PURE ZINDAGI

PURE ZINDAGI

By Manoj Srivastava। TV host । CentristEducationSelf-Improvement
Download on the App Store

PURE ZINDAGI episodes

  • Trailer Pure जिंदगी

    जिंदगी एक पहेली है जिसे सुलझाने में हम उम्र भर लगे रहते हैं। इस पहेली को सुलझाने के लिए चाहिए एक नजरिया, एक दृष्टिकोण, एक परिप्रेक्ष्य - परसेप्शन। हम खुद अपना परसेप्शन नहीं बनाते तो किसी और से ले लेते हैं या कोई और आकर हमें थमा देता है। अपने लिए खुद अपना मौलिक परसेप्शन बनाइये, सुनिए प्योर जिंदगी विद श्रीवास्तव !

    1 min
  • EP 1 - NOSTALGIA featuring Dr Vinay Bharat

    आपके अतीत का वो झरोखा जिसमें आप झांक कर देख तो सकते हैं लेकिन उसमें जो दिखता है उसे हासिल नहीं कर सकते। कौन है जिसे कभी कोई नॉस्टाल्जिक फिलिंग नहीं आई? बचपन का वो घर, वो गली, वो नुक्कड़, मां के हाथ का खाना, कोई गाना, कोई बात, अकेलपन की कोई रात… ऐसे तमाम यादगार लम्हे जिनसे होकर आप गुजरे और अब उन लम्हों को आप दोबारा कभी हासिल नहीं कर सकते।

    देखा जाए तो अतीत में दोबारा ना लौट पाना इंसान की सबसे बड़ी पीड़ा है और नॉस्टैल्जिया उस पीड़ा को थोड़ा सा और बढ़ा सकता है...और साथ ही थोड़ा उसपर मरहम भी लगा सकता है....है ना मजेदार बात...लेकिन उससे भी मजेदार बात ये है कि नॉमस्टैजिया का मरहम इंसान खुद बनाता है और खुद लगाता है।

    तो चलिए आज खोलते हैं नॉस्टैल्जिया की जन्मकुंडली.... नॉस्टैल्जिया की ओरिजिनल मीनिंग है घर ना जा पाने की पीड़ा – हालांकि अब इसे होम सिकनेस कहा जाता है। लेकिन तब जबकि इंसान की इस भावना का कोई नाम नहीं था....तब यानि 1729 में नॉस्टाल्जिया टर्म को सबसे पहले एक डॉक्टर जोहानस होफर (Johannes Hofer) ने परिभाषित किया था… वो भी एक बीमारी के तौर पर। डॉक्टर होफर के मुताबिक ये एक तरह का मेनिया है जो उस वक्त भाड़े के सैनिकों में होम सिकनेस की वजह से पनप रहा था। किसी दूसरे देश के लिए लड़ रहे इन सैनिकों में घर जाने की तड़प को उस वक्त दिमागी बीमारी के तौर पर देखा जाता था। जिसे ये बीमारी होती थी उसकी हालत दिवानों जैसी हो जाती थी। खोया खोया सा रहना, ना खाने की सुद, ना नींद का ठिकाना। नतीजा वो बहुत बीमार हो सकता था और मर भी सकता था। जिस सैनिक में ये बीमारी दिखती बहुत उसे नीची नजर से देखा जाता था और उसका इलाज बेदर्दी के साथ बड़े क्रूर तरीके से किया जाता था। इसी बीमारी को डॉक्टर होफर ने नॉस्टैल्जिया का नाम दिया था। ग्रीक में नॉस्तोस का मतलब होता है होम कमिंग और लैटिन शब्द एल्जिया का मतलब है पीड़ा। दोनों को मिलाकर बन गया नॉस्टैल्जिया...

    लेकिन समय के साथ इसशब्द के मायने बदल गए और अब हम नॉस्टैजिया का मतलब समझते हैं प्यारी प्यारी यादें।

    अब चलिए लगे हाथ आपके आगे इसकी एक बेहद खूबसूरत नीजर पेश करते हैं...हमारे एक मित्र हैं डॉ विनय भरत, उन्होंने अपने नॉस्टैल्जिया को बड़ी शिद्दत और सदाकत के साथ एक छंदमुक्त कविता का रूप दिया है...उसमें बड़े मनमोहक बिंब गढ़े हैं....तो वो चंद पंक्तियां आपको सुनाते हैं लेकिन उससे पहले आपको बता दें डॉ विनय भरत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी रांची में अंग्रेजी के प्रोफेसर हैं... प्रोफेसर ये अंग्रेजी के हैं लेकिन हिंदी साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए ये दुबई में सृजन श्री सम्मान से नवाजे जा चुके हैं.... इनका कविता और लघु कथाओं का संग्रह कतरनें विश्व हिन्दी साहित्य परिषद्, नयी दिल्ली से छप चुका है.... वैसे अंग्रेजी में भी रिसर्च वर्क और यूनिवर्सिटी कोर्स की किताबें लिख चुके हैं..टीवी डिबेट्स और समाचार पत्रों में इनके आर्टिकल छपते रहते हैं...खासकर सामाजिक और शैक्षणिक विषयों की समझाइश के मकसद से.... ये था डॉ विनय का परिचय और अब उनकी कविता कोई नहीं होगा....

