यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

By United NationsNewsDaily News
Download on the App Store

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां episodes

  • परिधान उद्योग में बढ़ते प्रदूषण के विरुद्ध मुहिम

    भारत के कोलकाता शहर की महिला उद्यमी सुजाता चैटर्जी का मानना है कि कपड़ों की बर्बादी एक बड़ा पर्यावरणीय मुद्दा है.

    सुजाता अपने उद्यम के ज़रिये, घरों में बेकार पड़े कपड़ों को  एकत्र करके, उसका एक हिस्सा गाँव में ग़रीब लोगों को देती हैं, और बाकी कपड़ों को री-सायकिल करके नए उत्पाद बनाती हैं.

    सुजाता का उद्यम पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित है और परिधान उद्योग में प्रदूषण से निपटने के अलावा ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण में भी अहम भूमिका निभा रहा है.

    इस काम के लिये, उन्हें संयुक्त राष्ट्र की महिला संस्था, UN Women के 'Industry Disruptor' कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये चुना गया.   

    यूएन न्यूज़ हिन्दी ने सुजाता चैटर्जी के साथ बात की और सबसे पहले पूछा कि उनका यह सफ़र किस तरह शुरू हुआ...

    10 min
  • जलवायु सहनक्षमता निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाती महिलाएँ

    जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिये सहनक्षमता निर्माण को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है.

    भारत में 'महिला हाउसिंग सेवा ट्रस्ट' नामक एक ग़ैर-सरकारी संगठन, दक्षिण एशियाई देशों के शहरी इलाक़ों में रहने वाले निम्न आय वाले परिवारों में, महिलाओं को संगठित करने व उनके सशक्तिकरण के लिये प्रयासरत है.

    इसके तहत, ताप लहरों, जल की क़िल्लत, जल भराव या जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिये महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है ताकि स्थानीय रूप से प्रासंगिक और ज़रूरतों के अनुरूप समाधानों को अपनाया जा सके.

    जलवायु परिवर्तन मामलों के लिये यूएन संस्था (UNFCCC) ने वर्ष 2019 में ‘महिला हाउसिंग सेवा ट्रस्ट’ को वैश्विक जलवायु कार्रवाई के लिये सम्मानित किया था.

    यूएन न्यूज़ हिन्दी ने इस ट्रस्ट की निदेशक बीजल ब्रह्मभट्ट से बात की और सबसे पहले जानना चाहा कि महिलाओं को जलवायु कार्रवाई के केंद्र में रखा जाना क्यों अहम है.

    15 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 4 मार्च 2022

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • ​यूक्रेन में रूसी आक्रामकता की निन्दा के लिये यूएन महासभा में प्रस्ताव भारी मतों से पारित
    • यूक्रेन के अनेक शहरों में लड़ाई जारी, योरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के हिंसा की चपेट में आने से गहराई चिन्ता
    • यूक्रेन में दस लाख से अधिक लोगों ने छोड़ा देश, मानवाधिकार हनन के मामलों की जाँच के लिये, आयोग गठित करने पर प्रस्ताव पारित
    • जलवायु कार्रवाई के लिये बेहद अहम है अगले 15 साल, आईपीसीसी की नई रिपोर्ट की चेतावनी
    • एक अरब लोगों के लिये, सुनाई देने की क्षमता पर असर पड़ने का जोखिम
    11 min
  • जलवायु कार्रवाई के नज़रिये से बेहद अहम हैं अगले 15 साल

    ​जलवायु परिवर्तन पर अन्तरसरकारी आयोग (IPCC) ने, अपनी एक नई रिपोर्ट में दुनिया पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के बारे में एक कड़ी चेतावनी जारी की है.

    विशेषज्ञों का कहना है कि पारिस्थितिकी विघटन, प्रजातियों के विलुप्तिकरण, जानलेवा गर्मियाँ और बाढ़ें, ये ऐसे जलवायु ख़तरे हैं जिनका सामना विश्व को, वैश्विक तापमान वृद्धि के कारण, अगले दशकों में करना पड़ सकता है.

    इस रिपोर्ट के मुख्य लेखकों में शामिल, और भारती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ पब्लिक पॉलिसी में शोध निदेशक, डॉक्टर अंजल प्रकाश का कहना है कि अगले 10-15 वर्षों में कारगर जलवायु कार्रवाई बेहद ज़रूरी है, अन्यथा आमजन के लिये बड़े ख़तरे पैदा हो सकते हैं. 

    यूएन न्यूज़ हिन्दी ने डॉक्टर अंजल प्रकाश के साथ बातचीत में सबसे पहले जानना चाहा कि, जलवायु कार्रवाई, अनुकूलन और कार्बन उत्सर्जन में कटौती के नज़रिये से, इस रिपोर्ट के क्या मायने हैं...

