Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
Please support the podcast: https://amzn.to/2DpbiLLSushil Bharti is a short story writer, storyteller, director Broadcasting in Radio Noida. He is a prolific film screen writer, speaker and mentor. S... more
FAQs about Safar Yadon Ka:How many episodes does Safar Yadon Ka have?The podcast currently has 83 episodes available.
August 15, 2020तन मछरी, मन नीर- भाग-3- विवेक मिश्र (Epi-42)रजवाड़ों में हवेलियों के पंजे से निकल पाना इतना आसान नहीं। प्रेम अगर आग है तो दर्द उसको और भड़काने वाला घी। एक तरफ सुवासिनी का जीवन, दूसरी और बिसन का जीवन और तीसरी ओर है कुँवर नाहर सिंह की सरकार, जहां इंसानी दर्द और पीड़ा की कोई सुनवाई नहीं। क्या कहानी के तीसरे भाग में प्रेम अपनी गति पाएगा या मिलेगी मौत?...more21minPlay
August 14, 2020तन मछरी, मन नीर- भाग-2- विवेक मिश्र (Epi-41)सुवासिनी की दशा उस परिंदे की तरह है जो बंद पिंजरे में छटपटा भी नहीं सकता। दुख है लेकिन उसे बता भी नहीं सकता, क्योंकि यहाँ हवेली के मर्दों के सामने कोई कानून नहीं। सुवासिनी की इस गहरी पीर को बिसन के अलावा एक और इंसान ने समझा है। इसे जानने के लिए सुनते है दर्द और बिखराव के बीच झूलती सुवासिनी की कहानी।...more18minPlay
August 13, 2020तन मछरी, मन नीर-भाग-1-विवेक मिश्रा (Epi-40)रजवाड़ों और हवेलियों में हमेशा से तमाम रज़ दफन होते हैं। शायद ही उनका किसी को पता चलता हो। घटनाओं को अंजाम देने में और तमाम गहरे छुपे राज़ों को छुपाने में हवेली के लोग ही शामिल होते हैं।सुवासिनी का कुँवर के साथ विवाह, उसका अपने पहले प्रेम में डूबा मन, उसके लिए काल बन जाता है। ऐसी ही एक खूबसूरत कहानी है 'तन मछरी, मन नीर'।...more23minPlay
August 12, 2020रिटर्न गिफ्ट- भाग -2- रेणु मिश्रा (Epi-39)मन की चाहत और हृदय के स्वाभाविक उच्छवास को परंपरा और रीति रिवाजों की भेंट चढ़ने देना और उसके बाद आजीवन एक सहज रिश्ते की कल्पना का अभिशाप झेलना देश के करोड़ों युवाओं की कहानी है। जीवन ढल तो किसी के भी साथ जाता है लेकिन क्या पीड़ित मन अपनी बात कह पाता है? आजीवन कृत्रिम गढ़े सम्बन्धों को न्यायोचित ठहराना और अंत में भाग्य में लिखा होने की कहानी को अपनी नियति मान बैठना, यह सिलसिला सदियों से चल रहा है। रेणु मिश्रा की कहानी इन बारीक रेशों को परत दर परत उघाड़ती है।...more20minPlay
August 11, 2020रिटर्न गिफ्ट - भाग -1 - रेणु मिश्रा (Epi-38)परिवार, समाज और संस्कार के चलते व्यक्ति के प्रेम से जुड़ी भावनाओं का दमन और गाहे बगाहे मन के किसी कोने से झांकती वो हसरतें बार बार सिर उठाती है। प्रेम में एक दोहरी ज़िंदगी आज इस देश की आधी से ज़्यादा आबादी का सच है। क्या सहज, सरल, स्नेहिल प्रेम के लिए इस समाज में कोई स्थान है? क्या इन रिश्तों को कोई नाम दिया जा सकता है? ऐसी ही तमाम किस्सो को यह कहानी स्वयं में समेटे है। कहानी अच्छी लगे तो शेर अवश्य करना।...more18minPlay
