी. सुनिए क्या है इसपर पत्रकारों की राय.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    27 min
  • एपिसोड 30: युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण, मॉब लिंचिंग, अविश्वास प्रस्ताव व अन्य
    युवाओं को सैन्य परीक्षण देने की योजना, मॉब लिंचिग पर सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश, मानसून सत्र में आया अविश्वास प्रस्ताव और पाकिस्तान में होने वाले चुनाव के पहले नवाज शरीफ की गिरफ्तारी जैसे मुद्दे इस हफ्ते चर्चा के मुख्य विषय रहे.द वायर उर्दू के संपादक महताब आलम और न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभ लेखक आनंद वर्धन चर्चा के अतिथि बने. इनके साथ ही पैनल में न्यूज़लॉन्ड्री संवाददाता अमित भारद्वाज और राहुल कोटियाल भी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 29 min
  • एपिसोड 29: धारा 377, जियो इंस्टिट्युट, शशि थरूर व अन्य
    सुप्रीम कोर्ट में धारा 377 पर जारी सुनवाई, शशि थरूर का थिरुवनंतपुरम में हिंदू पाकिस्तान संबंधी बयान, मानव संसाधन व विकास मंत्रालय द्वारा अंबानी के जियो इंस्टिट्युट को इंस्टिट्युट ऑफ प्रॉमिनेंस का दर्जा दिया जाना, रामगढ मॉब लिंचिंग के दोषियों को केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा द्वारा स्वागत किया जाना व अन्य इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय रहे.राजकमल प्रकाशन समूह के संपादकीय निदेशक सत्यानंद निरुपम चर्चा के विशिष्ट अतिथि थे. इसके साथ पैनल में न्यूज़लॉन्ड्री के संवाददाता अमित भारद्वाज और रोहिण कुमार भी शामिल रहे. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 9 min
  • एपिसोड 28: आप-एलजी विवाद, खरीफ की कीमत, माब लिंचिंग व अन्य
    दिल्ली में तीन साल से चल रहे आप और एलजी के अधिकारों के विवाद पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, बच्चा चोरी के अफवाह पर देश भर में हो रही मॉब लिंचिग की घटनाएं, भारत में महिलाओं की असुरक्षा को लेकर आया थॉमसन रॉयटर्स का सर्वेक्षण, असम में चल रहे एनआरसी के आंकड़े और खरीफ की फसल पर बढ़ाया गया न्यूनतम समर्थन मूल्य व अन्य मुद्दे इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के मुख्य विषय रहे.एनडीटीवी की वरिष्ठ पत्रकार नग़मा सहर और स्वतंत्र पत्रकार मनीषा भल्ला इस बार की चर्चा के विशिष्ट अतिथि थे. उनके साथ पैनल में मौजूद थे न्यूज़लॉन्ड्री संवाददाता अमित भारद्वाज. न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 22 min
  • एपिसोड 27: वंदे मातरम, आपातकाल की वर्षगांठ, पत्थलगड़ी और अन्य
    भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस पर तुष्टिकरण और बंटवारे का आरोप, आपातकाल की वर्षगांठ, मीडिया संस्थानों से नोटबंदी के दौरान एक सहकारिता बैंक (जिसके निदेशक अमित शाह थे) में पांच दिनों के अंदर 745 करोड़ रूपए जमा होने की खबर का हटाया जाना, झारखंड के खूंटी में पत्थलगड़ी आंदोलन, स्विस बैंकों में पैसे जमा होने की गति बढ़ना व अन्य मुद्दे इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के मुख्य विषय रहे.मीडिया विजिल के संस्थापक व वरिष्ठ पत्रकार पंकज श्रीवास्तव चर्चा के विशिष्ट अतिथि थे. उनके साथ पैनल में मौजूद थे न्यूज़लॉन्ड्री संवाददाता अमित भारद्वाज. न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    56 min
  • एपिसोड 26: जम्मू-कश्मीर, एयरटेल विवाद, हापुड़ और अन्य
    बीते मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में भाजपा का पीडीपी से गठबंधन खत्म कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना, हापुड़ में गोकशी के नाम पर भीड़ द्वारा कासिम की हत्या, एयरटेल द्वारा पूजा सिंह नाम की युवती की आपत्ति के बाद मुस्लिम धर्म के कस्टमर केयर एग्जेक्यूटिव की जगह हिंदू कस्टमर केयर एग्जेक्यूटिव मुहैया करवाया जाना, जज लोया की स्टोरी करने वाले पत्रकार निरंजन टाकले का करीब आठ महीने से बेरोजगार होना व अन्य मुद्दे रहे इस हफ्ते चर्चा के मुख्य विषय.चर्चा के मुख्य अतिथि रहे बचपन बचाओ आंदोलन से जुड़े अनिल पाण्डेय, न्यूज़लॉन्ड्री संवाददाता अमित भारद्वाज और उपसंपादक रोहिण कुमार. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 10 min

About NL Charcha

From the publisher's feed

हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry:

More shows like NL Charcha

NL Hafta by Newslaundry.com

NL Hafta

81 Listeners

Cyrus Says by IVM Podcasts

Cyrus Says

156 Listeners

3 Things by Express Audio

3 Things

56 Listeners

The Awful & Awesome Entertainment Wrap by Newslaundry.com

The Awful & Awesome Entertainment Wrap

49 Listeners

Daily Dose by Newslaundry.com

Daily Dose

28 Listeners

Reporters Without Orders by Newslaundry.com

Reporters Without Orders

25 Listeners

Bharatiya Junta Podcast by The Bharatiya Junta Podcast

Bharatiya Junta Podcast

47 Listeners

ThePrint by ThePrint

ThePrint

87 Listeners

In Focus by The Hindu by The Hindu

In Focus by The Hindu

38 Listeners

The Internet Said So by Varun Thakur

The Internet Said So

107 Listeners

Highway On My Podcast by Newslaundry.com

Highway On My Podcast

16 Listeners

Newslaundry Interviews by Newslaundry.com

Newslaundry Interviews

4 Listeners

The Desi Crime Podcast by Desi Studios

The Desi Crime Podcast

289 Listeners

Anurag Minus Verma Podcast by anurag minus verma

Anurag Minus Verma Podcast

31 Listeners

Let's Talk About by Newslaundry .com

Let's Talk About

2 Listeners

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) by BBC Hindi Radio

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

13 Listeners

Empire: World History by Goalhanger

Empire: World History

2,462 Listeners

Daybreak by The Ken

Daybreak

10 Listeners

ANI Podcast with Smita Prakash by Asian News International (ANI)

ANI Podcast with Smita Prakash

93 Listeners

South Central by The News Minute

South Central

3 Listeners