Radio Garda,India

Radio Garda,India

By Garda TV, IndiaFictionDrama
Download on the App Store

Radio Garda,India episodes

  • बड़े भाई साहब !- लेखक :-प्रेमचंद
    हालांकि प्रेमचंद ने यह कहानी काफी व्यंग्यात्मक और हास्यपूर्ण ढंग से लिखी है परंतु इस कहानी के माध्यम से उनके कहने का यही मतलब है जिन्दगी के सही निर्वाह के लिए सिर्फ डिग्रीयां ही काफी नहीं होती आपको प्रैक्टिकल होना पड़ता है। और पढ़ाई का अर्थ सिर्फ किताबों को रट कर पास होना नहीं बल्कि किताबो के विषय का अभिप्राय समझना और आम जीवन में उस पढ़ाई का सदुपयोग करना है।
    31 min
  • ठाकुर का कुवाँ --प्रेमचंद की कहानी
    कहानी उस दौर की है जब दलितों के लिए किसी जल स्रोत से पानी भरना भी मुहाल था। अपने बीमार पति के लिए गंगी ने डरते हुये, चुपके से ठाकुर के कुआं से पानी भरना चाहा मगर अचानक ठाकुर ने उसे देख लिया। मजबूरन जोखु को गंदा बदबूदार पानी ही पीना पड़ा। एक जगह प्रेमचंद लिखते हैं कि गंगी चाहती तो उस गन्दे पानी को उबाल कर बीमार जोखु को पिला सकती थी। मगर स्वच्छ जल के लिए जोखिम उठाना ही उचित समझा। और शायद यही लाइन इस कहानी मुख्य आधार बिंदु है।
    12 min
  • "पूस की रात !" प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी
    दरिद्रता एक आदत सी है। हल्कू यदि चाहता तो पूस की सर्द रात से बचने के लिए एक कंबल खरीद सकता था मगर वह ऐसा नही कर सका और जब नीलगायों से खेतों को बचाने की जरूरत थी तब वह आलास कर गया। जबकि उसके कुत्ते जबरा ने अपनी सारी तकलीफ भूल कर अपना कर्तव्य निभाया मगर उतना ही जितना उसके वश की बात थी।
    20 min
  • महान भारतीय वैज्ञानिक सर सी वी रामन की कहानी
    सर रामन को उनके रामन एफ्फेक्ट्स की खोज के लिए 1930 में विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला था। उन्होंने अपने रामन इफेक्ट्स के प्रयोगों के जरिये किसी पारदर्शी पदार्थ से गुजरने वाली प्रकाश किरणों के रंग परिवर्तन और उन पदार्थों की अंदरूनी संरचना का रहस्य सुलझया।
    7 min
  • शेर बड़ा या सियार बड़ा ?!
    कभी कभी विपरीत परिस्थितियों में ताकत की बजाए अक्ल का उपयोग करना चाहिए। प्रस्तुत है एक पौराणिक कथा का तोड़ा मोड़ा गया अंश। और हाँ, इस कथा के सभी पात्र काल्पनिक हैं और घटनायें भी किन्तु यदि इस कथा का प्लॉट या चरित्र या घटनायें किसी हालिया घटना से मैच खा जाए तो इसमें लेखक का कोई कसूर नहीं !😊😊😊👺🙊🙉🙈😽🙀😾👹
    10 min
  • तुम उदास क्यों हो, विनोद दा ?! ( Fiction)
    एक मर्द पैरासाइट बन कर जीना नहीं चाहता वह लगतार अपनी जिजीविषा के लिए संघर्षरत रहता है लेकिन विनोद दा जैसे कुछ लोग हैं जो जीवन से हार चुके हैंअपने जीने का उद्देश्य खो चुके हैं! और यही विनोद दा की कहानी का निराशाजनक अन्त है।
    12 min
  • भोजपुरी भाषा साहित्य का शेक्सपियर-भिखारी ठाकुर!
    लोक गायक और लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की प्रसिद्धि और लोकप्रियता सिर्फ भारत के भोजपुरी भाषी क्षेत्रों तक ही नहीं बल्कि दूर दराज के देशों तक फैली है।
    12 min
  • जरवेरा फूलों की खेती कैसे करें ! ( An Agriculture Podcast)
    अपने खूबसूरत रंग बिरंगेपन और सजावटी गुणों के कारण जरवेरा फूलों की मांग बहुत अधिक है। इस किस्म के फूल वर्ष भर उपलब्ध होते हैं। इन्ही कारणों से जरवेरा फूलों की खेती किसानो और उद्यमियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
    8 min
  • गुलाब के फूलों की खेती कैसे करें ? ( An Agriculture Podcast)
    गुलाब के फूलों की खूबसूरती और खुशबू यदि बेमिसाल है तो इसकी खेती से होने वाली आमदनी भी लाजवाब है। प्रस्तुत है गुलाब की खेती से संबंधित जानकारी !
    7 min

About Radio Garda,India

From the publisher's feed

आम ज़िन्दगी से जुड़ी हुई कहानियां। कुछ दुःख की कुछ सुख की बातें। कुछ संघर्ष के लिए हौसला बढ़ाने वाली । कुछ हास-परिहास से दिल को गुदगुदाने वाली। कभी ज्ञान कभी विज्ञान। हर तरह औऱ हर किस्म की कहानियां। कुछ…