The Unknown Movie Review

The Unknown Movie Review

By ABP Live PodcastsNews
Download on the App Store

The Unknown Movie Review episodes

  • The Unknown Movie Review | Fallen Angels

    आज The Unknown Movie Review के आख़िरी एपिसोड में सार्थक कपूर बात करेंगे Fallen Angels नाम की फिल्म की। ये फिल्म बनाई है Wong Kar-wai ने। Wong Kar-wai हर फिल्म masterpiece की तरह ही बनाते हैं। इस फिल्म में mood, lighting Wong Kar-waiके हिसाब से ही है जो फिल्म के लिए ख़ासा बेहतरीन काम कर रहा है। फिल्म का plot तो नहीं बताएँगे मगर सार्थक आप को फिल्म देखने पर मजबूर ज़रूर कर देंगे। तो सुनिए आज The Unknown Movie Review का आख़िरी एपिसोड, सिर्फ ABP Live Podcasts पर। 

    6 min
  • The Unknown Movie Review | Nebraska

    आज The Unknown Movie Review में सार्थक कपूर बात करेंगे अपनी पसंदीदा फिल्मों की। आज बात होगी मशहूर फिल्म Nebraska की। ये फिल्म 2013 में रिलीज़ हुई और ये फिल्म एक पिता और बेटे की रिश्ते को बहुत ख़ूबसूरती के साथ दर्शाती है। बुढ़ापा कैसे बदल देता है इंसान को। Nebraska में हैं emotions, यादें और रोड ट्रिप। ज़रूर सुनें ये review. 

    6 min
  • The Unknown Movie Review | Short Term 12

    आज The Unknown Movie Review के इस एपिसोड में सार्थक कपूर बात करेंगे Short Term 12 नाम की Indie फिल्म की। फिल्म का निर्देशन किया है Destin Daniel Cretto ने। ये कहानी है कई लोगों की और कैसे उन लोगों की ज़िंदगियाँ उलझी हैं एक-दूसरे में। फिल्म बात करती है नशे की, डिप्रेशन की, teen-age  में जो संघर्ष बच्चों को झेलना पड़ता है, जो विद्रोह की भावना की। इन सभी emotions को इस फिल्म ने बेहतरीन तरीके से दिखाया है। ज़रूर देखिये ये फिल्म।

    6 min
  • The Unknown Movie Review | Bottle Rocket और In Bruges

    आज The Unknown Movie Review के एपिसोड में सार्थक कपूर बात करेंगे 2 फिल्मों की, दोनों ही फिल्में बनाई हैं Wes Anderson ने। एक फिल्म है Bottle Rocket. बहुत entertaining है ये फिल्म, क्यों? वो तो सार्थक बताएंगे। दूसरी फिल्म है In Bruges जिसका निर्देशन किया है Martin McDonagh ने। कहानी गैंगस्टर्स पर है काफी एंटरटेनिंग है। तो सुनिए ये review और जाकर देखिये ये entertainment से भरी फिल्में।

    5 min
  • The Unknown Movie Review | वो फिल्में जो मशहूर हुईं उनके निर्देशन के लिए

    आज सार्थक कपूर बात करेंगे फिल्मों की। मगर ये वो फिल्में हैं जो खुद फिल्मों पर आधारित हैं। आज एक नहीं, दो नहीं ,तीन नहीं बल्कि कई फिल्मों की बात होगी। एक भी फिल्म के बारे में हिंट देना नाइंसाफी होगी इसलिए आप खुद ही सुन लीजिए आज का एपिसोड, सार्थक के साथ।

    8 min
  • The Unknown Movie Review | Captain Fantastic | Three Identical Strangers

    आज The Unknown Movie Review के एपिसोड सार्थक कपूर बात करेंगे एक नहीं बल्कि दो-दो फिल्मों की - Captain Fantastic और Three Identical Strangers.

    Captain Fantastic में एक बाप कैसे अपने बच्चों को संस्थागत शिक्षा न देकर जंगलों में survive करने की शिक्षा दे रहा है, ये फिल्म उस कांसेप्ट के बारे में है। इन सभी को मां की मौत के बाद शहर में आना पड़ता है, ये शहर में कैसे सर्वाइव करते हैं, इनके बाप को किस चीज़ का एहसास होता है, कौन क्या accept करता है और क्या deny, पूरी फिल्म इसी पर आधारित है। 

