झालावाड़। हरिश्चन्द्र राजपूत छात्रावास में स्व महाराज राणा हरिश्चन्द्र सिंह की 99वीं जयन्ती पर समारोह का आयोजन हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि महाराज राणा चन्द्रजीत सिंह रहे। अध्यक्षता अकलेरा पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत ने की। विशिष्ट अतिथि झालरापाटन निरीक्षक जितेन्द्र सिंह शेखावत रहे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष जयदीप सिंह झाला ने अपने स्वागत उद्बोधन में पूर्व महाराज राणा के शक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए जिले को दिए योगदान की सराहना की। एवं समाज को एकजुट होकर कुरूतियों को मिटाने का आव्हान किया।
कार्यकारिणी के नितीन सिंह झाला ने छात्रावास का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। सभा को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र सिंह शेखावत ने शिक्षा की महत्ती भागीदारी पर प्रकाश डाला। वही अध्यक्षीय उद्बोधन में देवेन्द्र सिंह ने सारे समाज को बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने की बात कही। इस अवसर पर छात्रावास संरक्षक एवं मुख्य अतिथि चन्द्रजीत सिंह ने अपने उद्बोधन में देश के विकास में समाज को अग्रणी भूमिका निभाने की बात कही। समारोह में वीरेन्द्र सिंह कितावत युवराज सिंह घाटी प्रताप सिंह केलवा नरेन्द्र सिंह शक्तावत मनमीत सिंह झाला महेश सिंह हाड़ा विक्रम सिंह झाला डॉ नंदसिह राठौड़ विक्रमसिंह पंवार विजय प्रताप सिंह झाला नारायण सिंह झाला सौदान सिंह झाला प्रहलादसिंह आमेठा राजेन्द्र सिंह झाला विवेकसिंह राकेश सिंह झाला हरिसिंह जादोन निर्भय सिंह झाला तख्तसिंह झाला मौजूद रहे।संचालन वीरेन्द्र सिंह राजावत ने किया।
झाला ओर राजावत को मिली जिम्मेदारी
पूर्व में अध्यक्ष रहे वीरेन्द्र सिंह झाला ‘नेताबना’ को दो वर्ष के लिए फिर से छात्रावास समिति अध्यक्ष मनोनित कर शीघ्र कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए। वही छात्रावास अधीक्षक के पद पर दुर्गेश सिंह राजावत का मनोनयन किया। एवं सभी को कोविड19 के दिशा निद्रेंशों की पालना की अपील की।