FYI - For Your Information

FYI - For Your Information

By ABP Live PodcastsNews
Download on the App Store

FYI - For Your Information episodes

  • क्या राजस्थान में Anti Incumbency टूटेगी ? 'जादूगर' या मोदी का करिश्मा, कौन छायेगा ?

    23 नवम्बर 2023, तारीख राजस्थान में वोट की जिसे बदल के 25 किया गया। क्यूंकि 23 नवम्बर को बहुत शादियां हैं जिस कारण तारीख हो आगयी वोटिंग की 25 नवम्बर ताकि कोई भी वोट देने से ना चूके। हालांकि पार्टियों ने अधिकतम समर्थन हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है, आइए उन मुद्दों पर एक नजर डालते हैं जो चुनाव से पहले मुख्य चर्चा का विषय बनकर उभरे हैं। मैं मानसी हूँ आपके साथ ABP LIVE Podcasts पर लेकर FYI

    10 min
  • केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कोविड से गंभीर तौर पर बीमार पड़े लोगों को 1-2 साल तक कड़ी मेहनत वाला काम क्यों न करने की सलाह दी, जानें

    कोरोना का जो दौर रहा है वो भले २-३ साल रहा हो, लेकिन वो हमें आज भी सबसे लंबा दौर लगता है , सबसे मुश्किल दौर लगता है , और हर एक शक़्स की ज़िन्दगी का अहम् हिस्सा है कोरोना, क्यूंकि ऐसा कोई शक़्स नहीं उस दौरान का जिसकी ज़िन्दगी में कोरोना ने कुछ बदला न हो , कहीं किसी ने अपनों को खोया, किसी ने करियर को खोया, किसी ने उस लॉकडाउन  में कीमती वक़्त को खोया है और भी बहुत कुछ जो शायद हम बयान नहीं कर सकते क्यूंकि जिसने सहा है वो ही बेहतर जानता है। इसलिए जब-जब कोरोना से रिलेटेड कोई खबर आती है नज़र और कान एकदम एक्टिव हो जाते हैं और हम जानना चाहते हैं की क्या हो रहा है अब। ऐसे ही अभी एक एक रिसर्च आयी आईसीएमआर  ने की पता लगाने के लिए आखिर कम उम्र में लोगों को दिल का दौरा क्यों पड़ रहा है ? केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कोविड से गंभीर तौर पर बीमार पड़े लोगों को एक-दो साल तक कड़ी मेहनत वाला काम या ज्यादा एक्सरसाइज न करने की सलाह दी है। क्या कारण है? वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट्स ने रिसर्च में पाया की कोरोना के बाद हर उम्र के लोगों को heart problem होने का खतरा बना हुआ है? क्यों ? जानिए ऐसे बहुत से सवालों के जवाब FYI में सिर्फ ABP LIVE Podcasts पर जहाँ हमारे साथ हैं Dr. Udgeath Dhir, DIRECTOR CARDIO THORACIC VASCULAR SURGERY,  Fortis Gurgaon

    16 min
  • क्रिकेट में Umpire's Call क्या है? क्यों है ये Controversial ? DRS नियमों के बारे में जानें