    अगली फिल्म है Three Identical Strangers. ये एक documentary film है जिसमें बात हो रही है Nature v/s Nurture की - कि आप कैसे पैदा हुए थे और आगे कैसे बने। एक light note से शुरू हुई ये film कैसे गंभीर बन जाती है, पता ही नहीं चलता है।   Three Identical Strangers मानसिक रोग और गैर-क़ानूनी एक्सपेरिमेंट्स पर आधारित है।

    5 min
  • The Unknown Movie Review| Sarpatta Parambarai

    The Unknown Movie Review में हमारे होस्ट सार्थक कपूर बात करते हैं उन फिल्मों की जो लोगों के बीच ज़यादा जगह नहीं बना पातीं हैं।

    आज के The Unknown Movie Review के इस एपिसोड में हम बात करेंगे  Tamil Sports Action फिल्म Sarpatta Parambarai की जो पिछले महीने ही Amazon prime पर रिलीज़ हुई है|

    इस मूवी के डायरेक्टर हैं Pa. Ranjith. ये फिल्म आपको ताली बजाने पर मजबूर कर देगी। ये मूवी बॉलीवुड स्पोर्ट्स ड्रामा से काफी बेहतर है|

    फिल्म की कहानी की बात करें तो ये उत्तर चेन्नई  के दो boxers की कहानी है| असल में सरपट्टा में जो बॉक्सिंग रिंग दिख रहा है उसके हर बाउट्स और फाउल सीधे समाज और राजनीति से गहराई तक जुड़े हैं|

    मूवी के कास्ट में आर्य, संचन नटराजन और अन्य भी मौजूद हैं| तो ज़रूर देखें ये फिल्म और हमें @ABPLivePodcasts पर ट्वीट कर के बताएं कि कैसी लगी आपको सार्थक की ये recommendation.

    5 min
  • The Unknown Movie Review | Malik

    The Unknown Movie Review

    OTT platform पर तो जैसे हर दिन कोई न कोई नई फिल्म दस्तक दे ही जाती है। ऐसे में हमारे लिए थोड़ा मुश्किल होता है फिल्मों को सेलेक्ट करना। आज के The Unknown Movie Review में हम बात करेंगे The epic crime saga film-  Maalik की। इस फ़िल्म को किसी और ने नहीं बल्कि महेश नारायण ने बनाया है। इस फ़िल्म में शानदार अभिनेता फहद  फाजिल ने अभिनय किया है। फिल्म की शुरुआत में आप केरल के गाँव का सीन देखेंगे। मालिक की opening sequence करीब 10 मिनट की है जहां आपको नये किरदार दिखेंगे। पूरी फ़िल्म एक से दूसरे क़िरदार पर pass on होती हुई आगे बढ़ती जाती है । 

    इस मूवी की कहानी दो समुदायों पर आधारित है जो कि मुसलमान और ईसाई हैं। ये एक तरह से गैंग्स्टर फ़िल्म है।


    मालिक में आपको लंबे लंबे flashbacks मिलेंगे। जो काफी boring हो जाता है। ये फ़िल्म Amazon prime पर release किया जा रहा है।

    5 min
  • The Unknown Movie Review | Koker Trilogy

    आज के The Unknown Movie Review एपिसोड में सार्थक कपूर बात करेंगे अब्बास किरोस्तामी की ट्राइलॉजी Koker की। सार्थक बताते हैं कि किरोस्तामी कैसे बड़ी बड़ी राजनैतिक कमेंटरी बहुत ही छोटे-छोटे और siple  दिखा दिया करते हैं। जानिए और क्या ख़ास है इस Koker Trilogy में।

    7 min
  • The Unknown Movie Review | A Perfect Normal Family

    इस महीने हम मना रहे हैं Pride Month.  इसलिए आज की फिल्म है A Perfect Normal Family. सार्थक कपूर बात करेंगे एक ऐसी फिल्म की जो सवाल खड़ा करती है कि आख़िर क्या होती है ‘Perfect Family’, ऐसा परिवार जिसमें कोई कमी न हो, या फिर ऐसा परिवार जो कमियों से भरा हो फिर भी साथ खड़ा हो ? फिल्म दिखाई गई है Emma नाम की लड़की के नज़रिये से। ख़ास बात ये है कि इस फिल्म  में माता-पिता के characters, इस फिल्म के डायरेक्टर के असल माता-पिता की झलियों से तराशे गए हैं। क्या बड़े सवाल खड़े करती है ये perfect normal family, सुनिए इस एपिसोड में

    6 min

About The Unknown Movie Review

From the publisher's feed

Discover some great Art-house and World-Cinema recommendations, insights on filmmaking and film movements with Sarthak Kapoor, only on The Unknown Movie Review.