
Sign up to save your podcasts
Or


सीओपी का मतलब पार्टियों का सम्मेलन(Conference of the Parties) है. यह एक वार्षिक बैठक है, जहां संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश जलवायु परिवर्तन से निपटने में कारगर उपाय का आकलन करने और यूएनएफसीसीसी के दिशानिर्देशों के तहत जलवायु कार्रवाई की योजना बनाने के लिए बुलाते हैं. क्या है ये ? जानिए आज FYI में सिर्फ Abp Live Podcasts पर जहाँ हमारे साथ जुड़े हैं Environmentalist Gunjan Mishra.
आज एक Historical Decision लिया है सुप्रीम कोर्ट ने। जिसकी सब बात कर रहे हैं। बात करना ज़रूरी इसलिए है क्यूंकि इस मुद्दे को कभी किसी सरकार ने छुआ नहीं। मामला आर्टिकल 370 का। सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फ़ैसले को बरकरार रखा। क्या है ये ? केंद्र सरकार ने क्यों इसे Invalid किया था ? सुप्रीम कोर्ट ने आज क्या कहा और अपना फैसला क्या सुनाया ? इसका नतीजा क्या होगा ? आज इन सबको आसान तरह से समझेंगे। FYI में सिर्फ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर।
भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) ने मेफ्टाल दर्दनिवारक के बारे में एक दवा सुरक्षा चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि इसका घटक, मेफेनैमिक एसिड, प्रतिकूल प्रतिक्रिया का कारण बन सकता है, जिसमें ईोसिनोफिलिया और प्रणालीगत लक्षण (ड्रेस) सिंड्रोम के साथ दवा की प्रतिक्रिया शामिल है। आखिर कैसे काम करते हैं और क्यों मेफ्टाल को लेकर हेल्थ अलर्ट जारी किया है जानिए आज के में सिर्फ एबीपी लाइव पोडकास्टस पर जहाँ हमारे साथ जुड़े हैं Dr Tushar Tayal, MBBS, MD (Internal Medicine), C K Birla Hospital, Gurgaon.
चीन में बीते कई दिनों से लगातार निमोनिया के मामले सामने आ रहे हैं। चीन के अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी इस बीमारी के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच अब भारत में भी वॉकिंग निमोनिया के मामले सामने आए हैं। क्या ये चीन से ही मिलते हैं ? क्या है ये ? जानिए आज में सिर्फ ABP LIVE Podcatss पर जहाँ हमारे साथ हैं Dr Tushar Tayal, MBBS, MD (Internal Medicine), C K Birla Hospital, Gurgaon.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बी आर अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन शोषितों और वंचितों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। हमने आज आपकी जानकारी के लिए एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर FYI पॉडकास्ट में अंबेडकर को चित्रित करने का प्रयास किया है।
साल है 2023 , लेकिन आज भी अगर आपको पता लग जाए की किसी को HIV हुआ है तो हम उस शक़्स की परवाह करना तो दूर ,उससे सरे रिश्ते तक खत्म कर लेते हैं। महज़ तीन अक्षरों का ये लफ्ज़ HIV अगर किसी की ब्लड रिपोर्ट में आ जाए तो जैसे लाइफ का रिपोर्ट कार्ड ही खराब कर देता है। लेकिन ये भी हो सकता है की ऐसा ना हो ? कैसे ? बात करके। और इसीलिए मैं मानसी लेकर के आ गयी हूँ ABP LIVE PODCASTS पर FYI जहाँ आज हम बात करेंगे HIV और एड्स के बारे में। जानें सब कुछ Senior Consultant , Infectious Diseases , Fortis Hospital की डॉ नेहा रस्तोगी पांडा से सिर्फ ABP LIVE PODCASTS पर
दीपावली का वक़्त, जब हम अपने घर में दिए जला रहे थे, कुछ मज़दूर अपना घर चलाने के लिए सुरंग के अंदर काम कर रहे थे। एक हादसा जो उनसे ज़िंदा होने की उम्मीद छीन लेता है, मगर सत्रह दिन बाद 41 के 41 मज़दूर मौत से ज़िन्दगी की तरफ आते हैं। ये दूसरी ज़िन्दगी देने वाले बहुत सारे लोग जो लगातार दिन रात लगे हुए थे पिछले सत्रह दिन से ताकि सुरंग से मज़दूरों को, हर एक मज़दूर को स्वस्थ हालत में बाहर लाया जा सके। पूरा हुआ उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन।सत्रह दिन चले इस सफर को जानिए एबीपी लाइव पोडकास्टस पर
इजरायल फिलिस्तीन संघर्ष में Two Nation Theory का जिक्र किया जाता है। माना जाता है कि दशकों से जारी इस विवाद को Two Nation Theory के जरिए ही सुलझाया जा सकता है। लेकिन, इजरायल इसके खिलाफ है। आखिर क्या है ये और क्या ख़त्म हो जायेगा Israel-Palestine युद्ध जानिए आज के FYI में सिर्फ ABP LIVE Podcasts पर जहाँ हमारे साथ हैं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों के जानकार कमर आगा
हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच हुई पांचवीं वार्षिक टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण फ़ैसला हुआ. भारत-अमेरिका के विदेश और रक्षा मंत्रियों के बीच हुई इस बैठक में फ़ैसला लिया गया कि भारत कंबाइंड मेरीटाइम फोर्सेज़ की पूर्ण सदस्यता लेगा. आखिर क्या है ये ? जानिए आज के FYI में सिर्फ ABP LIVE Podcasts पर जहाँ हमारे साथ हैं ओमप्रकाश दास, मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान (MPIDSA) से
पोलिटिकल रैली से न्यूज़ और सोशल मीडिया पर आजकल एक शब्द बहुत छाया हुआ है, पनौती। क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में भारतीय टीम हारी तो सोशल मीडिया पर #पनौती ट्रेंड करने लगा। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में कह रहे हैं की राहुल गाँधी ने इस शब्द का इस्तेमाल प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए किया। जिसके बाद से बीजेपी हमलावर है और माफ़ी की डिमांड कर रही है। उधर आज हेमंत बिस्वा शर्मा ने भी पनौती का जवाब पनौती से दिया। मतलब उन्होंने कहा कि भारत ये मैच इसलिए हारा क्योंकि उस दिन इंदिरा गांधी का जन्मदिन था. इसके साथ ही उन्होंने बीसीसीआई से ये भी अनुरोध किया कि उसे ये सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत के फाइनल के मैच उस दिन बिल्कुल न कराए जाएं जिस दिन नेहरू-गांधी परिवार के किसी भी सदस्य का जन्मदिन हो. खैर हर तरफ इस शब्द की आवाज़ सुनाई दे रही है जो आज के FYI में भी सुनाई देगी। मैं मानसी हूँ आपके साथ ABP LIVE Podcasts पर जहाँ आज राजनीतिक गहमागहमी के बीच इस शब्द के ओरिजिन को समझेंगे।
From the publisher's feed

0 Listeners

0 Listeners

0 Listeners

0 Listeners

0 Listeners