    कल एक ही चीज़ के लिए अच्छा और बुरा दोनों लग रहा था। डीआरएस और अंपायर कॉल के लिए। कैसे ? ऑस्ट्रेलियाई पारी के सातवें ओवर में स्टीव स्मिथ बुमराह की गेंद पर डिफेंस करने के चक्कर में एल्बीडब्लू हो गए। गेंद सीधे जाकर उनके पैड पर लगी। उस वक्त स्टीव ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद ट्रेविस हेड से डीआरएस के लिए पूछा, लेकिन हेड ने उन्हें डीआरएस लेने से मना कर दिया। अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने स्टीव को आउट करार दिया। ऐसे में स्टीव पवेलियन लौट गए। अगर वहां स्टीव डीआरएस लेते तो वह बच सकते थे। रिप्ले में दिखा कि गेंद का इम्पैक्ट आउटसाइड था। हालांकि, भारत के फेवर में यह फैसला गया। वहीँ डीआरएस के एक पार्ट अंपायर'स कॉल ने हमारे खिलाफ डिसिशन दिया। 8वें ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए आए। इस ओवर की पांचवीं गेंद सीधे जाकर लाबुशेन के पैड पर लगी। बुमराह समेत तमाम फील्डर्स और विकेटकीपर केएल राहुल ने अपील की, लेकिन अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो ने उसे नकार दिया। राहुल को विश्वास था कि लाबुशेन आउट थे। उन दोनों ने कप्तान रोहित से डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) का इस्तेमाल करने कहा और उस वक्त स्टेडियम में मौजूद 1.30 लाख फैंस और करोड़ों भारतीयों की उम्मीदें उस डीआरएस पर टिकी हुई थीं। अगर वह विकेट टीम इंडिया को मिल जाता तो भारत मैच में वापसी कर सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह फैसला अंपायर्स कॉल था। यानी अगर अंपायर ने उसे नॉटआउट दिया तो नॉटआउट, अगर आउट दिया होता तो आउट। अंपायर्स कॉल को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चलता आ रहा है। चलिए डिटेल में जानते हैं आखिर क्या है अंपायर कॉल और क्यों है ये कंट्रोवर्सिअल आज के FYI में सिर्फ ABP LIVE Podcasts पर 

    8 min
  • Miss Universe 2023: Beauty Pageant की शुरुआत आखिर हुई कैसे थी ?

    फैशन, स्टाइल और खूबसूरती को पसंद करने वाले और इसमें इंटेरेस्ट रखने वालों को हर साल मिस यूनिवर्स कंपीटीशन का इंतजार रहता है. 18 नवंबर को अल साल्वाडोर में मिस यूनिवर्स कंपीटीशन होने वाला है. इस बार कंपीटीशन में 90 देश हिस्सा लेंगे. वहीं इंडिया की तरफ से मिस दिवा 2023 भाग लेंगी. भारतीय समय के हिसाब से 19 नवंबर को सुबह 6:30 बजे से मिस यूनिवर्स के यूट्यूब चैनल और एक्स अकाउंट पर फाइनल कंपीटीशन देख सकेंगे. लेकिन ये ब्यूटी पेजेंट की शुरुआत आखिर हुई कैसे थी ? और कितन बदले हैं ये आज के समय में ? आइये जानते हैं आज के FYI में सिर्फ ABP LIVE Podcasts पर 

    11 min
  • इजराइल को गाजा के अल-शिफा अस्पताल में क्या मिला? इजराइल गाजा के अल-शिफा अस्पताल पर हमला क्यों कर रहा है?

    इजरायली सेना ने गाजा के अल शिफा अस्पताल को अपने कब्जे में ले लिया है। इजरायली सेना टैंकों के साथ यहां घुसी और तलाशी अभियान चलाया है। जिसके बाद अल शिफा अस्पताल में सैकड़ों नवजात शिशुओं सहित बड़ी तादाद में मरीज बिना बिजली के फंसे हुए हैं। इजराइल का ये दावा है कि अल शिफा में हमास का हेडक्वार्टर है।  आखर ये दावा कितना सही है ? क्या कुछ मिला है इजराइल को अभी तक अल शिफा में जानिए आज के लाइव में ABP LIVE Podcasts पर जहाँ हमारे साथ जुड़े हैं Lt. Col. J.S.Sodhi, Defence & Strategic Affairs Expert.

    8 min
  • तरबूज़ को फ़िलिस्तीन विरोध प्रदर्शन से क्यों जोड़ा जाता है?

    वाटरमेलन यानी तरबूज, जिसे आप गर्मियों में खाते हैं और इस इमोजी का इस्तेमाल कर इंस्टा पे कूल और लाइट समर कैप्शन डालते हैं लेकिन इसी इमोजी का मतलब किसी के लिए काफी सीरियस है। इज़राइल-हमास युद्ध के मद्देनजर, यह इमोजी  एक बार फिर अनगिनत सोशल मीडिया पोस्ट पर सामने आया है। आखिर क्यों हो रहा है इसका इस्तेमाल चलिए जानते हैं इसके बारे में आज के FYI में सिर्फ ABP LIVE Podcasts पर . फ़िलिस्तीनी प्रतीक के रूप में तरबूज़ का उपयोग कोई नई बात नहीं है। यह पहली बार 1967 में छह दिन के युद्ध के बाद उभरा, जब इज़राइल ने वेस्ट बैंक और गाजा पर कण्ट्रोल कर लिया और ईस्ट यरुशलम पर कब्जा कर लिया।