    8 min
  • शहीद दिवस

    गांधी और गोडसे का नाम एक साथ आता है और बहुत से लोगों को गोडसे में एक आकर्षण दिखता है। आखिर क्यों?

    3 min
  • मां - चंद पंक्तियां

    मां

    देखो ना! साल हो गया!

    तुम आई तो थी यहां एम्बुलेंस से,

    कभी सपने में भी नहीं सोचा था,

    खुद अपने पैरों पर चलकर नहीं

    बल्कि जाओगी भी उसी एम्बुलेंस से।

    हर उगते सूरज के साथ

    उम्मीदें भी जगती थीं,

    तुम आज तो साथ घर चलोगी...

    लेकिन हर शाम

    तुम्हारी बिगड़ती हालत के साथ

    अंदर से उम्मीदें डूबती रहीं,

    जिसे शायद कभी मैंने

    ख़ुद से भी ज़ाहिर नहीं किया।

    ज़्यादा नहीं कहूंगी...

    बस माफ करना माँ...

    तुम्हें सही-सलामत

    हॉस्पिटल से डिस्चार्ज नहीं करा पाई!

    और यहीं पूरे परिवार के साथ

    एक छत के नीचे रहने का

    मेरा इकलौता सपना

    अधूरा रह गया!

    ख़ैर तुम जहां भी हो...

    अब तो अपना ख़याल रखना...

    वादा रहा...हम फिर मिलेंगे!

    #माँ

    2 min
  • युद्द पर कविता - कितने मर गए सर

    कितने मर गए सर .....

    ---

    जब मेरा घर पानी में डूब गया

    मैंने भरत जी को बुलाया

    मैंने कहा मेरे घर को पानी से बाहर निकालिए

    वे बोले आता हूं मैंने कहा कब से वे मुस्कुराए बोले कल से ही

    भरत जी के साथ राम दयाल आए

    और कुछ दिनों बाद जगनारायण

    जो दूसरे दिन लालो को साथ लेकर आए

    घर इन दिनों गुंजाएमान रहता है

    उसे पानी से बाहर निकाला जा रहा है

    आठ दिनों से उक्रेन में बमबारी हो रही है

    लोग मर रहे हैं जान बचाने को भाग रहे हैं

    मैं जग नारायण जी को उक्रेन की कहानियां सुनाता हूं

    खेसारी के साग का गुण गाता हूं

    जो गांव से जगनारायण लेकर आते हैं

    वे प्यार जताने के लिए कहते हैं

    सर जबतक यहां आना है घरवाली से कहूंगा

    रोज मुझे साग बनाकर दो

    उक्रेन तबाह हो रहा है

    उसकी इमारतों पर बम फट रहे हैं

    मेरा घर पानी से निकाला जा रहा है

    आज की जहां तक बात है भरत जी नहीं आ पाए हैं

    कल आकर बताएंगे लड़की की शादी में आने वाली मुश्किलें दहेज का हाल

    मैं कहूंगा जमीन जायदाद मत देखिए लड़के की योग्यता हुनर देखिए

    मैं सुबह जाग जाऊंगा

    लालो भी मेरे लिए कल कुछ लेकर आएंगे

    उक्रेन जलता रहेगा

    और राम दयाल मुझसे जगनारायण के बारे में हंसते हुए कहेंगे

    बोलता बहुत है मगर आदमी सच्चा और मजेदार है

    भरत जी अचानक कमर सीधी करते लंबी तान लेते हुए पूछेंगे

    आज कितने मरे गए सर

    0000

    कवि - अमिताभ बच्चन

    फेसबुक - https://www.facebook.com/katha.vachak.7

    3 min

About PURE ZINDAGI

From the publisher's feed

Host Manoj Srivastava is an anchor in a national TV. In each episode Manoj discusses one complex topic related to human life or talks to a person of repute, insights and experiences. Conversations are focussed on human values and life lessons. If you're looking for a podcast that will challenge and inspire you, then be sure to check out.