    16 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 25 फ़रवरी 2022

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • यूएन प्रमुख ने की - यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान को रोकने की अपील, कहा - दुनिया को युद्ध नहीं, शान्ति की ज़रूरत.
    • अन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धों में धमकी या बल प्रयोग को निषिद्ध करने वाला प्रस्ताव सुरक्षा परिषद में, रूस के वीटो के कारण नहीं हुआ पारित.  
    • यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई के बाद, आम जनता में भगदड़ और बदहवासी.
    • दुनिया भर में कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण करने के लिये वैश्विक एकजुटता की पुकार.
    • जंगलों में आग लगने की घटनाओं की आवृत्ति व गहनता बढ़ने की आशंका.
    • बेबी फ़ॉर्मूला दुग्ध पदार्थों की आक्रामक मार्केटिंग.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 18 फ़रवरी 2022

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • यूक्रेन में संकट और सैन्य टकराव की आशंका पर गहरी चिन्ता, सभी पक्षों से अधिकतम संयम बरते जाने की पुकार
    • कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में एक अहम औज़ार, mRNA वैक्सीन की टैक्नॉलॉजी साझा की जाएगी अफ़्रीकी देशों के साथ 
    • 2021 में रिकॉर्ड उछाल के बाद, वैश्विक व्यापार की रफ़्तार धीमी होने का अनुमान 
    • संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट में पर्यावरण संकटों पर चिन्ता: जंगलों में जानलेवा आग, ध्वनि प्रदूषण, जीवन चक्र में व्यवधान
    •  सुरक्षित व नियमित प्रवासन के लिये, अन्तरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने पर बल
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 11 फ़रवरी 2022

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • महिलाओं और लड़कियों को विज्ञान में बराबरी वाले अवसर मुहैया कराने की पुकार.
    • कोविड-19 महामारी का ख़ात्मा करने के लिये, 16 अरब डॉलर की अपील.
    • महासागरों से जुड़ी जानकारी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की योजना.
    • दुनिया भर में खाई जाने वाली – दालें, युवाओं को कैसे बना सकती हैं सशक्त.
    • League Of Nations से जुड़े, लगभग सौ साल पुराने - डेढ़ करोड़ दस्तावेज़ों को डिजिटल रूप देने का कार्य - पूरा होने के नज़दीक.
     
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 4 फ़रवरी 2022

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • कोविड-19 के कारण उभरी टैलीवर्किंग के कुछ फ़ायदे, तो हैं नुक़सान भी, सरकारों व नियोक्ताओं से ध्यान देने की पुकार.
    • कोरोनावायरस का मुक़ाबला करने में बढ़ी चिकित्सा गतिविधियों से, बढ़ा मेडिकल कूड़ा-कचरा भी.
    • यूक्रेन के इर्द-गिर्द तनाव के बीच, सुरक्षा परिषद की गरमा-गरम बैठक.
    • म्याँमार में, सैन्य तख़्तापलट को हुआ एक साल, स्थिति अब भी विस्फोटक.
    • और भारत एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी लैफ़्टिनैण्ट जनरल शैलेश तिनईकर, यूएन शान्तिरक्षा मिशन से रिटायर.
     
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 28 जनवरी 2022

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • मानव इतिहास की अभूतपूर्व भयावहता और सुनियोजित क्रूरता है यहूदी जनसंहार, हॉलोकॉस्ट
    • भेदभाव और नस्लवाद के सभी रूपों के विरुद्ध लड़ाई में, संयुक्त राष्ट्र की अग्रणी भूमिका
    • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया आगाह, ओमिक्रॉन को कोरोनावायरस का अन्तिम वैरिएण्ट, या महामारी का अन्तिम चरण मान लेना होगा ख़तरनाक
    • अफ़ग़ानिस्तान में शान्ति और स्थिरता स्थापित नहीं हुई तो, विश्व को चुकानी पड़ सकती है बड़ी क़ीमत
    • बच्चों की शिक्षा को पहुँच रहे नुक़सान से बचने के लिये, स्कूल खोले जाने हैं ज़रूरी
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 21 जनवरी 2022

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • यूएन महासचिव की पुकार - वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिये करने होंगे - पाँच आपात उपाय.
    • ओमिक्रॉन लहर पड़ी कुछ धीमी, मगर महामारी अभी नहीं हुई है ख़त्म.
    • कोविड-19 महामारी -  और वैश्विक श्रम बाज़ार में उसके प्रभावों से अब भी जूझ रही है दुनिया.
    • यूएन महासभा के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने कहा - पारस्परिक सौहार्द की भावना के साथ, एकजुट होकर करना होगा - भावी चुनौतियों का सामना.
    • अफ़ग़ानिस्तान में, उपजे चौतरफ़ा संकट में, लोगों के पास नहीं हैं कड़ाके की ठण्ड का मुक़ाबला करने के साधन.
    • टोंगा में बीते सप्ताहान्त फटे समुद्री ज्वालामुखी से उपजी सूनामी से, वहाँ की 80 प्रतिशत आबादी प्रभावित.
    11 min

About यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

From the publisher's feed

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

More shows like यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain by United Nations

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain

14 Listeners

ONU en minutos by United Nations

ONU en minutos

43 Listeners

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas by United Nations

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas

5 Listeners

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu by United Nations

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu

5 Listeners

UN News Today by United Nations

UN News Today

95 Listeners

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事 by United Nations

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事

25 Listeners

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы by United Nations

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы

9 Listeners

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية by United Nations

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية

18 Listeners

UN Interviews by United Nations

UN Interviews

8 Listeners

UNcomplicated by United Nations

UNcomplicated

15 Listeners

The Lid is On by United Nations

The Lid is On

8 Listeners

UN Weekly by United Nations

UN Weekly

10 Listeners

UNiting Against Hate by United Nations

UNiting Against Hate

4 Listeners

amplifyHER by United Nations

amplifyHER

4 Listeners

世界进行时 by United Nations

世界进行时

0 Listeners

前方视野 by United Nations

前方视野

0 Listeners

Podcast ONU News by United Nations

Podcast ONU News

0 Listeners

Actualités by United Nations

Actualités

0 Listeners