    5 min
  • World Diabetes Day: आप मधुमेह को कैसे Reverse सकते हैं? जानें मधुमेह के Cure को ढूंढने में हम कहाँ तक पहुंचे हैं

    मधुमेह अंधापन, गुर्दे की विफलता, दिल का दौरा और स्ट्रोक का प्रमुख कारण है। अनुमान है कि 2045 तक मधुमेह से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 700 मिलियन हो जाएगी। इसके कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मधुमेह को एक महामारी माना है। आज जानिए मधुमेह को कैसे Reverse करें और क्या हैं इसके Future Treatments, बताने के लिए साथ में हैं Dr. Amrita Ghosh, Consultant Diabetology, Fortis C-DOC Hospital, ABP LIVE Podcasts पर

    19 min
  • क्या है Artificial Rain? कैसे होती है ये ? जानें

    दिल्ली में बीते कई दिनों से प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ बना हुआ है. जो बेहद खतरनाक है और इसीलिए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया है कि सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए क्या कुछ कदम उठाने जा रही है. आईआईटी कानपुर को Artificial Rain कराने का ज़िम्मा दिया गया है। ताकि आसमान साफ़ हो और प्रदूषण जाये। लेकिन Artificial Rain ये है क्या और कैसे कराई जाएगी कानपूर से दिल्ली में ? कोई नया कांसेप्ट नहीं है लेकिन हाँ भारत में हो रहा है तो ज़रूर जानिए आखिर कैसे होगी Artificial Rain आज के FYI में सिर्फ ABP LIVE Podcasts पर।

    5 min
  • DeepFake AI टेक्नोलॉजी क्या है?

    हाल ही में सोशल मीडिया पर एक डीपफेक वीडियो वायरल हुई. वायरल हुई इस वीडियो में किसी ने एक वीडियो में रश्मिका मंदाना का चेहरा इस्तेमाल किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं, जो लिफ्ट के अंदर एंट्री कर रही हैं. लेकिन ये रश्मिका मंदाना नहीं है. ये वीडियो जारा पटेल का है, जिन्होंने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर 8 अक्टूबर को अपलोड किया था. जारा पटेल की बॉडी का इस्तेमाल कर डीपफेक की मदद से रश्मिका मंदाना का चेहरा इस वीडियो में लगा दिया गया है. चिंता करने वाली बात ये है की अभी तक AI को लेकर कोई कानून नहीं है। इसीलिए ज़रूरी हो जाता है ये जानना कि आखिर ये डीपफेक क्या है ? कैसे पहचान करें इसकी ? कैसे बचें ? चलिए इन सवालों के जवाब ढूंढते हैं आज के FYI में सिर्फ ABP LIVE Podcasts पर 

    4 min
  • रियल लाइफ हीरो Sam Bahadur के अनसुने किस्से

    मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित बायोपिक सैम बहादुर के निर्माताओं ने इसका आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है। मानेकशॉ ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे बांग्लादेश का निर्माण हुआ। एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर आज की FYI में वास्तविक जीवन के नायक सैम बहादुर के बारे में और जानें। 

    19 min

About FYI - For Your Information

From the publisher's feed

Let’s take you to a podcast that will tickle the curiosity worms of your mind and will give you answers to the unnerving, unending questions of existence and beyond.

More shows like FYI - For Your Information

News In Depth by ABP Live Podcasts

News In Depth

0 Listeners

Car mein Patrakar by ABP Live Podcasts

Car mein Patrakar

0 Listeners

Reverse Gear by ABP Live Podcasts

Reverse Gear

0 Listeners

Khel is Well by ABP Live Podcasts

Khel is Well

0 Listeners

Mujhe Mehsoos Hua by ABP Live Podcasts

Mujhe Mehsoos Hua

0 Listeners