August 10, 2020सोनमछरी- भाग-2- गीताश्री (Epi-37)गीताश्री देश की एक लोकप्रिय हिन्दी कथाकार हैं। आंचलिक कहानियों का हमेशा से एक सौन्दर्य रहा है। इस कहानी में रूंपा की अपनी एक छोटी सी दुनिया है, जो सजने, संवरने की चाहत में बिखरती, उजड़ती है और उसे ज़िन्दगी के एक ऐसे मकाम पर लाकर खड़ा कर देती है जहां भाग्य की नियति स्वयं इंसान के लिए कुछ तय करती है। क्या तय किया है रुंपा के लिए चलिए सुनते हैं आज की कहानी का *दूसरा भाग*। इस *Podcast* का उद्देश्य है ज़िन्दगी के यथार्थ को बयान करती श्रेष्ठ रचनाकारों कि श्रेष्ठ कहानियों से जनसामान्य को परिचित कराना। कहानी पसंद आए तो शेयर जरूर करना, जिससे एक संवेदनशील समाज का निर्माण हो सके।...more27minPlay
August 09, 2020सोनमछरी- गीताश्री- भाग -1 - (Epi-36)कथाकार गीताश्री के द्वारा लिखी गई यह कहानी भारत के अंचल विशेष के खूबसूरत परिवेश को उकेरती एक संवेदनशील कहानी है। जहां प्रेम है, अपना हक़ है, दुख और सुख के पल है और साथ ही है जीवन का घना अधियारा। सहज सरल भावनाओं में डूबती उतराती कहानी "सोनमछरी" आपको एक अनोखी दुनिया की सैर कराती है। जहां आपको मिलेगा ज़िंदगी का एक वास्तविक रंग, जहां यथार्थ पूरी तरह से जीवंत हो उठा है।...more21minPlay
August 08, 2020पिंजरे के पंछी - भाग -2- नीरज कुमार नीर (Epi- 35)पिंजरे के पंछी एक ऐसी कहानी जिसमें एक बुजुर्ग दंपति की छोटी छोटी हसरतें हैं, पूरी ज़िंदगी तपने और खटने के बाद एक सुकून की तलाश है। वही संतान की खातिर खुशियों का त्याग है। क्या वक्त के साथ नजदीकी रिश्तों में पनप रही संवेदनहीनता के चलते बची खुची ख्वाहिशें पूरी हो पाएँगी?...more16minPlay
August 07, 2020पिंजरे के पंक्षी-भाग-1-नीरज कुमार नीर (Epi-34)शहर हो या ग्रामीण परिवेश बुजुर्गों के लिए यह समय चुनौतियों से भरा हुआ है। एक तरफ खून का संबंध और दूसरी ओर बदलती हवा में बदलते रिश्तों को परत दर परत उघाड़ती ये कहानी अपने कलेवर में बहुत से प्रश्न समेटे है।...more20minPlay
August 06, 2020पिता का संघर्ष - ईशान अग्रवाल - (Epi-33)पिता और पुत्र के सम्बन्धों की एक भावनात्मक कहानी जिसमें बेटा पिता की संघर्षों को दरकिनार कर उनसे हमेशा यही पूछता है की "आपने मेरे लिए किया ही क्या है? इस गहरे प्रश्न का उत्तर पुत्र को एक अजीब घटना के माध्यम से मिलता है। यह कहानी वर्तमान समाज में सैद्धान्तिक जीवन निरादर और धन से व्यक्ति की प्रतिष्ठा के मूल्यों को स्थापित करते हुये समाज का एक आईना पेश करती है। This episode is sponsored by Anchor: The easiest way to make a podcast. https://anchor.fm/app...more21minPlay
FAQs about Safar Yadon Ka:How many episodes does Safar Yadon Ka have?The podcast currently has 83 episodes available.