
Sign up to save your podcasts
Or


कोल्ड वेव का आग़ाज़ हो चुका है। हर बदलते साल के साथ कोल्ड वेव के अंदाज़ भी बदल रहे हैं और इस बदलते सर्दी के रूप में आप कैसे रखें अपना ख़याल आज इसी पर होगी ज़रूरी बात। आपको जानकार हैरानी होगी की कोल्ड वेव हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालती है। कैसे ? जानें। आज FYI में ABP LIVE Podcasts पर जहाँ हमारे साथ जुड़े हैं Dr Tushar Tayal , MBBS, MD (Internal Medicine)
भारत का पहला सौर मिशन आदित्य-एल1 शनिवार को अपने अंतिम गंतव्य पर पहुंच गया। मिशन अंतरिक्ष में उस स्थान पर पहुंच गया है जहां से वह लगातार सूर्य पर नजर रख सकता है।आदित्य-एल1 को सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंज बिंदु 1 के चारों ओर एक प्रभामंडल में रखा गया है। यह बिंदु पृथ्वी से सूर्य की दिशा में लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर है।आदित्य-एल1 को सितंबर 2023 में सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। आइये इसके बारे में आज के FYI में जानें ABP LIVE Podcasts पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव और भारत के बीच अचानक सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है. इसमें मालदीव के राजनेता और अधिकारी भी शामिल हो गए हैं, वहीं भारत से भी कई मशहूर हस्तियों और मशहूर लोगों ने ट्वीट किया है. सोशल मीडिया पर ये विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. सवाल हमारे देश और देश के प्रधानमंत्री की गरिमा का है. क्या है ये पूरा विवाद? आइए आज एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर सुनते हैं जहाँ हमारे साथ हैं Ambassador Ashok Sajjanhar, Retd. IFS
हाल ही में कोलकाता की नेशनल लाइब्रेरी में वेस्ट बंगाल बीजेपी के सोशल मीडिया और आईटी ब्रांच के मेंबर्स के साथ बंद कमरे में एक बैठक हुई जिसमें यूनियन होम मिनिस्टर अमित शाह ने कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) अब देश का कानून बन चुका है। इसे लागू होने से कोई भी नहीं रोक सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि तैयारियां पूरी हैं और CAA को लोकसभा चुनाव से काफी पहले लागू कर दिया जाएगा। Opposition ने इसपर अपना रिएक्शन दिया और इसे असंवैधानिक बता दिया। आखिर क्या है बवाल CAA को लेकर ,समझते हैं आज के FYI में एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर
बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने एक बार फिर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारकर सियासत गरमा दी है। रविवार को उपराष्ट्रपति की नकल उतारते हुए उन्होंने कहा कि मैं बार-बार नकल उतारूंगा। यह मेरा मौलिक अधिकार है। क्या मिमिक्री वाकई एक मौलिक अधिकार है ? क्या कहता है भारत का कानून इसके बारे में आज जानेंगे ABP LIVE Podcasts पर FYI में। मैं मानसी हूँ आपके साथ और मेरे साथ में हैं सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता प्रदीप राय.
लोकसभा ने 20 दिसंबर 2023 को तीन संशोधित आपराधिक कानून विधेयक पारित किए। जो भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक 2023 हैं। आइए आसान भाषा में तीनों क्रिमिनल बिल को समझते हैं आज FYI में सिर्फ ABP LIVE Podcasts पर जहाँ हमारे साथ है Advocate Shashank Deo Shudhi, Supreme Court of India & High Court of India
मालदीव सरकार ने भारत के साथ उस समझौते को Renew नहीं करने का फैसला किया है जिसने भारत को मालदीव के जलक्षेत्र में हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करने की अनुमति दी थी। इस समझौते पर 2019 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की द्वीपों की यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे, जब राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह सत्ता में थे। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की नई सरकार ने इस साल की शुरुआत में अनुरोध किया था कि भारत को देश में तैनात अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुला लेना चाहिए। आखिर क्या है वजह मालदीव के ऐसा करने के पीछे और क्या इससे कोई असर भारत को पड़ेगा, जानें आज FYI में सिर्फ ABP LIVE Podcasts पर जहाँ हमारे साथ हैं Strategic Affairs & Defence Expert, Lt. Col. J.S.Sodhi
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपनी निगरानी में मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सटी शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वेक्षण को मंजूरी दे दी। यह सर्वे हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त एडवोकेट कमिश्नर की देखरेख में किया जाएगा। श्रीकृष्ण विराजमान की ओर से दाखिल अर्जी पर कोर्ट ने यह मांग स्वीकार कर ली है. कोर्ट इस मामले पर 18 दिसंबर को सुनवाई करेगा, सर्वे का कौन सा तरीका अपनाया जाए. लेकिन सर्वे कैसे किया जाता है ये हम आज ABP LIVE Podcasts पर जानेंगे.
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा Menstruation is not a “handicap" and therefore does not warrant a “paid leave policy" . हमने आज एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर चर्चा की और जाना कि आखिर क्या होता है Period Cramps में। हमारे साथ हैं Dr. Niti Kautish, Director and Head, Department of Obstetrics and Gynaecology, Fortis Escorts Hospital, Faridabad, ABP LIVE Podcasts पर
संसद पर हुए आतंकी हमले को आज 22 साल हो गए हैं. जब आप सुबह इस खबर को देखते या पढ़ते हैं तो शायद आपका ध्यान इस मामले पर ज्यादा नहीं जाता, लेकिन सुबह 11:30 बजे हमारे डिजिटल न्यूजरूम में हर कोई यही कह रहा है कि संसद में क्या हो रहा है. एक बुरी खबर है. सुरक्षा में चूक को लेकर भी बड़ा सवाल है. क्योंकि एक बार फिर संसद की सुरक्षा में Breach. आख़िर कैसे? कैसी है संसद की सुरक्षा? यह Breach करना कितना कठिन है? आज हम इस बारे में बात करेंगे उनसे जो 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले के चश्मदीद थे. संसद में 12वीं लोकसभा और 13वीं लोकसभा और लोकसभा सचिवालय, भारतीय संसद के पूर्व महासचिव, श्री जी सी मल्होत्रा से सिर्फ ABP LIVE Podcasts पर आज FYI में
From the publisher's feed

0 Listeners

0 Listeners

0 Listeners

0 Listeners

0 Listeners