Radio Garda,India

Radio Garda,India

By Garda TV, IndiaFictionDrama
Download on the App Store

Radio Garda,India episodes

  • प्रभु श्री राम नाम की महिमा !🙏🌺
    कहते हैं कि प्रभु श्री राम के सभी चरित्र इतने आदर्श और महान हैं कि उनके स्मरण मात्र से ही त्रिविध ताप और कोप पल भर में नष्ट हो जाते हैं।उस लोक पावन चरित्र का श्रवण और मनन कर आज भी विभ्रांत मानव सत्य पथ का अनुगामी बन जाता है। प्रस्तुत है इस संभाषण (पोडकास्ट) का संपादित अंश। 🙏🌺🌼
    13 min
  • आगात आलू की खेती कैसे करें ?
    किसान भाइयों के अनुरोध पर आज से हम एग्रीकल्चर पॉडकास्टिंग का शुभारंभ कर रहे हैं। इस सेगमेंट में आप न सिर्फ कृषि संबंधी नवीन जानकारी हासिल करेंगे बल्कि आप सफल किसानों ,कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के इंटरव्यू को भी सुन सकेंगे। आज प्रस्तुत है आगात आलू की खेती के संबंध में जानकारी। आगात आलू की बुआई के समय अक्टूबर मध्य से लेकर नवंबर मध्य तक का होता है।
    10 min
  • संगीतकार चित्रगुप्त की कहानी ! कुछ जानी कुछ अनजानी!
    संगीतकार चित्रगुप्त लोक गीत तथा भक्ति संगीत के मास्टर क्राफ्टर थे। अपने गीतों की बुनावट में मधुरता प्रदान करना उनके नेचर में था। हिन्दी फिल्मों के अलावे भोजपुरी भाषा की फिल्मी संगीत में उन्हीने एक नई दिशा दी। वो अपनी संगीत की साधना में महान तो थे मगर उनकी लोकप्रियता भी कुछ कम न थी।
    12 min
  • पटना के गोलघर की कहानी कुछ जानी कुछ अनजानी !
    1770 के अकाल के बाद उपजी भुखमरी की स्थिति से अपने सैनिकों को बचाने के लिए तत्कालीन गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स ने एक बड़ा अनाज गोदाम बनवाने का सोचा । मगर कई तकनीकी अड़चनों के बाद इस अनाज गोदाम का निर्माण हुआ। अपने अजीब गोल आकार के कारण इसे गोलघर कहा जाने लगा। परंतु इसमे अंग्रेजी हुकूमत की कई क्रूरतापूर्ण कहानियां हैं जिसे कोई कहना नहीं चाहता। इस एपिसोड में गोलघर के निर्माण और इसके पीछे छुपी कहानी को बयां कर रहा है यह एपिसोड !
    11 min
  • चाक पर ढलते हुए !👣
    नव पाषाण युग से चली आ रही चाक पर मिट्टी के वर्तन ढालने की कला अभी हाशिये पर है। इस कला सह उद्यम को पुनः जीवित कर इसे बाजार दिलाना न सिर्फ इनकी आजीविका के लिये बल्कि पर्यावरण के लिए भी संगत है।
    14 min
  • इस शहर में गंगा बहती थी!!
    पटना शहर के उत्तरी छोर पर बहने वाली गंगा नदी ने पटना शहर को न मालूम कितनी सदियों से आबाद और खुशहाल रखा। परंतु मानव की स्वार्थ पूर्ण गतिविधियों ने गंगा नदी को इस शहर से दूर कर दिया जहां से वापस लौटने की संभावना कम है। हाँ बरसाती बाढ़ के मौसम में आप गंगा नदी के उसी स्वरूप का दर्शन कर सकते हैं। गंगाजी का यह पलायन मानव निर्मित इको डिजास्टर का ही नतीजा है। गंगा के इस शहर से रूठ कर जाने या भगा देने के पीछे कई कारण है। हमारी यह पोडकास्ट इन्हीं सब कारणों की पड़ताल कर रही है।
    9 min
  • मन्नु मगन पहलवानी में,आग लगे किराना दुकानी में!💃💏🤢🤦
    प्रस्तुत है मेरी हास्य-व्यंग्य से परिपूर्ण कहानियों की लंबी सीरीज़। इस एपिसोड में सुनिए इस सीरीज की पहली और पूरी कहानी। 🤣🤕💃💃😍👨‍❤️‍💋‍👨🏃👩‍❤️‍👩💪🤼🤼🤼🤼🤼🤼🤼🤼🤼🤼♥️
    15 min
  • The King of Comedy-Mahmood!
    महमूद भारतीय हिन्दी सिनेमा के बादशाह ऑफ कॉमेडी माने जाते हैं। उनके जैसा न कोई आया है न कोई आएगा। हाँ उनकी कॉपी करने की कोशिश जरूर हुई ! प्रस्तुत है सुप्रसिद्ध कॉमेडी किंग के जीवन और कैरियर से जुड़ी एक छोटी सी कहानी!
    14 min
  • King of Romance-Yash Chopra 💓
    अपनी फिल्मों में प्रेम को पुनः परिभाषित करने और उसके उदगार को एक खास अंदाज से निर्देशित करने की वजह से यश चोपड़ा भारतीय हिन्दी फिल्मों के बादशाह कहे जाते हैं। अब आने वाली फिल्मकार की युवा पीढ़ी प्यार की फिल्मों की कहानी को किस जॉनर की दिशा और दशा में ले जाएगी ,यह कहना मुश्किल है। मगर यश चोपड़ा की रोमांटिक फिल्में हमेशा याद रहेगी। फिल्मो में गीत- संगीत की वापसी का मुख्य श्रेय भी यश चोपड़ा को जाता है।
    11 min

About Radio Garda,India

From the publisher's feed

आम ज़िन्दगी से जुड़ी हुई कहानियां। कुछ दुःख की कुछ सुख की बातें। कुछ संघर्ष के लिए हौसला बढ़ाने वाली । कुछ हास-परिहास से दिल को गुदगुदाने वाली। कभी ज्ञान कभी विज्ञान। हर तरह औऱ हर किस्म की कहानियां। कुछ…